{"_id":"5f69ddd54dee344a2c28887b","slug":"home-remedies-to-get-relief-from-throat-pain-and-sore-throat-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन उपायों से बदलते मौसम में गले के दर्द और खराश से पाएं छुटकारा","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
इन उपायों से बदलते मौसम में गले के दर्द और खराश से पाएं छुटकारा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shashi Shashi
Updated Wed, 23 Sep 2020 11:08 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बदलते हुए मौसम का प्रभाव हमारी सेहत पर भी पड़ता है। सर्दियां शुरु होने में कुछ समय है, इसलिए कुछ ही दिनों के बाद मौसम बदलना शुरु हो जाएगा। बदलते हुए मौसम में सर्दी-जुकाम, मांसपेशियों में दर्द की समस्या होने लगती है, जिसकी वजह से गले का दर्द और सूजन की वजह से व्यक्ति ठीक से पानी तक नहीं पी पाता है। इसलिए इसके शुरुआती समय में ही इसपर ध्यान देना चाहिए। समस्या बढ़ने पर डॉक्टर को दिखाएं। कुछ घरेलू उपायों से सर्दी-जुकाम के साथ गले के दर्द और खराश में भी राहत पा सकते हैं।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
नमक के पानी से गरारे करने से गले के दर्द और खराश में बहुत आराम मिलता है। नमक में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इसलिए यह कफ को साफ करने में कारगर होता है। गुनगुने पानी में नमक डालकर गरारे करना चाहिए। इससे आपके गले की सिंकाई भी हो जाती है। जिससे आपको दर्द और खराश में राहत मिलती है। उचित लाभ के लिए दिन में दो तीन बार गरारे कर सकते हैं।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
गले के लिए शहद रामाबाण का काम करता है। गले मे खराश या खांसी होने पर अदरक, शहद और नींबू के रस को पानी में डालकर काढ़ा बनाएं, इस काढ़े को पीने से आपको गले की सूजन, खराश और खांसी में आराम मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
गले में परेशानी होने पर आप घर पर ही हर्बल टी बनाकर उसका सेवन कर सकते हैं। इसके लिए दो टुकड़े दालचीनी, कुछ तुलसी के पत्ते और छोटा सा अदरक का टुकड़ा लेकर लगभग एक कप पानी में अच्छी तरह से उबालें और घूंट-घूंट करके इसका सेवन करें। इससे आपको गले के दर्द से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
हल्दी को सर्दी जुकाम में बहुत फायदेमंद माना जाता है। सर्दी जुकाम से होने वाले गले के दर्द और खराश को दूर करने के लिए हल्दी वाला दूध लें। इससे आपको खांसी और खराश की समस्या में राहत मिलेगी।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।