सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shankaracharya Avimukteshwaranand visited Sankatmochan Temple and began his journey to Lucknow from Varanasi

UP: शंकराचार्य ने संकटमोचन मंदिर में किए दर्शन, लखनऊ के लिए यात्रा शुरू; बोले- गंगा से गोमती की ओर जा रहे

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 07 Mar 2026 11:04 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती शनिवार को संकटमोचन मंदिर पहुंचे। यहां वेदपाठी बटुकों द्वारा मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने हनुमान जी के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने धर्मयुद्ध यात्रा की शुरुआत की। 

Shankaracharya Avimukteshwaranand visited Sankatmochan Temple and began his journey to Lucknow from Varanasi
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने शनिवार को सुबह संकटमोचन मंदिर में पहुंच कर पूजा की। उन्होंने कहा कि भगवान हनुमान जी का आशीर्वाद लेकर लखनऊ के लिए यात्रा शुरू कर रहे हैं। शंकराचार्य चार दिनों में छह जिलों में दर्जनभर से अधिक स्थानों पर गो रक्षा के लिए सभाएं करेंगे।

Trending Videos




स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जौनपुर, सुल्तानपुर, रायबरेली, उन्नाव, लखीमपुर खीरी होकर 11 मार्च को लखनऊ पहुंचेंगे। संकटमोचन और श्रीचिंतामणि गणेश मंदिर में दर्शन के बाद शंकराचार्य ने धर्मयुद्ध यात्रा शुरू किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




शंकराचार्य ने उत्तर प्रदेश सरकार से 40 दिन के अंदर गोमाता को राज्यमाता घोषित कर प्रदेश में पूर्णतया गो हत्या पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। शुक्रवार को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर 35 दिन पूर्ण हो गए, लेकिन प्रदेश सरकार ने उनकी मांगों पर कोई कदम नहीं उठाया। 



नतीजा, शंकराचार्य ने अब गो रक्षा का शंखनाद शुरू कर दिया। साधु-संतों के साथ केदारघाट पर शंकराचार्य ने विधिवत गंगा पूजन किया और छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र को तिलक कर पुष्प अर्पित किया। इसके साथ ही काशी में गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध के शंखनाद की शुरुआत की।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed