Live
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 27 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
Bihar: बिहार की बेटी सबिता महतो ने रचा इतिहास, 19400 फीट ऊंचे मिग ला पास तक 265 किमी अल्ट्रा रन की पूरी
बिहार के सारण जिले के एक छोटे से गांव से निकलकर अंतरराष्ट्रीय एंड्योरेंस एथलीट सबिता महतो ने विश्व की सबसे कठिन चुनौतियों में शामिल एक और साहसिक अभियान सफलतापूर्वक पूरा कर देश का नाम रोशन किया है। और पढ़ेंBihar: उपद्रवियों पर पुलिस का कड़ा शिकंजा! 28 नामजद समेत 250 अज्ञात पर FIR, चार गिरफ्तार
पूर्णिया में नीट पेपर लीक के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा, पथराव और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने 28 नामजद और 200 से 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मौके से गिरफ्तार चार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
और पढ़ेंSawan 2026 : बाबाधाम देवघर में शिवलिंग स्पर्श नहीं कर सकेंगे अब? सावन में लगा अरघा हटेगा या नहीं, जानें सच
Babadham Deoghar : महादेव का ज्योर्तिलिंग और माता सती का शक्तिपीठ आमने-सामने सिर्फ देवघर में है। इस बार बहुत तेज चर्चा है कि सावन में बाबा बैद्यनाथ शिवलिंग पर लगने वाला अरघा फिर कभी हटाया नहीं जाएगा, स्थायी व्यवस्था वही रहेगी। क्या यह सच है?और पढ़ें
Bihar : छात्रों के प्रदर्शन में चली थी AK-47! फायरिंग करने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू
नीट पेपर लीक के विरोध में बिहार बंद के दौरान सिवान में छात्र प्रदर्शन के बीच AK-47 से फायरिंग का कथित वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मुख्यालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए SIT सदस्य अभिषेक पटेल को निलंबित कर दिया है। मामले में विभागीय जांच शुरू कर दी गई है और वीडियो की सत्यता व फायरिंग की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। और पढ़ेंBihar News: तेज प्रताप यादव ने जेलकर्मियों को कैसे नाच नचाया? तेजस्वी यादव ने रिहाई पर दे रखा है अल्टीमेटम
Tej Pratap Yadav News: बिहार की राजनीति में लालू प्रसाद यादव के बाद अपने अंदाज के लिए उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव जाने जाते हैं। पहली बार जेल गए तेज प्रताप यादव ने वह अंदाज दिखाया। आज उनके वकील ने जमानत याचिका भी दाखिल कर दी है। और पढ़ेंBihar: पत्नी की विदाई से इनकार पर खूनी खेल! दामाद ने धारदार हथियार से ससुर का रेता गला; मौके पर ही दर्दनाक मौत
समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में बेटी की विदाई को लेकर हुए पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि दामाद ने 45 वर्षीय ससुर विजय दास की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और पढ़ेंBihar: लॉरेंस गैंग के नाम पर मंत्री के बेटे से 50 लाख की रंगदारी, जान से मारने की दी थी धमकी; तीन गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर में बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता के बेटे कृष्ण मुरारी कुमार को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर व्हाट्सएप के जरिए 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में गठित एसआईटी ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य की तलाश जारी है।
और पढ़ेंBihar: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को 500 मीटर तक घसीटा, मौके पर हुई दर्दनाक मौत; ग्रामीणों ने की सड़क जाम
जमुई जिले के मोहनपुर गांव के समीप तेज रफ्तार कार ने एक बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद करीब 500 मीटर तक घसीट दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। और पढ़ेंBihar: हिंसा और तोड़फोड़ करने वालों की खैर नहीं! पुलिस ने जारी की 324 संदिग्धों की सूची, पहचान रहेगी गुप्त
गोपालगंज में 25 जुलाई को हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। उपद्रव में शामिल 324 संदिग्ध असामाजिक तत्वों की पहचान के लिए पुलिस ने उनकी तस्वीरें सार्वजनिक की हैं। आम लोगों से सहयोग की अपील करते हुए पुलिस ने कहा है कि सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और सही जानकारी देने वालों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
और पढ़ेंBihar: दूसरी जगह हत्या कर खेत में फेंका गया शव! चेहरे पर बंधा था प्लास्टिक का बोरा; इलाके में सनसनी
नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के दयानगर गांव में खेत से एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। शव का चेहरा प्लास्टिक के बोरे से ढका हुआ था। पुलिस को आशंका है कि हत्या कहीं और करने के बाद शव को पहचान छिपाने के उद्देश्य से खेत में फेंका गया है। मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है।
और पढ़ें