सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 7 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:30 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 7 March 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

12:24 PM, 07-Mar-2026

Bihar News : खाड़ी में आतंक का साया, वैशाली के युवकों की हिफाजत के लिए परिजन बेहाल

वैशाली जिले के कई लोग रोज़ी-रोज़गार के लिए खाड़ी देशों में फंसे हुए हैं और उनके परिजनों की रातें डर और चिंता में बीत रही हैं। दुबई, दोहा-कतर और अबु धाबी में काम कर रहे युवकों ने फोन पर बताया कि बमबारी के समय जान-माल का भय सताता है। और पढ़ें
11:43 AM, 07-Mar-2026

Bihar: ऑनलाइन और सेल्फ स्टडी का कमाल! अभिषेक चौहान ने UPSC में हासिल की 102वीं रैंक, बिहार का नाम किया रोशन

हाजीपुर के अभिषेक चौहान ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में दूसरे प्रयास में 102वीं रैंक हासिल कर बिहार का नाम रौशन किया। अभिषेक ने अपनी तैयारी घर से ही की और ऑनलाइन संसाधनों का इस्तेमाल कर सफलता हासिल की। और पढ़ें
11:29 AM, 07-Mar-2026

Nitish Kumar: अचानक राजभवन क्यों पहुंच गए सीएम नीतीश कुमार? आरिफ मोहम्मद खान से मिले

Nitish Kumar News: शनिवार सुबह सीएम नीतीश कुमार राजभवन पहुंचने से सियासी गलियारे में हलचल तेज हो गई। कुछ लोगों ने सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे की चर्चा तक कर दी। आइये जानते हैं क्या-क्या हुआ? और पढ़ें
11:07 AM, 07-Mar-2026

Bihar: सेल्फ स्टडी और मेहनत का कमाल! प्रिया कुमारी ने UPSC में हासिल की 232वीं रैंक; इलाके में खुशी की लहर

फुलवारी शरीफ के महमदपुर गांव की प्रिया कुमारी ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में ऑल इंडिया 232वीं रैंक हासिल कर परिवार और इलाके का मान बढ़ाया। इंटरव्यू में उनसे पटना के जिलाधिकारी बनने पर किए जाने वाले काम के बारे में पूछा गया, जिसमें उन्होंने जल निकासी, बिजली प्रबंधन और ग्रामीण व शहरी विकास पर फोकस करने का जवाब दिया। और पढ़ें
11:02 AM, 07-Mar-2026

Bihar: UPSC में बेगूसराय की धाक! IPS रुचि और मेजर नीतीश ने दिखाया दम, जिले का नाम किया रोशन

बिहार के बेगूसराय जिले के दो होनहार युवाओं रुचि सिंह और नीतीश कुमार ने इस वर्ष यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की। रुचि सिंह ने ऑल इंडिया रैंक 171 प्राप्त कर भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में स्थान बनाया और वर्तमान में पंचायती राज अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। और पढ़ें
10:50 AM, 07-Mar-2026

Bihar News:वैशाली में मानवता शर्मसार! 3 वर्षीय दिव्यांग बच्चे का शव सड़क किनारे फेंका,जानें क्यों उठाया ये कदम

बिहार के वैशाली जिले में 3 वर्षीय दिव्यांग बच्चे अंश कुमार की मौत के बाद उसकी नानी संगीता देवी ने समाज के बहिष्कार और डर के कारण उसका शव सड़क किनारे फेंक दिया। बच्चा अपनी नानी के घर रहता था और उसकी मां शादी समारोह में गई हुई थी। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
10:32 AM, 07-Mar-2026

Bihar News: मासूम की हत्या का खुलासा, असली निशाना थे वकील पिता, 4 महीने की रेकी के बाद रची गई खौफनाक साजिश

बिहार के सहरसा जिले में 18 फरवरी को सिमराहा चौक के पास अधिवक्ता अनुज कुमार के 13 वर्षीय बेटे अंकित की हत्या के मामले का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि असली निशाना अधिवक्ता अनुज कुमार थे, लेकिन मौका नहीं मिलने पर अपराधियों ने उनके बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। और पढ़ें
09:53 AM, 07-Mar-2026

Bihar: जदयू में शामिल होने से पहले एक्टिव हुए निशांत कुमार, MLA संग कर रहे बैठक; नीतीश कुमार आज कहां जाएंगे?

Bihar : राजनीति से अलग-थलग रहने वाले निशांत कुमार कल जदयू पार्टी में विधिवत शामिल होंगे, लेकिन इससे पहले वह आज सुबह से ही एक्टिव दिखने लगे। उन्होंने आज विधायकों के साथ बैठक की। और पढ़ें
09:35 AM, 07-Mar-2026

UPSC Result 2025: डॉ. नरगिस परवीन का यूपीएससी रिजल्ट कैसे आ गया था? फर्जी सूची भी वायरल है

दरभंगा के सिंहवाड़ा प्रखंड के बहुआरा बुजुर्ग गांव की रहने वाली डॉ. नरगिस परवीन के संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में 51वीं रैंक हासिल करने की खबर सामने आई थी। फिर पता चला कि असली रिजल्ट की जगह फर्जी रैंकिंग सूची भी वायरल है। और पढ़ें
09:33 AM, 07-Mar-2026

UPSC Result 2025: दृष्टिबाधित लेकिन हौसला अटूट, नवादा के रविराज ने हासिल की AIR 20

बिहार के नवादा जिले के अकबरपुर प्रखंड स्थित महुली गांव के दृष्टिबाधित युवक रविराज ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में अखिल भारतीय 20वीं रैंक हासिल कर बड़ी सफलता प्राप्त की है। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed