सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur journey from Masterji to Doctor Devil he aspired to try his luck in politics  audio clip exposed truth

UP: ‘मास्टरजी’ से ‘डॉक्टर डेविल’ तक का खूनी सफर; राजनीति में किस्मत आजमाने की थी चाहत, ऑडियो क्लिप ने खोला राज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 05 Jun 2026 11:50 AM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur Murder Case: बर्रा हत्याकांड का मुख्य आरोपी देवकांत उत्तम एक पूर्व प्राइमरी शिक्षक है, जिसने राजनीति में जाने के लिए हत्या जैसा जघन्य अपराध किया। पुलिस ने उसके साथियों विवेक पटेल और सिक्योरिटी गार्ड अजीत सिंह को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एक वायरल ऑडियो ने साजिश की पोल खोल दी है।

Kanpur journey from Masterji to Doctor Devil he aspired to try his luck in politics  audio clip exposed truth
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर में बर्रा निवासी युवती के हत्यारोपी हॉस्पिटल संचालक देवकांत उत्तम पहले प्राइमरी पाठशाला में शिक्षक था। इसी दाैरान उसने हॉस्पिटल खोला। इसमें उसने अच्छी कमाई की। उसने आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी भी कर ली थी। डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि हत्याकांड का मुख्य आरोपी देवकांत उत्तम मूलरूप से फतेहपुर के जहानाबाद थाना क्षेत्र के नौनारा गांव का रहने वाला है।

Trending Videos

वर्ष 2018 में नौकरी से इस्तीफा दे दिया था
वर्तमान में उन्नाव के शेखपुर स्थित उत्तम हॉस्पिटल का संचालक है। हॉस्पिटल संचालन करने से पहले वह उन्नाव के आशिवन प्राथमिक पाठशाला में शिक्षक था। पढ़ाने के दौरान ही उसने पार्टनरशिप में पहले शुभ हॉस्पिटल का संचालन शुरू किया। बाद में अपना उत्तम हॉस्पिटल खोल लिया। देवकांत ने वर्ष 2018 में नौकरी से इस्तीफा दे दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीति में आने की फिराक में था देवकांत
उन्नाव में हॉस्पिटल से होने वाली मोटी कमाई और शौक के चलते देवकांत राजनीति में आने की फिराक में था। पुलिस की पूछताछ में उसने आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी की बात स्वीकारी। कहा कि उन्नाव और फतेहपुर के जहानाबाद में उसकी छवि काफी अच्छी है। वह टिकट पाने के लिए राजनैतिक दलों के संपर्क में भी था।

विज्ञापन

बेटे की गिरफ्तारी के सदमे में पिता की माैत
डीसीपी ने बताया कि हॉस्पिटल संचालक देवकांत उत्तम के पिता का रविवार को निधन हो गया। उन्हें बेटे की काली करतूत का सदमा लगा था। वह पहले से भी अस्वस्थ थे। उनके निधन की सूचना पुलिस को लगी तो वह आरोपी की गिरफ्तारी के लिए श्मशान घाट तक जा पहुंची।

बर्रा थाने में किया था समर्पण
हालांकि लखीमपुर के एक इंस्पेक्टर की पैरवी के चलते लौट आई थी। बाद में आरोपी ने बर्रा थाने में समर्पण किया था। वहीं, शव ठिकाने लगाने के आरोपी नौनारा गांव निवासी विवेक पटेल को हैलट व उन्नाव के आशिवन के कमालपुर गांव के सिक्योरिटी गार्ड अजीत सिंह को निर्माणाधीन अस्पताल से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

शव ठिकाने लगाने के बाद विवेक का ऑडियो वायरल
बर्रा निवासी युवती के अपहरण और हत्या मामले में एक ऑडियो वायरल है। यह युवती और उसका शव ले जाकर बुलंदशहर में फेंकने के आरोपी विवेक पटेल के बीच हुई बातचीत का ऑडियो है। इसमें आरोपी उसे साजिश के तहत कॉल कर बुला रहा है। युवती किसी खास जगह मिलने को कहती है तो वह वहां देवकांत के जानने वाले लोगों के होने की बात कह बर्रा हाईवे के पास बुलाता है।

युवती ने पूछा कहां आओगे, तो विवेक ने कहा तुम बताओ
ऑडियो के मुताबिक, विवेक फोन करके पूछता है कि जग गए सोकर। युवती बोली थक गए थे। विवेक ने कहा कि 15 मिनट में पहुंच रहे हैं। युवती ने पूछा कहां आओगे, तो विवेक ने कहा तुम बताओ। वहां से, उनके पास से आ चुके हो। तुमने नाम देखा है, तो विवेक बोला, तुम्हारा ही नाम लिखा है। युवती बोली वहीं आ जाओ जहां कल आए थे। विवेक ने कहा वहां नहीं आएंगे। वहां देवकांत के जानने वाले बहुत हैं।

अब आधार की जरूरत नहीं होगी
तुम बर्रा बाईपास आ जाओ, हम इधर से निकल भी जाएंगे। जाम भी बहुत लग रहा है। काफी टाइम हो गया है देर हो जाएगी। आधार लेती आना उन्हें भेजना पड़ेगा। फिर बोला, लाना या ना लाना, उनसे बता दूंगा कि दो-चार दिन में मिल जाएगा। वह तो मिल ही गया है। इस पर युवती ने कहा उन्हें अब आधार की जरूरत नहीं होगी। विवेक बोला, चलो कोई बात नहीं। आकर ले जाओ, मुझे भी निकलना है। गाड़ी उठाने जाना है, फाेन आ रहे बार-बार। रमईपुर में जाम लगा था।

हम गाड़ी चला रहे हैं, तुम आओ
युवती बोली, रमईपुर गांव है क्या। विवेक बोला, रमईपुर कस्बा है और वहीं से होकर जाते हैं अच्छा आओ। युवती बोली, आते हैं। विवेक ने कहा कि क्या एनर्जी ड्रिंक ले लें तो वह बोली, ज्यादा मत पिया करो। इस पर बोला पी लोगी तो एनर्जी आ जाएगी। फिर बोला, हम गाड़ी चला रहे हैं, तुम आओ। वहीं, मामले में ऑडियो आने के बाद एक बात तो साफ हो गई कि आरोपी विवेक एक दिन पहले भी युवती से मिलकर गया था। हालांकि वायरल ऑडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है।

हत्या वाले दिन विवेक नहीं लाया था फोन
डीसीपी ने बताया कि पुलिस की जांच में एक बात और सामने आई है कि हत्या की साजिश रचने के बाद आरोपी विवेक कार से देवकांत को लेकर शहर आया था। हालांकि साजिश के तहत वह अपना मोबाइल नहीं लाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed