सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC Delhi Police Head Constable Ministerial Result 2025 Out: Cut-off Marks and Shortlist PDF Released

SSC HC Ministerial: दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रीयल का रिजल्ट जारी, 7217 अभ्यर्थी सफल; देखें कटऑफ

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Fri, 05 Jun 2026 02:10 PM IST
विज्ञापन
सार

SSC Delhi Police HC Ministerial Result 2026: एसएससी ने दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्टिरियल) भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। कंप्यूटर आधारित परीक्षा में पास हुए अभ्यर्थी अब अगले चरण के फिजिकल टेस्ट (PE&MT) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में शामिल होंगे।
 

SSC Delhi Police Head Constable Ministerial Result 2025 Out: Cut-off Marks and Shortlist PDF Released
SSC HC Ministerial 2025 Result - फोटो : AI Genrated
विज्ञापन

विस्तार

Delhi Police HC Ministerial Result 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्टिरियल) भर्ती 2025 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) के परिणाम आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिए हैं। 5 जून 2026 को जारी इस परिणाम के बाद अब सफल उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के अगले चरणों में प्रवेश करेंगे।

Trending Videos


इसके बाद उम्मीदवारों को फिजिकल एंड्योरेंस एंड मेजरमेंट टेस्ट (PE&MT), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और ट्रेड टेस्ट (स्किल टेस्ट) से गुजरना होगा।

जनवरी में हुई थी परीक्षा

दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) भर्ती परीक्षा 7 जनवरी से 12 जनवरी 2026 तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा कई शिफ्टों में होने के कारण एसएससी ने अभ्यर्थियों के अंकों का सामान्यीकरण (Normalization) किया और उसी के आधार पर परिणाम तैयार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूनतम योग्यता अंक और कट-ऑफ का विवरण

आयोग के नोटिस के मुताबिक, इस परीक्षा को पास करने के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स सामान्य (UR) और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 40%, एससी/एसटी/ओबीसी के लिए 35% और दिव्यांगों व भूतपूर्व सैनिकों (ESM) के लिए 30% निर्धारित किए गए थे।

 
वर्ग न्यूनतम अंक
यूआर/ईडब्ल्यूएस 40%
एससी/एसटी/ओबीसी 35%
दिव्यांग/पूर्व सैनिक (ESM) 30%

 

विज्ञापन

पुरुष (ओपन) वर्ग की कटऑफ

पुरुष ओपन श्रेणी में कुल 4,288 उम्मीदवार अगले चरण के लिए चयनित हुए हैं। आयोग ने बताया कि कई ईडब्ल्यूएस, ओबीसी, एससी और एसटी उम्मीदवार सामान्य वर्ग की कटऑफ पर भी सफल हुए हैं।

 

वर्ग कटऑफ अंक चयनित उम्मीदवार
UR 82.68883 909
OBC 82.23493 1,415
EWS 82.45562 674
SC 75.80478 947
ST 75.23629 183
OH 54.29567 160

पूर्व सैनिक (ESM) वर्ग का परिणाम

पुरुष पूर्व सैनिक श्रेणी में कुल 587 उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। इस वर्ग में कटऑफ 30.11386 से 54.24541 अंकों के बीच रही।

महिला उम्मीदवारों की कटऑफ

महिला ओपन श्रेणी में कुल 2,342 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं। महिला वर्ग में भी बड़ी संख्या में आरक्षित श्रेणी की उम्मीदवारों ने सामान्य वर्ग की कटऑफ हासिल की है।

 
वर्ग कटऑफ अंक
UR 75.97928
EWS 75.97928
OBC 74.78426
SC 65.79382
ST 66.18663
OH 30.70125

 

51 उम्मीदवारों के परिणाम रोके गए

एसएससी ने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। आयोग के अनुसार:

  • 2 उम्मीदवारों के परिणाम संदिग्ध गतिविधियों के कारण रोके गए हैं।
  • 51 उम्मीदवारों के परिणाम परीक्षा में कथित गड़बड़ी के कारण प्रोसेस नहीं किए गए।
  • 13 उम्मीदवारों को विभिन्न कारणों से परीक्षा से डिबार (प्रतिबंधित) किया गया है।

यदि किसी उम्मीदवार को इस संबंध में आपत्ति है, तो वह SSC के संबंधित क्षेत्रीय निदेशक के समक्ष अपना पक्ष रख सकता है।

SSC Delhi Police HC Ministerial Result 2026 PDF Download

आगे क्या होगा?

शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अब पीईएंडएमटी, दस्तावेज सत्यापन और ट्रेड टेस्ट में भाग लेना होगा। इन परीक्षाओं की तारीखें जल्द ही दिल्ली पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएंगी।

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि एनसीसी प्रमाणपत्र और आरआरयू डिग्री/डिप्लोमा के लिए मिलने वाले बोनस अंक अंतिम परिणाम में दस्तावेज सत्यापन के बाद ही जोड़े जाएंगे। इसके अलावा, एसएससी जल्द ही अपनी वेबसाइट पर फाइनल आंसर-की, प्रश्न पत्र और सभी उम्मीदवारों के अंक भी जारी करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed