फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आयरन से भरपूर पालक कई बीमारियों को रखता है दूर, ऐसे लोगों को जरूर करना चाहिए इसका सेवन

Tue, 22 Sep 2020 04:50 PM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shashi Shashi Updated Tue, 22 Sep 2020 04:50 PM IST
विज्ञापन
Health benefits of spinach get rid of many health problems
पालक - फोटो : pixabay

पालक में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। इसमें कई और पोषक तत्व जैसे विटामिन्स और मिनरल भी पाए जाते हैं। पालक खाने से शरीर को कई तरह के लाभ मिलते हैं। इसमें विटामिन C, आयरन, विटामिन K और मैग्नीशियम जैसे तत्व होते हैं जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद हैं। पालक को आप सब्जी की तरह या फिर जूस बनाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं। पालक के सेवन से शरीर कई रोगों से बचा रहता है। आइए जानते हैं कि पालक के सेवन से हमारे शरीर को क्या लाभ होते हैं...

Health benefits of spinach get rid of many health problems
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पालक में कैल्शियम भी पाया जाता है। इसके सेवन से शरीर को कैल्शियम प्राप्त होता है, जो हमारी हड्डियों के लिए फायदेमंद है। कैल्शियम से हड्डियां मजबूत होती हैं। इसलिए बच्चों के खाने में भी पालक को जरूर शामिल करना चाहिए।

Health benefits of spinach get rid of many health problems
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पालक में मौजूद मैग्नीशियम की वजह से हमारे शरीर को ऊर्जा मिलती है और हम काम करते समय जल्दी नहीं थकते हैं। पालक में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जिससे हमारी इम्यूनिटी मजबूत होती है और हम ज्यादा बीमार नहीं पड़ते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Health benefits of spinach get rid of many health problems
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

गर्भवती महिलाओं को आयरन की गोलियां दी जाती हैं, लेकिन पालक के सेवन से शरीर में आयरन की कमी पूरी हो जाती है, इसलिए गर्भवती महिलाओं को पालक का सेवन जरूर करना चाहिए। हालांकि इसका सेवन ज्यादा मात्रा में नहीं करना चाहिए। इससे अपच और कब्ज की समस्या हो सकती है।

विज्ञापन
Health benefits of spinach get rid of many health problems
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

पालक में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स से हम तनाव से बचे रहते हैं। पालक का सेवन स्त्रियों में होने वाले ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को कम करता है। अध्ययनों के मुताबिक, पालक में पाए जाने वाले तत्व कैंसर की गांठ को बढ़ने से रोक सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed