सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Police strike against drug smugglers 150 personnel raid 75 locations at dawn 10 detained

Kanpur: नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस  की ‘स्ट्राइक’, तड़के सुबह 150 जवानों का 75 ठिकानों पर छापा; 10 हिरासत में

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 05 Jun 2026 11:46 AM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: किदवई नगर में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस ने बड़े पैमाने पर छापेमारी की है। 150 पुलिसकर्मियों ने 75 घरों की तलाशी ली और 10 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। संजय सिंह और मान सिंह नाम के मुख्य तस्करों के नेटवर्क को ध्वस्त करना पुलिस का लक्ष्य है। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।

Kanpur Police strike against drug smugglers 150 personnel raid 75 locations at dawn 10 detained
नशा तस्करों के खिलाफ कानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर के किदवई नगर क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार तड़के बड़े पैमाने पर अभियान चलाते हुए एक साथ दर्जनों ठिकानों पर छापा मारा। सुबह करीब पांच बजे शुरू हुई कार्रवाई में 150 पुलिसकर्मियों की टीम ने 70 से 75 घरों की तलाशी ली। अभियान में 35 महिला पुलिसकर्मियों को भी शामिल किया गया था।

Trending Videos

छापे के दौरान पुलिस ने 10 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। अधिकारियों के अनुसार कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में सक्रिय नशा तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करना और इसके सरगनाओं तक पहुंचना है। पुलिस जांच में संजय सिंह और मान सिंह के नाम नशा कारोबार के प्रमुख संचालकों के रूप में सामने आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन





महत्वपूर्ण जानकारियां और सुराग जुटाए
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक इनके नेटवर्क के जरिए शहर के अलावा आसपास के जिलों में भी नशीले पदार्थों की आपूर्ति की जाती थी। छापे के दौरान पुलिस ने कई ठिकानों से महत्वपूर्ण जानकारियां और सुराग जुटाए हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। अचानक हुई इस व्यापक कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

आगे भी जारी रहेगा अभियान
इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा और कार्रवाई को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग घरों से बाहर निकल आए। पुलिस अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि यह केवल एक शुरुआत है। नशा तस्करी के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। जो भी इस नेटवर्क से जुड़ा है, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed