फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 31 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:00 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 31 July 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

11:59 AM, 31-Jul-2026

Bihar: खेल के मैदान में बेटी का कमाल, बास्केटबॉल प्रतियोगिता में आरोही ने दिखाई प्रतिभा; टीम को बनाया उपविजेता

सारण जिले के मढ़ौरा प्रखंड के भावलपुर गांव की छात्रा आरोही सिंह ने सीबीएसई क्लस्टर बिहार-झारखंड संयुक्त बास्केटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर अपनी टीम को उपविजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई। पटना के लॉयला स्कूल का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने अपने खेल कौशल से सभी का ध्यान आकर्षित किया। और पढ़ें
11:36 AM, 31-Jul-2026

Bihar: सरकारी दावों पोल खुली! 102 एंबुलेंस के इंतजार में बीते पांच घंटे, ई-रिक्शा पर बांधकर ले जाना पड़ा शव

मुंगेर में सड़क हादसे में मृत युवक के परिजनों को सरकारी शव वाहन नहीं मिलने के कारण पोस्टमार्टम के बाद शव को 1500 रुपये में किराए पर लिए गए ई-रिक्शा से करीब 30 किलोमीटर दूर गांव ले जाना पड़ा। परिजनों का आरोप है कि पांच घंटे इंतजार और कई बार गुहार लगाने के बावजूद शव वाहन उपलब्ध नहीं कराया गया। और पढ़ें
विज्ञापन
10:47 AM, 31-Jul-2026

Bihar: गोद में मासूम और आंखों में आंसू, पति से अनबन के बाद महिला ने उठाया आत्मघाती कदम; प्रताड़ना का आरोप

रोहतास जिले के बिक्रमगंज में पति से विवाद के बाद एक विवाहिता ने कथित रूप से जहर खाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने रोते हुए एक वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें
10:30 AM, 31-Jul-2026

Bihar: परिवहन विभाग का फर्जी अफसर बनकर वसूल रहा था रंगदारी, ड्राइवरों ने रंगे हाथ दबोचा; जमकर की धुनाई

पूर्णिया के मधुबनी थाना क्षेत्र में परिवहन विभाग का फर्जी अधिकारी बनकर ट्रैक्टर और पिकअप चालकों से अवैध वसूली करने वाले युवक को चालकों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। स्थानीय लोगों ने उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और शिकायत मिलने पर एफआईआर दर्ज करने की बात कही है।

और पढ़ें
10:15 AM, 31-Jul-2026

Bihar: हाथ में पिस्टल लेकर ठुमके लगाना पड़ा भारी! वीडियो देख घर पहुंची पुलिस, हथियार समेत महिला गिरफ्तार

दरभंगा के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र में पिस्टल के साथ डांस करते हुए एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। छापेमारी में महिला के घर से एक पिस्टल, दो मैगजीन और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। और पढ़ें
09:42 AM, 31-Jul-2026

Bihar: मासूम बच्चों के सिर से उठा मां-बाप का साया, कर्ज और उत्पीड़न में फंसे पिता ने गंवाई जान; फूटा गुस्सा

दरभंगा के बेंता थाना क्षेत्र में 29 वर्षीय ई-रिक्शा चालक जितेंद्र साह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पत्नी के इलाज के लिए लिए गए कर्ज के ब्याज को लेकर कथित सूदखोरों द्वारा लगातार प्रताड़ित और अपमानित किए जाने से उसने यह कदम उठाया।

और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
09:12 AM, 31-Jul-2026

Bihar: EOU की छापेमारी खत्म! इंजीनियर के ससुराल से अहम दस्तावेज जब्त; लाखों की ज्वेलरी-नकदी मिलने की चर्चा

आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने सासाराम के लघु सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अरविंद कुमार चौधरी के मुजफ्फरपुर स्थित ससुराल में करीब छह घंटे तक छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान कई अहम दस्तावेज जब्त किए गए। अलमारियों के लॉक तोड़कर तलाशी ली गई। 

और पढ़ें
08:55 AM, 31-Jul-2026

Bihar : हाईकोर्ट की पहल, IG की जांच; आत्महत्या बताए जा रहे केस में ढूंढे गए हत्यारे, दो गिरफ्तार

बेगूसराय के वीरपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की वार्डन रिंकू देवी की 2021 में हुई हत्या के मामले का एसआईटी ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि रिंकू देवी की गला घोंटकर हत्या की गई थी और बाद में शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप दिया गया।

और पढ़ें
08:16 AM, 31-Jul-2026

Bihar: वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में बाघ की मौत, जंगल में मिला शव; वर्चस्व की लड़ाई में घायल होने की आशंका

पश्चिम चंपारण के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में एक बाघ का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में बाघ के शरीर पर कई गहरे घाव मिले हैं, जिससे दूसरे बाघ के साथ क्षेत्रीय वर्चस्व की लड़ाई में घायल होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। वन विभाग पूरे मामले की गहन जांच कर रहा है। और पढ़ें
07:53 AM, 31-Jul-2026

Bihar: घर में सन्नाटा, बेड पर बेजान पड़ा था शव; सॉफ्टवेयर कर्मी की मौत से गहराया रहस्य, पुलिस खंगाल रही सुराग

मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र स्थित ब्राह्मणटोली में 45 वर्षीय सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल मनीष कुमार सिसका का शव उनके किराए के कमरे से संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को बुलाकर जांच शुरू कर दी। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed