सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Delhi-Varanasi airport flight diverted to Lucknow due to fog in Varanasi

Varanasi Airport: आसमान में चक्कर काटता रहा विमान, धुंध के कारण लखनऊ डायवर्ट हो गई दिल्ली से आने वाली फ्लाइट

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 07 Mar 2026 12:43 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: धुंध के कारण दिल्ली से वाराणसी आने वाला विमान लखनऊ डायवर्ट हुआ। दृश्यता कम होने के चलते एटीसी ने अनुमति नहीं दी। ऐसे में कई चक्कर लगाने के बाद विमान लखनऊ गया। 
 

Delhi-Varanasi airport flight diverted to Lucknow due to fog in Varanasi
flight - फोटो : Adobe stock
विज्ञापन

विस्तार

लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शुक्रवार की सुबह धुंध और कम दृश्यता के कारण विमान संचालन प्रभावित रहा। इस कारण दिल्ली से वाराणसी आ रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान को लखनऊ डायवर्ट करना पड़ा। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान संख्या आईएक्स 1225 शुक्रवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट से अपने निर्धारित समय सुबह 6:50 बजे 157 यात्रियों को लेकर वाराणसी के लिए रवाना हुआ था।

Trending Videos


विमान अपने तय समय सुबह 7:50 बजे वाराणसी के हवाई क्षेत्र में पहुंच गया। हालांकि, उस समय बाबतपुर एयरपोर्ट और आसपास के इलाकों में धुंध छाई हुई थी, जिससे रनवे पर दृश्यता बहुत कम थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाराणसी एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने लैंडिंग के लिए आवश्यक न्यूनतम दृश्यता न होने के कारण विमान को उतरने की अनुमति देने से मना कर दिया। चालक दल ने काफी समय तक हवा में ही चक्कर लगाए और दृश्यता में सुधार होने का इंतजार किया लेकिन स्थिति में सुधार न होने पर चालक दल ने लखनऊ एटीसी से संपर्क किया। अंततः विमान को लखनऊ डायवर्ट किया गया, जहां इसकी सकुशल लैंडिंग कराई गई।

विमान के डायवर्ट होने का असर वाराणसी से दिल्ली जाने वाले यात्रियों पर भी पड़ा। यही विमान संख्या आईएक्स 1225, वाराणसी पहुंचने के बाद, विमान संख्या आईएक्स 1271 बनकर सुबह 8:30 बजे वापस दिल्ली के लिए उड़ान भरता लेकिन विमान के लखनऊ चले जाने के कारण वाराणसी में इंतजार कर रहे 180 यात्रियों की उड़ान भी प्रभावित हुई।

एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि मुख्य कारण रनवे पर अचानक बढ़ी धुंध थी। लखनऊ में ईंधन लेने और मौसम साफ होने के इंतजार के बाद, विमान सुबह 10 बजे वापस वाराणसी पहुंचा। इसके बाद, वाराणसी से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को लेकर विमान ने सुबह 10:30 बजे उड़ान भरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed