फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस देश की कंपनी ने भांग के पौधे के पृथक घटक से संभावित दवा के शोध का किया दावा, भारत में करना चाहती है परीक्षण

Tue, 22 Sep 2020 04:34 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 22 Sep 2020 04:34 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Medicine updates in hindi Canadian company Akseera Pharma planning to begin clinical trials of Cannabidiol CBD derived from Cannabis in India
Coronavirus Medicine updates - फोटो : iStock

दुनियाभर के वैज्ञानिक कोरोना वायरस से निपटने और उसे खत्म करने के लिए वैक्सीन बनाने के काम में जुटे हुए हैं। इसके अलावा दवाओं पर भी खोज जारी है, जिसकी मदद से कोरोना वायरस को या तो खत्म या उसके प्रभाव को कम किया जा सके। इस बीच, कनाडा की एक कंपनी अक्सीरा फार्मा कॉर्प ने कोरोना वायरस के मौजूदा उपचारों को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए लैब आधारित कैनाबिनोइड्स से कोरोना वायरस के लिए एक संभावित दवा का शोध किया है। कंपनी भारत में इसका परीक्षण करना चाहती है। आइए जानते हैं इस दवा के बारे में... 

Coronavirus Medicine updates in hindi Canadian company Akseera Pharma planning to begin clinical trials of Cannabidiol CBD derived from Cannabis in India
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अक्सीरा फार्मा कॉर्प ने कैनाबिनोइड्स की क्षमता जानने का दावा किया है, जो कोरोना वायरस के कुछ उपलब्ध उपचारों के खतरनाक साइड-इफेक्ट्स को कम कर सकती है। कंपनी खासतौर से कोरोना वायरस के कुछ उपचारों से होने वाले कार्डियक एरीथमियास को कम करने का दावा करती है। कैनाबिडियोल (सीबीडी) मॉलीक्युल का परीक्षण हो रहा है। इसका ब्रांड नाम अभी नहीं रखा गया है।

Coronavirus Medicine updates in hindi Canadian company Akseera Pharma planning to begin clinical trials of Cannabidiol CBD derived from Cannabis in India
भांग का पौधा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कनाडा की इस फार्मास्युटिकल कंपनी का मानना है कि कुछ पृथक कैनाबिनोइड्स में साइकोएक्टिव गुण हो सकते हैं, लेकिन सीबीडी, जो कि कोरोना वायरस के लिए अक्सीरा का मुख्य हथियार है, नशीला नहीं है। कुछ कैनाबिनोइड्स पर आधारित दवाएं तंत्रिका तंत्र के रोगों को कम कर सकती हैं और दर्द से राहत दे सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Medicine updates in hindi Canadian company Akseera Pharma planning to begin clinical trials of Cannabidiol CBD derived from Cannabis in India
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

शोध अध्ययनों ने दर्शाया है कि कोरोनावायरस से भी एरीथमियास हो सकता है, जिसका आशय हृदय की अनियमित धड़कन से है। एरीथमियास हृदय की कोशिकाओं में अनियिमित इलेक्ट्रिकल करंट से होता है। अगर सही समय पर इसका पता लगाकर इलाज नहीं किया जाए, तो हार्ट अटैक हो सकता है।

विज्ञापन
Coronavirus Medicine updates in hindi Canadian company Akseera Pharma planning to begin clinical trials of Cannabidiol CBD derived from Cannabis in India
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हृदय की सुरक्षा के लिए सीबीडी की क्षमता का प्रदर्शन करने वाली अक्सीरा की रिसर्च रिपोर्ट हाल ही में ब्रिटिश जर्नल ऑफ फार्मेकोलॉजी में प्रकाशित की गई है। अक्सीरा यह जांच कर रही है कि क्या सीबीडी समेत कैनाबिनोइड्स में एंटीवायरल गुण हैं, जो कोरोना वायरस के संक्रमण को ठीक करने में मदद कर सकें। हालांकि कोरोना की वैक्सीन बनाने का काम भी तेजी से चल रहा है और माना जा रहा है कि इस साल के अंत तक दुनिया को वैक्सीन मिल जाएगी, लेकिन भारत को इसके लिए अगले साल तक का इंतजार करना पड़ेगा।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed