फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Adverse entry against Azamgarh-Ballia XEN for poor progress in bridge construction, Chief Engineer warned

Azamgarh News: सेतु निर्माण में खराब प्रगति पर आजमगढ़-बलिया के एक्सईएन को प्रतिकूल प्रविष्टि, मुख्य अभियंता को दी चेतावनी

Fri, 31 Jul 2026 02:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Adverse entry against Azamgarh-Ballia XEN for poor progress in bridge construction, Chief Engineer warned
आजमगढ़।
विज्ञापन

मंडलायुक्त विवेक ने बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित विभागवार ग्रेडिंग और रैंकिंग के आधार पर विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान सेतु निर्माण की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने एक्सईएन सेतु निगम आजमगढ़ और बलिया को प्रतिकूल प्रविष्टि देने और मुख्य अभियंता सेतु निगम मंडल आजमगढ़ को कठोर चेतावनी देने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने नई सड़कों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने और रैंकिंग में सुधार करने को कहा। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में मंडलायुक्त ने 108 और 102 एंबुलेंस सेवाओं का रिस्पांस टाइम कम करने के निर्देश दिए। टेली रेडियोलॉजी सुविधा शुरू करने के साथ जिला अस्पताल आजमगढ़ में सिटी स्कैन संचालन में लापरवाही पर सीएमएस को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। बैठक में डीएम आजमगढ़ रविंद्र कुमार, डीएम बलिया मंगला प्रसाद सिंह, डीएम मऊ आनंद वर्धन, अपर आयुक्त प्रमोद कुमार पांडेय, सीडीओ बलिया आलोक कुमार, मऊ विवेक श्रीवास्तव, संयुक्त विकास आयुक्त आदि अधिकारी रहे।

अधिकतम लाइन लॉस वाले पांच जेई होंगे चिह्नित
बिजली निगम की समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि मंडल में अधिकतम लाइन लॉस वाले पांच जेई को चिह्नित कर कार्रवाई करें। मुख्यमंत्री का प्रदेश में निर्धारित रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति की दिशा में विशेष फोकस रहता है। उन्होंने निर्देश दिया कि आईजीआरएस व विद्युत कंट्रोल रूम पर प्राप्त शिकायतों का अनिवार्य रूप से प्रभावी व गुणवत्तायुक्त निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें, कहीं भी अनावश्यक विद्युत कट न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed