फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: कैसे पता करें कौन-सा सैनिटाइजर अच्छा है और कौन-सा खराब? बरतें ये सावधानी

Wed, 23 Sep 2020 01:19 PM IST
सोनू शर्मा बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 23 Sep 2020 01:19 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus information in hindi How to know which sanitizer is good and which is bad
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay/Amarujala

कंज्यूमर गाइडेंस सोसाइटी ऑफ इंडिया ने घोषणा की है कि मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में इस्तेमाल हो रहे सैनिटाइजर घटिया क्वालिटी के हैं। सोसाइटी ने पाया कि बाजार में कुछ सिर्फ मुनाफा कमाने लिए आए हैं और उनके उत्पादों की गुणवत्ता अच्छी नहीं है। सैनिटाइजर हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गए हैं। सैनिटाइजर को हम कोरोना वायरस से लड़ने के लिए ढाल के तौर पर इस्तेमाल करते हैं। जब हम काम पर जाते हैं या यात्रा कर रहे होते हैं, तब हम सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते हैं। कोरोना वायरस ज्यादा फैल रहा है, तो इसके साथ-साथ हर दिन सैनिटाइजर की मांग भी बढ़ती जा रही है। कुछ कंपनियों ने इन स्थितियों का फायदा उठाना शुरू कर दिया है। सैनिटाइजर के नाम पर कई गड़बड़ उत्पाद मार्केट में बेचे जा रहे हैं। 

Coronavirus information in hindi How to know which sanitizer is good and which is bad
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com

कई तरह के सैनिटाइजर

बाजार में कई तरह के सैनिटाइजर मिल रहे हैं, जिनमें कुछ दावा करते हैं कि 'वो 99.9 प्रतिशत तक वायरस मार सकते हैं', कुछ कहते हैं कि 'उनका सैनिटाइजर खुशबू वाला है', वहीं कई का कहना है कि 'उनका सैनिटाइजर अल्कोहल बेस्ड है'। कोरोना वायरस से बचने के लिए हम सभी अल्कोहल बेस्ड सैनिटाइजर इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन क्या आप सही सैनिटाइजर का इस्तेमाल कर रहे हैं? क्या सैनिटाइजर का कोई साइड-इफेक्ट भी होता है? क्या सैनिटाइजर आपकी त्वचा को सूट करते हैं? ये सारे सवाल महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि बाजार में कई घटिया और मिलावटी सैनिटाइजर मिल रहे हैं। 

Coronavirus information in hindi How to know which sanitizer is good and which is bad
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आधे से ज्यादा मिलावटी

ग्राहकों के अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्था कंज्यूमर गाइडेंस सोसाइटी ऑफ इंडिया की ओर से किए गए एक अध्ययन के मुताबिक, अध्ययन के लिए चुने गए सैनिटाइजरों में से आधे से ज्यादा मिलावटी थे। ये सैंपल मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई से लिए गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus information in hindi How to know which sanitizer is good and which is bad
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कंज्यूमर गाइडेंस सोसाइटी ऑफ इंडिया का अध्ययन क्या कहता है?

  • जांच के लिए सैनिटाइजर के 122 सैंपल चुने गए थे।
  • 45 सैंपल मिलावटी पाए गए।
  • 5 सैंपल में मेथनॉल था जो इंसानों के लिए नुकसानदायक है।
  • 59 सैंपलों में उनपर लिखे लेबल के मुताबिक ही कंपोजिशन थी। 
विज्ञापन
Coronavirus information in hindi How to know which sanitizer is good and which is bad
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कंज्यूमर गाइडेंस सोसाइटी ऑफ इंडिया के मानद सचिव डॉ एम.एस. कामथ ने इस बारे में कहा, 'बाजार से लाए गए 120 सैंपलों पर गैस क्रोमैटोग्राफी टेस्ट किया गया, जिनमें से 45 सैंपल मिलावटी मिले। इसका मतलब ये हुआ कि उनके लेबल पर जो विवरण लिखा होता है वो इससे मेल नहीं खाते।' 

डॉ कामथ ने कहा, 'सबसे खतरनाक बात ये है कि पांच सैंपल सैनिटाइजर में मिथाइल था। मिथाइल अल्कोहल के इस्तेमाल पर प्रतिबंध है, इसके बावजूद इसका खुलेआम इस्तेमाल होता है। मिथाइल अल्कोहल का इस्तेमाल करके सैनिटाइजर बनाए जा रहे हैं, जो लोगों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed