Live
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 26 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
Bihar Crime: गयाजी में सूने मकान से छह लाख की चोरी, छत की ग्रिल तोड़कर घर में घुसे बदमाश; पुलिस जांच में जुटी
गया जी के डेल्हा थाना क्षेत्र के छोटकी नवादा में सूने मकान से चोर करीब छह लाख रुपये के गहने, नकदी, लैपटॉप समेत कीमती सामान चोरी कर ले गए। परिवार ससुराल गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। और पढ़ेंBihar: बाबा गरीबनाथ कॉरिडोर को ₹6.19 करोड़ की मंजूरी, श्रावणी मेले से पहले शिवभक्तों को बड़ी सौगात
मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ मंदिर कॉरिडोर फेज-1 के लिए राज्य सरकार ने 6.19 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। पहली किस्त के रूप में 2 करोड़ रुपये जारी हुए हैं। एक वर्ष में परियोजना पूरी करने का लक्ष्य है, जिससे श्रद्धालुओं को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। और पढ़ेंBihar: छपरा हिंसा के बाद पुलिस अलर्ट, ड्रोन-सीसीटीवी से 350 उपद्रवियों की हुई पहचान, जल्द होगी गिरफ्तारी
छपरा हिंसा मामले में पुलिस ने ड्रोन, सीसीटीवी और वीडियो फुटेज के आधार पर 350 उपद्रवियों की पहचान की है। आईटीबीपी, एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम कार्रवाई में जुटी है। सोशल मीडिया पर भी निगरानी बढ़ाकर अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Kargil Vijay Diwas: बिहारशरीफ में मनाया गया 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
नालंदा के बिहारशरीफ स्थित शहीद-ए-कारगिल पार्क में 27वां कारगिल विजय दिवस मनाया गया। मंत्री श्रवण कुमार और सांसद कौशलेंद्र कुमार ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कारगिल शहीद हरदेव प्रसाद की पत्नी मुन्नी देवी को सम्मानित किया गया।
Bihar: इस जिले के सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द, मुख्यालय छोड़ने पर भी रोक
जहानाबाद में विधि-व्यवस्था की स्थिति और श्रावणी मेले की तैयारियों को देखते हुए जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द कर दी हैं। पहले से स्वीकृत अवकाश भी निरस्त कर दिए गए हैं और जिला मुख्यालय से बाहर गए अधिकारियों को तत्काल लौटने के निर्देश दिए गए हैं।
और पढ़ेंBihar: विधानमंडल सत्र खत्म होते ही लौटे तेजस्वी यादव; तेज प्रताप यादव को लेकर किया बड़ा एलान
Bihar News : बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के खत्म होने के दूसरे दिन, विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव विदेश से लौटकर पटना पहुंचे। कल गिरफ्तार तेज प्रताप यादव को लेकर उन्होंने बड़ा एलान भी कर दिया। और पढ़ेंBihar: 'बब्बर शेर की शेरनी हूं', गिरफ्तारी के डर से पुलिस को चकमा देकर भागीं नाजिया हसन; हिंसा भड़काने का आरोप
नीट परीक्षा में कथित धांधली के विरोध प्रदर्शन के दौरान दर्ज एफआईआर के बाद दरभंगा नगर निगम की डिप्टी मेयर नाजिया हसन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस निगम कार्यालय पहुंची। पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही नाजिया हसन पिछले दरवाजे से बाइक पर सवार होकर फरार हो गईं। बाद में उन्होंने कहा कि वह एफआईआर और जेल से डरने वाली नहीं हैं।
और पढ़ेंBihar: कारगिल में छुड़ाए थे पाक सैनिकों के छक्के, विद्यानंद सिंह की शहादत पर गर्व महसूस करती है यहां की धरती
कारगिल युद्ध में अदम्य साहस का परिचय देते हुए भोजपुर के वीर सपूत विद्यानंद सिंह ने 7 जून 1999 को मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। आज भी भोजपुर समेत पूरा बिहार उनकी वीरता और शहादत को गर्व के साथ याद करता है। उनके सम्मान में गांव पनपुरा में शहीद स्मारक बनाया गया है, जहां हर वर्ष श्रद्धांजलि दी जाती है।
और पढ़ेंBihar: प्रेम, पंचायत और शादी; दूसरे पति के सामने पहले पति से दोबारा हुआ विवाह, जानिए पूरा मामला
समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में एक महिला के पहले और दूसरे पति को लेकर घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चला। ग्रामीणों के अनुसार, महिला दूसरे पति के घर में पहले पति के साथ मिली, जिसके बाद पंचायत बुलाई गई। पंचायत के फैसले के बाद महिला की दोबारा पहले पति से शादी करा दी गई। पूरे मामले की इलाके में चर्चा है।
और पढ़ेंBihar News: अब नीतीश कुमार की 'दीदियों' पर क्यों भड़के प्रशांत किशोर? बोले- धरने पर बैठूंगा, अगर...
बांकीपुर उपचुनाव प्रचार अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। प्रत्याशी चुनाव में जीत के लिए पूरी ताकत झोंक चुके हैं। इसी क्रम में प्रशांत किशोर ने भाजपा पर एक बड़ा आरोप लगाया है आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा?और पढ़ें