सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 19 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Thu, 19 Feb 2026 04:30 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 19 February 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

04:24 PM, 19-Feb-2026

Bihar News: बिहार में बदलाव की ग्राउंड रिपोर्ट, जहां कभी थी नक्सलियों की बारूदी गंध, अब वहां है अमरूदी सुगंध

Bihar News: औरंगाबाद जिले के देव प्रखंड में नक्सल उन्मूलन के बाद हालात पूरी तरह बदल गए हैं। कभी बम धमाकों और गोलियों की आवाज से दहला रहने वाला यह इलाका अब शांति और विकास की राह पर है।  और पढ़ें
04:05 PM, 19-Feb-2026

Bihar: पूर्णिया के महावीर मंदिर में चोरी, विरोध करने पर बुजुर्ग दंपत्ति से मारपीट, आरोपी दानपेटी लेकर फरार

Bihar: पूर्णिया के हाट थाना क्षेत्र स्थित महावीर मंदिर में चोरी की नीयत से घुसे एक बदमाश ने दानपेटी लूटने के दौरान विरोध करने पर बुजुर्ग पुजारी दंपत्ति पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। और पढ़ें
03:53 PM, 19-Feb-2026

Rajya Sabha Election: बिहार की राज्यसभा सीट पर ओवैसी की पार्टी उतारेगी प्रत्याशी, अख्तरुल ईमान ने क्या कहा?

Bihar News: बिहार में राज्यसभा पांच सीटें खाली हो रही है। 16 मार्च को चुनाव होना है। इस बार एक और दल ने चुनाव में कूदने का एलान कर दिया है। असदुद्दीन ओवैसी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने बिहार से राज्यसभा चुनाव में उतरने की बात कही है।  और पढ़ें
03:35 PM, 19-Feb-2026

Bihar News: थाने के पास कार से मिला शव, पुलिस वाले हैरान, गोली मारकर हत्या की घटना से वैशाली में सनसनी

Bihar News: हाजीपुर के गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी और शव को कार में छोड़कर फरार हो गए। घटना महात्मा गांधी सेतु के पास की है।   और पढ़ें
02:56 PM, 19-Feb-2026

Bihar: चेक गणराज्य से आया दूल्हा, गांव में सात फेरों संग अनोखी शादी; विदेशी दूल्हे ने अग्नि को बनाया साक्षी

बाढ़ अनुमंडल के रूपस गांव में इन दिनों एक अनोखी शादी की खूब चर्चा हो रही है। जैसे ही चेक गणराज्य से दूल्हा अपने रिश्तेदारों के साथ गांव पहुंचा, पूरे गांव से लोग इस अनोखी शादी को देखने उमड़ पड़े। और पढ़ें
02:12 PM, 19-Feb-2026

दरभंगा में भीषण सड़क हादसा: ओवरटेक के दौरान बसों ने टेंपो को मारी टक्कर, दो लोगों की हुई मौत

दरभंगा-बेनीपुर एसएच-56 पर ओवरटेक के दौरान दो तेज रफ्तार बसों की टक्कर से टेंपो चपेट में आ गया। चालक जदी अहमद और यात्री गंगा साफी की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने वाहन जब्त कर जांच शुरू की।

और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
02:10 PM, 19-Feb-2026

Bihar News: राजद MLC ने कहा- विधान मंडल में हो जाएगी शराब की डिलीवरी, मंत्री अशोक चौधरी पर भी लगाया बड़ा आरोप

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई और राजद एमएलसी सुनील सिंह फिर से सुर्खियों में हैं। उनकी मंत्री अशोक चौधरी के साथ सियासी लड़ाई जारी है। उन्होंने अशोक चौधरी पर फिर से गंभीर आरोप लगा दिया। इतना ही नहीं शराबबंदी के सवाल पर ऐसी बातें कह दी, जिसकी चर्चा खूब हो रही है।  और पढ़ें
01:46 PM, 19-Feb-2026

Bihar: वैशाली में शख्स की रहस्यमयी मौत, घाट पर शव मिलने से सनसनी; जमीन विवाद में हत्या का आरोप

हाजीपुर के कौनहारा घाट से एक व्यक्ति का संदिग्ध हालत में शव मिला है। डायल 112 पुलिस अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। परिजनों ने जमीन विवाद में रिश्तेदारों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच में जुटी है।

और पढ़ें
01:41 PM, 19-Feb-2026

Bihar: पटना हाईकोर्ट ने 42 विधायकों को भेजा नोटिस, इन पर क्या आरोप लगे हैं? लिस्ट में दो दिग्गजों का भी नाम

Patna High Court News: बिहार के सियासी गलियारे में हलचल तेज हो गई है। हाईकोर्ट ने 42 विधायकों से जवाब तलब किया है। इसमें पक्ष और विपक्ष के विधायक शामिल हैं। अगर आरोप सही पाए गए तो इनकी सदस्यता पर खतरा बढ़ सकता है। जानिए क्या है पूरा मामला? और पढ़ें
01:22 PM, 19-Feb-2026

Bihar News: तीन लाख का इनामी नक्सली सुरेश कोड़ा ने किया सरेंडर, AK-47 और इंसास राइफल पुलिस को सौंपी

तीन लाख के इनामी नक्सली सुरेश कोड़ा उर्फ मुस्तकीम ने मुंगेर में डीआईजी के समक्ष आत्मसमर्पण किया। उसने 2013 जमालपुर इंटरसिटी लूट कांड में लूटी गई एके-47 और इंसास राइफल लौटाई। हत्या, विस्फोट और हमलों के कई मामलों में वांछित था।

और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed