'बर्गर' का नाम सुनते ही मुंह में पानी आने लगता है। दिमाग में कई चित्र बनते लगते हैं। 'बर्गर किंग' से लेकर 'मैकडॉनल्ड्स' तक, रेहड़ी-पटरी पर मिलने वाले चटपटे बर्गर से लेकर अपने आस-पास के बाजारों में मिलने वाले किस्म-किस्म के बर्गर का स्वाद ताजा हो उठता है। 'बर्गर' आधुनिक जीवनशैली में फास्ट फूड का ऐसा प्रयाय बन गया है जो घर से बाहर निकलने पर युवाओं से लेकर बच्चों तक की पहली पसंद बन जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि बर्गर का इतिहास करीब दो हजार साल पुराना है और इसे मंगोल तक खाते थे। वह कौन-सा देश है जहां सबसे पहले बर्गर से मिलता-जुलता पकवान बना और इसके बाद धीरे-धीरे कई सफरों को तय करने के बाद 'बर्गर' आपके मुंह का स्वाद बन गया। आइए 'बर्गर' के इतिहास के बारे में जानते हैं....
{"_id":"5c99cfd9bdec221448559543","slug":"a-history-of-the-burger-from-ancient-rome-to-america","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानिए सबसे पहले कहां बना था 'बर्गर', 2 हजार साल पुराना है इतिहास","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
जानिए सबसे पहले कहां बना था 'बर्गर', 2 हजार साल पुराना है इतिहास
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 26 Mar 2019 01:18 PM IST
विज्ञापन
बर्गर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Trending Videos
बर्गर
डेविड माइकल्स की किताब 'द वर्ल्ड इज यॉर बर्गर' में बर्गर का सांस्कृतिक इतिहास बताया गया है। इस किताब में बताया गया है कि कैसे फूड और एक विचार के तौर पर बर्गर का विकास हुआ। 'बर्गर' सबसे पहले रोम में पहली शताब्दी में बना था।यह 'आइसिसिया ओमेंटेटा' व्यंजन के तौर पर बनता था। 'आइसिसिया ओमेंटेटा' ही 'हैमबर्गर' से मिलता-जुलता पहला पकवान था। यह कीमा, काली मिर्च, बादाम और वाइन के साथ ही मछली के सॉर्स में तैयार होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
आधुनिक बर्गर का वास्ता 13वीं शताब्दी पूर्व मंगोलों से भी पड़ा
मंगोल भी खाते थे 'बर्गर'!
-आधुनिक बर्गर का वास्ता 13वीं शताब्दी पूर्व मंगोलों से भी पड़ा।
-दिनभर की घुड़सवारी के बाद जब वे सुस्ताते थे तो मांस के टुकड़े से बनी डिश खाते थे।
-13 वीं और 14वीं शताब्दी में मंगोल विशाल साम्राज्य था।
-इस साम्राज्य का आरंभ चंगेज खान ने किया और मंगोलों ने यूरेशिया के ज्यादातर हिस्से को जीता।
अगली स्लाइड में पढ़ें कैसे लंदन पहुंचा 'बर्गर'

1747 में लंदन पहुंचा 'बर्गर'
1747 में लंदन पहुंचा 'बर्गर'
-लंदन पहुंचकर यह 'हैमबर्ग' हो गया।
-पकाने की विधि लगभग प्राचीन ही रही लेकिन कुछ सामग्री बढ़ गई।
-'हैमबर्ग' सॉसेज को मांस, काली मिर्च, लौंग, जायफल, लहसुन,सिरका एवं रेड वाइन व रम में बनाया जाने लगा।
-इसे टोस्ट के साथ सर्व किया जाने लगा।
अगली स्लाइड में पढ़ें जब ऑक्सफॉर्ड डिक्शनरी में शामिल हुआ 'हैमबर्ग'

-1802 में ऑक्सफॉर्ड इंग्लिश डिक्शनरी में 'हैमबर्ग' का अर्थ बताया गया।
-हैमबर्ग की व्याख्या- ऐसी डिश के तौर पर की गई जिसमें मांस के साथ प्याज और दूसरी सामग्री मिलाई गई हो।
-1845 में 'आधुनिक बर्गर' वर्जिनिया पहुंचा।
-जी. ए कॉफमैन ने सॉर्सेज मीट काटने की मशीन बनाई।
-यहां भी इस पकवान में मीट के साथ ही दूसरे मसाले शामिल हुए।

कमेंट
कमेंट X