{"_id":"698b28a81aeeff55aa03595f","slug":"video-30-cooks-from-six-blocks-participated-in-the-cooking-competition-in-bhadohi-2026-02-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: भदोही की संगीता की तहरी का स्वाद सबसे लाजवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: भदोही की संगीता की तहरी का स्वाद सबसे लाजवाब
भदोही जिले के जोरईं स्थित आदर्श पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में मंगलवार को रसोइयां पाक कला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छह ब्लॉक की 30 रसोइयों ने भाग लिया। सभी ने एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट भोजन बनाया। मूल्यांकन टीम ने रसोइयां संगीता के भोजन को सबसे सर्वश्रेष्ठ माना। जिसको साढ़े तीन हजार से पुरस्कृत किया गया।
मुख्य अतिथि चेयरमैन ज्ञानपुर डॉ. घनश्याम दास गुप्ता और जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने पाक कला प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। रसोइयों का उत्साह बढ़ाया। कहा कि उन्हें बच्चों का भोजन तैयार करने जैसी संवेदनशील जिम्मेदारी मिली है, इसलिए साफ-सफाई से लेकर सभी कार्य को पूरी गंभीरता से निभाने के प्रति हमेशा सतर्क रहना होगा। प्रतियोगिता में भोजन बनाने के लिए कुल 30 मिनट का समय दिया गया। डीसी एमडीएम सौरभ सिंह ने रसोइयों को तहरी बनाने की बात कही और आधे घंटे का समय तय किया। भोजन की पौष्टिकता, स्वच्छता, सुरक्षा व्यवहार और स्वाद के आधार पर 55 अंकों के मानक तय किया गया। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी शिवम पांडेय, खाद्य एवं औषधि विभाग के मानवेंद्र सिंह, जिला चिकित्सालय से हेल्थ कंसलटेंट जगन्नाथपुर इंटर कॉलेज की प्रधानाध्यापिका कल्पना मौर्य, जिला सूचना अधिकारी पंकज कुमार ने मूल्यांकन किया। रसोइयों ने बारी-बारी से अतिथियों के सम्मुख अपने बनाए गए भोजन को परोसा। मूल्यांकन टीम ने प्रथम पुरस्कार के रूप में 3500 रूपये और प्रशस्ति पत्र उगईपुर की रसोइया संगीता देवी, द्वितीय पुरस्कार 2500 रेनू देवी उधवा माफी और तृतीय पुरस्कार 1500 रूपये प्राथमिक विद्यालय कूड़ी खुर्द की ममता देवी को दिया। सभी रसोइयां को प्रोत्साहन एवं यात्रा व्यय के रूप में 650 रुपये एवं प्रमाणपत्र दिया। इस मौके पर बीईओ ज्ञानपुर मनोज सिंह, डीसी नवीन मिश्रा, डीसी मोहित मौर्य, डीसी कुलदीप, अरविंद मौर्य, एसआरजी धीरज सिंह, मानिक यादव, उर्मिला सरोज, ज्योति कुमारी, राम लाल यादव आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।