फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police encounter in Azamgarh Cattle smugglers opened fire on police one arrested and two ran away

आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़: गो-तस्करों ने पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में एक गिरफ्तार, दो भागे

Fri, 31 Jul 2026 12:49 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 31 Jul 2026 12:49 PM IST
सार

जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान मुठभेड़ में एक गो-तस्कर को गिरफ्तार किया। वहीं दो आरोपी भागने में सफल रहे। 

विज्ञापन
Police encounter in Azamgarh Cattle smugglers opened fire on police one arrested and two ran away
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में एक कुख्यात गो-तस्कर संतोष यादव घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके दो साथी मौके से फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने घायल संतोष यादव के पास से एक तमंचा, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
संतोष यादव पर गैंगस्टर, लूट, गोहत्या, हत्या का प्रयास, धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट सहित करीब 12 मुकदमे दर्ज हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में शुक्रवार सुबह गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर मुखबिर की सूचना पर चेकिंग की जा रही थी। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Exclusive: काशी में मौसम का सटीक हाल बताएगा हाईटेक रडार, 500 मीटर तक होगी निगरानी; खासियत जान लें
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आते दिखाई दिए, जिन्हें पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया। अभियुक्तों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की और भागने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में संतोष यादव के दाहिने पैर में गोली लगी। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि 24 जुलाई को पुलिस को गोवंशीय पशुओं को वध के लिए ले जाने की सूचना मिली थी। एक पिकअप वाहन को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक टोल प्लाजा का बैरियर तोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने पीछा किया तो चालक वाहन छोड़कर अपने दो साथियों सहित भाग गया। मौके से पांच प्रतिबंधित गोवंशीय पशु और एक मोबाइल फोन बरामद हुए थे। इस मामले में संतोष यादव सहित तीन अभियुक्तों के नाम सामने आए थे।

संतोष यादव जहानागंज थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर लूट, गोहत्या, हत्या का प्रयास और धोखाधड़ी जैसे गंभीर अपराधों के कई मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत भी मुकदमे पंजीकृत हैं। कुल मिलाकर, उस पर करीब 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed