Live
Bihar Vidhan Sabha Live: विधानसभा में 'बेचारा' विवाद पर फिर हंगामा, चिराग के विधायक बोले- राजद वाले बेशर्म हैं
{"_id":"699551a22932168a4f0d38ad","slug":"bihar-vidhan-sabha-live-nda-vs-mahagathbandhan-nitish-kumar-tejaswi-yadav-sharabandi-budget-session-jdu-rjd-2026-02-18","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar Vidhan Sabha Live: विधानसभा में 'बेचारा' विवाद पर फिर हंगामा, चिराग के विधायक बोले- राजद वाले बेशर्म हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Wed, 18 Feb 2026 04:23 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
Bihar Budget Session Live News Updates: 18वें विधानसभा के बजट सत्र का 12वां दिन है। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्ष ने नीतीश सरकार की नीतियों का विरोध किया। वहीं जदयू विधायक तेजस्वी यादव की जांच करवानी की बात कही है। आइए जानते हैं, सदन में क्या चल रहा है?
बिहार विधानसभा पहुंचे सीएम नीतीश कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
04:21 PM, 18-Feb-2026
Bihar Budget Session: मंत्री अशोक चौधरी ने बोला राजद पर हमला
ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि विपक्ष के विधायक अनर्गल आरोप लगाते रहते हैं। नीतीश सरकार के कार्यकाल में इतने काम हुए लेकिन उन्हें दिखाई नहीं देता है। 2005 से पहले बिहार के सड़क में गड्ढे और गड्ढे में सड़क की बात कहकर पूरे देश में राज्य का मजाक बनाया जाता था। आज हर गांव में सड़क है। 2005 से पहले क्या हाल था? यह जनता जानती है। नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि वह जनविश्वास के साथ काम करते हैं। एनडीए सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के भावना के साथ काम करती है।04:09 PM, 18-Feb-2026
Bihar VIdhan Sabha Live News: चुर-चुर और मुड़-मुड़ की राजनीति छोड़िये न
लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के विधायक बाबुलाल शौर्य ने सरकार के समर्थन में अपना वक्तव्य रखा। उन्होंने ग्रामीण कार्य विभाग के तारीफ करते हुए कहा कि हमारी सरकार चुनौतियों से डरती नहीं है। इसलिए जनता बार बार सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए को आशीर्वाद देती है। उन्होंने राजद पर तंज कसते हुए कहा कि आपलोग चुर-चुर और मुड़-मुड़ की राजनीति छोड़िये न। हमारे रामविलास पासवान के बारे में आप इस तरह की टिप्पणी करते हैं। आप अभी तो 25 पर सिमटे हैं। अगर आप ऐसे ही बोलते रहिएगा तो शून्य पर आउट हो जाएगा। आप माफी मांगे लें नहीं तो जनता आपको सबक सिखा देगी।03:12 PM, 18-Feb-2026
Bihar Vidhan Sabha Live News: विधानसभा में राजू तिवारी ने फिर से विपक्ष को घेरा
चिराग पासवान की पार्टी के विधायक राजू तिवारी ने राजद विधायक कुमार सर्वजीत पर हमला बोलते हुए कहा कि यह लोग हमारी पार्टी के संस्थापक को लगातार बेचारा बेचारा कहते रहे। जंगलराज की उपाधि न्यायालय ने दिया था। हमलोग रामविलास पासवान के विचारों पर राजनीति करते हैं। यह लोग जात पात मजहब की राजनीति करते हैं। चिराग पासवान महिला और युवा की बात करते हैं। हमलोग समाज के सबसे अंतिम पायदान के व्यक्ति की बात करते हैं। उन्होंने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष का आईना गायब हैं। यह लोग बेशर्मी की हद पार कर चुके हैं। राजू तिवारी ने कहा कि राजद विधायक कुमार सर्वजीत के पिता की हत्या किसके शासनकाल में हुई? 2001 में उनकी हत्या हुई थी। हमारे नेता रामविलास पासवान वहां गए थे। यह लोग घमंडिया गठबंधन वाले हैं। उन्होंने कहा कि कुमार सर्वजीत सदन में पहली बार रामविलास पासवान के आशीर्वाद से ही आए थे। यह लोग काम तो करते नहीं हैं। यह लोग सदन में माफी मांगे। तेजस्वी यादव को माफी मांगनी चाहिए। इसके बाद राजद विधायक कुमार सर्वजीत ने कहा कि यह लोग रामविलास पासवान की एक मूर्ति विधानसभा में लगा दें, हम सदन से माफी मांग लेंगे।02:44 PM, 18-Feb-2026
