फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Sports ground or pond site left abandoned after merely constructing a boundary wall

Kanpur: ‘खेल मैदान या तालाब’, सिर्फ बाउंड्री कराकर छोड़ा  मैदान, चार साल से बदहाल पड़ी है भूमि, उठ रहे सवाल

Sun, 26 Jul 2026 03:38 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 26 Jul 2026 03:38 PM IST
सार

Kanpur News: घाटमपुर स्थित पतारा ग्राम पंचायत में चार साल पहले बनाए गए खेल के मैदान की आज तक सुध नहीं ली गई है। सिर्फ बाउंड्री वॉल बनाकर छोड़े गए इस मैदान में बड़े-बड़े गड्ढे और जलभराव है, जिसके चलते अधिकांश ग्रामीणों को यह तक नहीं पता कि यहां कोई खेल का मैदान भी है।

विज्ञापन
Kanpur Sports ground or pond site left abandoned after merely constructing a boundary wall
पतारा में बदहाल खेल का मैदान - फोटो : amar ujala

विस्तार

सरकार भले ही ग्रामीण क्षेत्रों में खेलकूद को बढ़ावा देने और युवाओं की प्रतिभा निखारने के लिए बड़े-बड़े दावे कर रही हो, लेकिन धरातल पर योजनाएं किस तरह दम तोड़ रही हैं। इसकी बानगी घाटमपुर के पतारा ग्राम पंचायत में साफ देखी जा सकती है। यहां बना खेल का मैदान जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है।

विज्ञापन

हालात यह हैं कि आधे से ज्यादा ग्रामीणों को यह तक जानकारी नहीं है कि उनके गांव में कोई खेल का मैदान भी स्थित है। ग्रामीणों के अनुसार, पतारा ग्राम पंचायत में खेल के मैदान के नाम पर महज औपचारिकता पूरी करते हुए सिर्फ बाउंड्री वॉल (दीवार) खड़ी करके छोड़ दी गई। मैदान बने हुए करीब चार साल बीत चुके हैं, लेकिन आज तक इस पर एक भी खेल गतिविधि या बच्चों का अभ्यास नहीं हुआ है।

विज्ञापन





मैदान का उपयोग करने से कतराते हैं युवा
देखभाल के अभाव में यह परिसर बदहाल हो चुका है। मैदान के भीतर बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं, जिनमें गंदा पानी भरा रहता है। स्थिति यह है कि मैदान कम और किसी तालाब का रूप ज्यादा नजर आता है। जलभराव और खरपतवार उग आने के कारण स्थानीय युवा इस मैदान का उपयोग करने से कतराते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण के नाम पर बजट का खेल तो कर दिया गया, लेकिन धरातल पर युवाओं को कोई सुविधा नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed