रक्तचाप का सामान्य रहना दिल के लिए बहुत जरुरी होता है। दिल से खून पंप होकर हमारे पूरे शरीर में पहुंचता है, जिससे पूरे शरीर को ऑक्सीजन और ऊर्जा प्राप्त होती है। रक्त हमारी धमनियों और दिल पर प्रेशर डालते हुए आगे बढ़ता है और पूरे शरीर में पहुंचता है, जिसे बीपी (ब्लड प्रेशर या रक्तचाप) कहते हैं। जब इस रक्त का प्रेशर बढ़ जाता है, तो उसे उच्च रक्तचाप कहते हैं। जब शरीर में रक्त का प्रवाह ठीक तरह से नहीं हो पाता है तो निम्न रक्तचाप (लो ब्लड प्रेशर) की समस्या होती है। ये दोनों ही स्थितियां व्यक्ति के लिए नुकसानदायक होती हैं। इसलिए ब्लडप्रेशर लो होने पर भी ध्यान देना जरुरी होता है। लो ब्लड प्रेशर की समस्या में आप कुछ घरेलू उपाय कर सकते हैं।
ब्लड प्रेशर लो होने पर करें ये घरेलू उपाय, जरूर मिलेगी राहत
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shashi Shashi
Updated Wed, 23 Sep 2020 10:19 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन