अल्जाइमर रोग को 'भूलने वाली बीमारी' कहा जाता है, क्योंकि इसके लक्षणों में याददाश्त की कमी होना, निर्णय न ले पाना और बोलने में दिक्कत आना जैसी समस्याएं शामिल हैं। इस बीमारी का नाम अलोइस अल्जाइमर के नाम पर रखा गया है, जिन्होंने सबसे पहले इसके बारे में दुनिया को जानकारी दी थी। रक्तचाप, मधुमेह और सिर में कई बार चोट लग जाने से इस बीमारी के होने की आशंका काफी बढ़ जाती है। हालांकि अमूमन यह बीमारी बुजुर्गों को ही होती है, जिनकी उम्र 60 साल के आसपास हो चुकी होती है। आइए जानते हैं उन 10 संकेतों के बारे में, जिनसे पता चलता है कि आपको या आपके परिवार में किसी को अल्जाइमर रोग है या नहीं।
{"_id":"5f68707c8ebc3e97fa05b936","slug":"world-alzheimers-day-2020-10-early-warning-signs-of-alzheimer-disease-symptoms","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World Alzheimer's Day 2020: ये 10 संकेत बताते हैं आपके परिवार में किसी को अल्जाइमर रोग है या नहीं, सतर्क हो जाएं","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
World Alzheimer's Day 2020: ये 10 संकेत बताते हैं आपके परिवार में किसी को अल्जाइमर रोग है या नहीं, सतर्क हो जाएं
Mon, 21 Sep 2020 03:26 PM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Mon, 21 Sep 2020 03:26 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
याददाश्त खोना
- हाल ही में सीखी गई कोई बात या देखी गई किसी चीज को तुरंत भूल जाना अल्जाइमर का सबसे सामान्य और प्रारंभिक लक्षण है। इसमें व्यक्ति अक्सर भूलने लगता है और बाद में उसे कुछ याद ही नहीं रह पाता।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
सामान्य कामकाज करने में भी कठिनाई
- अल्जाइमर से पीड़ित व्यक्ति को दैनिक कामकाज की योजना बनाने और उसे करने में ही कठिनाई महसूस होने लगती है। किसी-किसी को तो फोन करने और कोई खेल खेलने में भी दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
भाषा के साथ समस्या
- अल्जाइमर बीमारी से पीड़ित मरीज साधारण से शब्द को भी भूलने लगता है और धीरे-धीरे उसकी बोली या लिखावट भी अस्पष्ट होती जाती है। जैसे कि व्यक्ति अपना टूथब्रश ही भूल जाता है और मुंह धोने के लिए उसे क्या चाहिए, बता ही नहीं पाता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
समय और स्थान में असमन्वय
- अल्जाइमर से पीड़ित मरीज कहीं दूर की तो छोड़िए, अपने पड़ोस में भी खो जाता है। उसे याद ही नहीं रहता कि वह इस वक्त कहां है, कहां से आया है और कहां जाना है। उसे अपने घर का रास्ता याद ही नहीं रहता।