फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 31 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:30 PM IST
खास बातें

UP Breaking News Today Live - Read Uttar Pradesh latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन.

विज्ञापन
UP Breaking News Live Updates: Uttar Pradesh Latest News Today in Hindi 31 July 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

12:28 PM, 31-Jul-2026

गर्भवती से हैवानियत: सिर से बहता खून, फटे हुए कपड़े और बदहवास हालत; फिरोजाबाद में दिल दहला देने वाली घटना

फिरोजाबाद के टापा खुर्द में शुक्रवार अलसुबह एक महिला गंभीर और लहूलुहान हालत में मिली, जिसके बाद पुलिस ने उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। महिला की नाबालिग बेटी ने दो अज्ञात युवकों पर पैसे मांगने के बाद पत्थरों से हमला करने का आरोप लगाया है, जबकि दुष्कर्म की आशंका की भी जांच की जा रही है। और पढ़ें
12:27 PM, 31-Jul-2026

Kanwar Yatra 2026: कंट्रोल रूम से जुड़े नौ जिलों के 4700 कैमरे, एआई से होगी निगरानी, चप्पे-चप्पे पर नजर

बरेली जोन में कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस लाइन में जोनल कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिससे नौ जिलों के 47 सौ कैमरे जोड़े गए हैं। इसके जरिए 24 घंटे निगरानी की जाएगी।  और पढ़ें
विज्ञापन
12:25 PM, 31-Jul-2026

कानपुर: पेंट-पुट्टी की जगह वेल्डिंग कराते समय दिहाड़ी मजदूर की करंट लगने से मौत

कानपुर: पेंट-पुट्टी की जगह वेल्डिंग कराते समय दिहाड़ी मजदूर की करंट लगने से मौत और पढ़ें
12:24 PM, 31-Jul-2026

Kanpur: तस्कर पकड़ में आते...सप्लायर पता नहीं चल पाते, कई प्रदेशों से आ रही है मादक पदार्थों की खेप, उठे सवाल

Kanpur News: प्रधानमंत्री द्वारा दो अगस्त से नशे के खिलाफ शुरू होने वाले बड़े अभियान से पहले पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस और एसटीएफ सिर्फ छोटे तस्करों और खेप को पकड़कर अपनी कार्रवाई पूरी मान लेती है, लेकिन मादक पदार्थों के असली सप्लायरों और तस्करी के मुख्य ठिकानों तक पहुंचने की कोशिश नहीं की जाती है। और पढ़ें
12:22 PM, 31-Jul-2026

बूलगढ़ी युवक हत्याकांड: मामले में कोर्ट ने राहत देने से किया इनकार, आरोपी की जमानत याचिका निरस्त

10 जुलाई को गांव के सनी की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत हो गई थी। करीब दो घंटे तक शव ट्रैक्टर के नीचे दबा रहा था। मृतक के पिता ने गांव के ही ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जो कि बाद में विवेचना के दौरान हत्या व एससी-एसटी एक्ट में परिवर्तित की गई। और पढ़ें
12:21 PM, 31-Jul-2026

Kanwar Yatra 2026: कांवड़ में नानी को बैठाकर करा रहे पदयात्रा, सेवा और आस्था की मिसाल बने शिवभक्त

मेरठ में कांवड़ यात्रा के दौरान दो शिवभक्तों की अनोखी आस्था चर्चा का विषय बनी। एक युवक नानी को कांवड़ में बैठाकर पदयात्रा करा रहा है तो दूसरा बैग में गंगाजल लेकर पैदल यात्रा कर रहा है।

 

और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
12:15 PM, 31-Jul-2026

सावन 2026: काशी विश्वनाथ मंदिर में तैनात रहेगी स्वास्थ्य टीम, अलर्ट पर रहेगा मंडलीय अस्पताल

Varanasi News: सावन में काशी आने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए विश्वनाथ मंदिर सहित प्रमुख शिवालयों पर स्वास्थ्य टीम को लगाया गया है। मंदिरों में श्रद्धालुओं को आकस्मिक चिकित्सा सुविधा तुरंत मिलेगी।   और पढ़ें
12:11 PM, 31-Jul-2026

राजनीति: मेरठ दक्षिण विधानसभा सीट, सपा में टिकट के कई दावेदार, आदिल चौधरी से योगेश वर्मा तक किसे मिलेगा मौका?

मेरठ दक्षिण सीट पर सपा में टिकट के लिए कई नेताओं ने ठोकी दावेदारी। आदिल चौधरी, कर्मवीर सिंह गुमी, डॉ. किशन पाल गुर्जर समेत कई नाम चर्चा में। जातीय समीकरण, संगठन में स्वीकार्यता और गठबंधन की रणनीति टिकट तय करने में निभाएगी अहम भूमिका। और पढ़ें
12:10 PM, 31-Jul-2026

भविष्य ज्योति सम्मान 2026: मेहनत और मेधा का कमिश्नर ऑफिस में सम्मान, प्रमाणपत्र और मेडल से नवाजी गईं छात्राएं

भविष्य ज्योति सम्मान 2026 के तहत वाराणसी में दसवीं और 12वीं की यूपी, सीबीएसई और सीईएससीई बोर्ड में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को विशिष्ट अतिथियों ने सम्मानित किया। और पढ़ें
12:10 PM, 31-Jul-2026

Jhansi: गुरसराय के गुढ़ा में झोलाछाप डॉक्टर की क्लीनिक सील, सीएमओ के आदेश पर टीम ने मारा छापा

निरीक्षण के दौरान क्लीनिक का कर्मी कोई भी प्रपत्र नहीं दिखा सका। जिसके बाद टीम ने उसे सील करने की कार्रवाई कर दी और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed