{"_id":"6a671d5278ac64dfca0f8bf2","slug":"video-nahan-go-samman-abhiyan-gau-mata-rashtramata-demand-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग तेज, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग तेज, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन
Ankesh Dogra
Updated Mon, 27 Jul 2026 02:26 PM IST
Link Copied
गौसम्मान आह्वान अभियान के तहत सोमवार को नाहन में गौसेवकों ने उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम ज्ञापन भेजकर गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने तथा देशभर में पूर्ण गौहत्या प्रतिबंध लागू करने की मांग उठाई।
अभियान से जुड़े गौसेवकों ने कहा कि संतों के नेतृत्व में चल रहे इस राष्ट्रव्यापी अभियान का उद्देश्य गौवंश के संरक्षण और सम्मान के लिए प्रभावी कानूनी व्यवस्था सुनिश्चित करना है। ज्ञापन के माध्यम से केंद्र सरकार से गो संरक्षण को लेकर आवश्यक कदम उठाने की अपील की गई।
गौसेवक सचिन ऑबराय ने बताया कि अभियान के तीसरे चरण के तहत 27 अक्टूबर को प्रदेश स्तर पर करीब 50 लाख हस्ताक्षरों के साथ ज्ञापन सौंपने की तैयारी की जा रही है। उनका कहना है कि गौवंश की सुरक्षा और सम्मान से जुड़ी मांगों के पूरा होने तक यह अभियान जारी रहेगा।
इस दौरान सुरेंद्र हिंदुस्तानी, अनिल ठाकुर, अपर्णा शर्मा, भरत राणा, सचिन ऑबराय, अनूप अग्रवाल, नीरज ठाकुर, नितिका पोजटा, तमन्ना चौहान, इंद्रा चावरिया, नीरज चावरिया, संजीव गुप्ता, निर्मल, मनीष बिरसांटा, रघुबीर और कार्तिक सहित कई गौसेवक मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।