फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 31 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:00 PM IST
खास बातें

UP Breaking News Today Live - Read Uttar Pradesh latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन.

विज्ञापन
UP Breaking News Live Updates: Uttar Pradesh Latest News Today in Hindi 31 July 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

11:59 AM, 31-Jul-2026

कानपुर: लाखों की लागत से बना खेल मैदान बदहाल, झाड़ियों में गुम हुई खिलाड़ियों की उम्मीदें

कानपुर: लाखों की लागत से बना खेल मैदान बदहाल, झाड़ियों में गुम हुई खिलाड़ियों की उम्मीदें और पढ़ें
11:58 AM, 31-Jul-2026

आत्मरक्षा का प्रशिक्षण: वसंत कन्या इंटर कॉलेज की 150 छात्राओं ने सीखीं किक, पंच और ब्लॉक की तकनीक

Varanasi News: वसंत कन्या इंटर कॉलेज की 150 छात्राओं को मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स के प्रशिक्षकों ने किक, पंच और ब्लॉक की तकनीक का अभ्यास कराया। साथ ही आत्मरक्षा का महत्व बताया।  और पढ़ें
विज्ञापन
11:55 AM, 31-Jul-2026

UP : न्यायाधीश तक पहुंचने की कोशिश से कोर्ट नाराज, कहा- यह न्यायालय के इतिहास का काला दिन

Allahabad High Court : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कोडीन कफ सिरप मामले में लंबित जमानत याचिकाओं की सुनवाई के दौरान न्यायाधीश तक निजी तौर पर पहुंचने की कोशिश पर कड़ी नाराजगी जताई है। न्यायमूर्ति कृष्ण पहल ने इसे न्यायालय के इतिहास का 'काला दिन' बताते हुए कहा कि लंबित मामले को प्रभावित करने का कोई भी प्रयास न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है। इसके बाद उन्होंने 74 जमानत याचिकाओं की सुनवाई से स्वयं को अलग कर लिया और मामलों को नई पीठ के गठन के लिए मुख्य न्यायाधीश के समक्ष भेजने का आदेश दिया और पढ़ें
11:53 AM, 31-Jul-2026

Kanpur: ड्यूटी से लौट रही नर्स से बोलेरो सवार युवकों ने की बदसलूकी, दारोगा की तहरीर पर पांच मनचलों पर FIR

Kanpur News: बिठूर क्षेत्र स्थित सिंहपुर के पारस अस्पताल में कार्यरत एक नर्सिंग स्टाफ से कथित छींटाकशी के मामले में पुलिस ने पांच युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में दो युवकों से पूछताछ की जा रही है। और पढ़ें
11:50 AM, 31-Jul-2026

यूपी को नए एक्सप्रेसवे की सौगात: जल्द शुरू होगा काम, तीन राज्यों से गुजरेगा; आसमान छुएंगे जमीनों के भाव

आगरा से ग्वालियर के बीच प्रस्तावित 88 किलोमीटर लंबे सिक्सलेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। भूमि अधिग्रहण से नाराज प्रभावित किसानों का मुआवजा 50 करोड़ रुपये बढ़ा दिया गया है। इससे फतेहाबाद और खेरागढ़ तहसील के 12 गांवों के 627 किसानों को अब पूर्व निर्धारित सर्किल रेट से अधिक मुआवजा मिलेगा। और पढ़ें
11:49 AM, 31-Jul-2026

Sultanpur : टायर फटते ही बेकाबू हुई टूरिस्ट क्रूजर, डिवाइडर से भिड़ी, 14 घायल

टायर फटने से टूरिस्ट क्रूजर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे से अफरातफरी मच गई। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंभुआ भेज दिया गया है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
11:49 AM, 31-Jul-2026

High Court : कागजों में मृत महिला पहुंची हाईकोर्ट, बोली...मैं जिंदा हूं साहब, मेरा राशन कार्ड बनवा दीजिए

Prayagraj News: सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित किए जाने से परेशान प्रयागराज की चंदा देवी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में गुहार लगाई। महिला ने कोर्ट से कहा कि वह जीवित है, लेकिन रिकॉर्ड में मृत दर्ज होने के कारण उसका राशन कार्ड नहीं बन पा रहा और सरकारी योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल रहा। मामले की गंभीरता देखते हुए हाईकोर्ट ने डीएम, जिला पूर्ति अधिकारी और ग्राम प्रधान से स्पष्टीकरण तलब किया है।

और पढ़ें
11:47 AM, 31-Jul-2026

VIDEO: टायर फटते ही बेकाबू हुई टूरिस्ट क्रूजर, डिवाइडर से भिड़ी, 14 घायल

VIDEO: टायर फटते ही बेकाबू हुई टूरिस्ट क्रूजर, डिवाइडर से भिड़ी, 14 घायल और पढ़ें
11:45 AM, 31-Jul-2026

UP: 500 साल पुरानी लोदी मस्जिद का 30 साल में विनाश, दो गुंबद भी ढहे; टूटी विरासत बचाने की उठी आवाज

सिकंदरा की करीब 500 साल पुरानी लोदी मस्जिद उपेक्षा के चलते जर्जर होकर अब मिटने के कगार पर पहुंच गई है, इसके तीन में से दो गुंबद गिर चुके हैं। करीब 25 साल पहले संरक्षण की कोशिश के बावजूद काम आगे नहीं बढ़ सका, अब पर्यटन से जुड़े लोगों ने ऐतिहासिक धरोहर को बचाने की मांग की है। और पढ़ें
11:40 AM, 31-Jul-2026

Jhansi: नैनागढ़ चौकी प्रभारी का शराब के नशे में वीडियो वायरल, एसएसपी ने किया निलंबित

बताया जा रहा है कि हरीकृष्ण को करीब दो माह पहले ही नैनागढ़ चौकी का प्रभार सौंपा गया था। निलंबित के साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed