Live
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 10 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"698a9139df283f412407e624","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2026-02-10","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 10 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञापन
खास बातें
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
05:59 PM, 10-Feb-2026
Bihar news: पटना–गया राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, तीन बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
Bihar news: पटना-गया राष्ट्रीय राजमार्ग पर मखदुमपुर थाना क्षेत्र के मुस्सी मोड़ के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने तीन बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। जिसके बाद घायलों को पीएमसीएच पटना रेफर किया गया। और पढ़ें05:42 PM, 10-Feb-2026
‘साहब, आश्वासन तो सब देते हैं’: बुजुर्ग की बात दिल को लगी तो विधायक ने हाथ पर लिख दिया वादा, भीलवाड़ा का मामला
Bhilwara News: भीलवाड़ा के कांटी क्षेत्र में विकास कार्यक्रम के दौरान बुजुर्ग की बात से भावनात्मक माहौल बन गया। विधायक गोपीचंद मीणा ने पुल निर्माण का वादा बुजुर्ग के हाथ पर लिखकर किया। कार्यक्रम में कई विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ।और पढ़ें
05:29 PM, 10-Feb-2026
Bihar News: आवारा कुत्तों का आतंक, एक दिन में दर्जनों लोगों को किया जख्मी, दहशत में लोग
Bihar News: मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के लोग इन दिनों आवारा कुत्तों के आतंक से डरे हुए हैं। स्थानीय लोग इतने दहशत में हैं कि कुत्तो से बचने के लिए लाठी-डंडे लेकर खुद को बचा रहे हैं। और पढ़ें05:14 PM, 10-Feb-2026
Bihar: सीनियर विमेंस वन-डे ट्रॉफी प्लेट, अपूर्वा की पारी से बिहार ने मेघालय को 133 रनों से हराया
Bihar: सीनियर विमेंस वन-डे ट्रॉफी प्लेट में बिहार महिला टीम ने मेघालय को 133 रनों से हराया। अपूर्वा कुमारी की 99 रन की शानदार पारी और वैदेही यादव की 3 विकेट की गेंदबाजी से टीम ने 233 रन बनाए और मेघालय को केवल 100 रन पर रोक दिया। और पढ़ें05:01 PM, 10-Feb-2026
Bihar News: मुजफ्फरपुर जंक्शन परिसर से मंदिर हटाने के मामले ने पकड़ा तूल, आंदोलनकारी ने दी आत्महत्या की धमकी
Bihar News: मुजफ्फरपुर जंक्शन परिसर से बीते वर्ष हटाए गए हनुमान मंदिर का विवाद फिर उभर गया। मंदिर निर्माण और प्रतिमा न दिए जाने को लेकर हिंदूवादी संगठन के नेता ने आत्महत्या की धमकी दी। और पढ़ें04:23 PM, 10-Feb-2026
Bihar News: शादी के जोड़े में परीक्षा देने पहुंची दुल्हन, नवविवाहिता को देखने के लिए जुटी भीड़
Bihar News: जहानाबाद के गौतम बुद्ध इंटर विद्यालय में छात्रा वर्षा कुमारी ने शादी के जोड़े और मेहंदी लगाए परीक्षा दी। शादी की रस्मों के बीच छात्रा ने पढ़ाई को प्राथमिकता दी। परीक्षा केंद्र पर पहुंची नवविवाहिता को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई।और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
04:10 PM, 10-Feb-2026
Bihar News: रेलवे फाटक को बंद करने के विरोध में उतरे ग्रामीण, लोगों को मनाने में जुटे अफसर
वैशाली जिले के महनार में रेलवे फाटक बंद करने के निर्णय के खिलाफ भारी हंगामा हुआ। दो दिन से चल रहे आंदोलन के दौरान जन आक्रोश भड़क गया और सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए। आक्रोशित लोगों ने मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम को खदेड़ दिया। हालात को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल के साथ अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालने में जुटे हैं।और पढ़ें
04:03 PM, 10-Feb-2026
Muzaffarpur: अतिक्रमण अभियान के खिलाफ ग्रामीण सड़कों पर उतरे, प्रशासन पर लगाया भेदभाव का आरोप
मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में अतिक्रमण अभियान के दौरान सैकड़ों ग्रामीण सड़क पर उतर आए और भेदभाव का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सड़क जाम कर आगजनी की। प्रशासन ने आश्वासन दिया कि अभियान नियमों के अनुसार जारी रहेगा और किसी को विशेष छूट नहीं दी जाएगी।
03:56 PM, 10-Feb-2026
Bihar News: जमुई में बेखौफ बदमाश, थाने से 500 मीटर दूर सब्जी दुकान को विस्फोट से उड़ाया, दहशत में दुकानदार
जमुई के चंद्रदीप थाना क्षेत्र स्थित झप्पू मोड़ पर अज्ञात अपराधियों ने देर रात विस्फोट कर एक सब्जी दुकान को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। घटना के बाज आक्रोशित दुकानदारों ने सड़क जाम कर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की।
03:50 PM, 10-Feb-2026