{"_id":"6a6c408ef09515d818022235","slug":"vasant-kanya-inter-college-150-students-learned-kick-punch-and-block-techniques-in-varanasi-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्मरक्षा का प्रशिक्षण: वसंत कन्या इंटर कॉलेज की 150 छात्राओं ने सीखीं किक, पंच और ब्लॉक की तकनीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्मरक्षा का प्रशिक्षण: वसंत कन्या इंटर कॉलेज की 150 छात्राओं ने सीखीं किक, पंच और ब्लॉक की तकनीक
Fri, 31 Jul 2026 11:58 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:58 AM IST
सार
Varanasi News: वसंत कन्या इंटर कॉलेज की 150 छात्राओं को मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स के प्रशिक्षकों ने किक, पंच और ब्लॉक की तकनीक का अभ्यास कराया। साथ ही आत्मरक्षा का महत्व बताया।
विज्ञापन
वसंत कन्या इंटर कॉलेज में 150 छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वसंत कन्या इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स की टीम ने 150 छात्राओं को किक, पंच और ब्लॉक का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षक ने बताया कि कराटे की ये तकनीक सीखकर छात्राएं खुद को सुरक्षित रख सकती हैं। प्रशिक्षण अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से हुए अपराजिता कार्यक्रम के तहत हुआ।
विज्ञापन
मानव एकेडमी की ब्लैक बेल्ट प्रशिक्षकों साबरीन हाशमी, योगिता शर्मा, अनुष्का मौर्या, कशिश पटेल, ख़ुशी कुमारी ने छात्राओं को मार्शल आर्ट्स की बारीकियां सिखाईं। इसके अलावा मानव एकेडमी की सीनियर प्रशिक्षक सेंसेई ज्योति सिंह ने बताया कि कराटे से हमारा आत्मविश्वास बढ़ता है और हम शारीरिक ही नहीं मानसिक रूप से भी मजबूत होते हैं। आज के समय में छात्राओं को अपने बचाव के लिए किसी पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है। वे अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकती हैं। इसके लिए कराटे की ये तकनीकें बेहद असरकारक हैं।
विज्ञापन
प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं ने नई तकनीकें सीखने में रुचि दिखाई। साथ ही इनका लगातार अभ्यास कर खुद को मजबूत बनाने की प्रेरणा भी ली। इस अवसर पर विद्यालय के खेल प्रशिक्षक कामिनी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
प्रधानाचार्या मीता कुमार ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज के लिए बहुत ही आवश्यक हैं। ऐसे कार्यक्रमों से एक भयमुक्त समाज की स्थापना की जा सकती है। सभी छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए सजग होना जरूरी है। इससे ही समाज में बदलाव आएगा।