Bihar Vidhan Sabha Live: भाजपा विधायक ने लगाया बड़ा आरोप
वहीं भाजपा विधायक प्रमोद कुमार ने कहा कि ग्रामीण कार्य विभाग की ओर बनाई जा रही है कई गांवों में सड़कें नहीं बनी है। इसका टेंडर निकला। बोर्ड भी लग गया। लेकिन, ग्लोबल टेंडर के ठेकेदारों ने अपना काम समय से पूरा नहीं किया। अधिकारियों को भी इस बात को गंभीरता से लेनी चाहिए। मंत्री अशोक चौधरी से आग्रह है कि वह नियमानुसार काम नहीं करनेव वाले संवेदकों पर कार्रवाई करें।02:34 PM, 18-Feb-2026
Bihar Vidhan Sabha Live: ग्रामीण कार्य विभाग में गड़बड़ी का आरोप
ग्रामीण कार्य विभाग के बजट के वाद विवाद के दौरान नालंदा के अस्थावां से विधायक जितेंद्र कुमार ने ग्रामीण कार्य विभाग में गड़बड़ी का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि ब्लैकलिस्टेड ठेकेदार को विभाग से टेंडर मिल जाता है। यह लोग फर्जी डिग्री और सर्टिफिकेट लेकर टेंडर ले लेते हैं।02:09 PM, 18-Feb-2026
Bihar Budget Session Live: 'बेचारा' विवाद पर सदन में फिर से नोंकझोंक
लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान को 'बेचारा' कहे जाने के मुद्दे को विधायक राजू तिवारी ने सदन में एक बार फिर से उठाया। उन्होंने राजद विधायकों से माफी मांगने की बात कही। इसके बाद राजद विधायकों ने इसका विरोध किया। इस दौरान थोड़ी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:26 PM, 18-Feb-2026
Bihar Vidhan Parishad Live: विधान परिषद में अशोक चौधरी पर सुनील सिंह क्या आरोप लगाया?
बिहार विधान परिषद में एक बार फिर से मंत्री अशोक चौधरी और राजद एमएलसी सुनील सिंह के बीच भिड़ंत हो गई। उन्होंने अशोक चौधरी की डिग्री का मुद्दा उठाया। आरोप लगाया कि मंत्री अशोक चौधरी की डिग्री नकली है। इसके बाद अशोक चौधरी सुनील सिंह पर भड़क गए। उन्होंने गुस्से में कहा कि अगर सुनील सिंह मेरी डिग्री साबित कर देंगे तो मैं इस्तीफा दें दूंगा। इसके बाद विधान परिषद में हंगामा होने लगा।12:39 PM, 18-Feb-2026
Bihar Budget Session Live: मंत्री अशोक चौधरी ने कहा- राजद को जनता पर विश्वास नहीं है
राजद विधायकों के हंगामा पर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष के विधायकों का विश्वास ही नहीं है। इसलिए जनता ने इनलोगों को 25 सीट पर पहुंचा दिया। जनता पर इनका विश्वास ही नहीं है। आज यहां जातीय गणना के नाम लड़ाई लड़ रहे कि 50 सीट पर सिमटो। जब इनकी सरकार थी तो अतिपिछड़ों के लिए जननायक कर्पूरी ठाकुर ने जो आरक्षण व्यवस्था लागू की थी, उसे तो इनलोगों ने खत्म ही कर दिया। जब तक जनता पर विश्वास नहीं होगा और संख्या नहीं बढ़ेगी तब तक वेल में आकर हंगामा करने से क्या फायदा है?12:28 PM, 18-Feb-2026
Bihar Budget Session Live: आरक्षण बढ़ाने की मांग लेकर विपक्ष का हंगामा
राजद विधायक रणविजय साहू ने कहा कि बिहार की महागठबंधन सरकार ने राज्य की 13.7 करोड़ जनता की जाति आधारित गणना के आधर पर आरक्षरण की सीमा को बढ़ाकर 65 प्रतिशत कर दिया था। पिछले 35 साल से तमिलनाडु में आरक्षण की सीमा 69 प्रतिशत है। उस वक्त केंद्र सरकार ने इसे नौंवी अनुसूची में शामिल करवा दिया था। लेकिन, बिहार की आरक्षण सीमा को बढ़ाने के कानून को न्याययिक बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि, इसे केंद्र सरकार ने नौंवी अनुसूची का संरक्षण नहीं दिया। इसलिए सरकार सारे पूर्व निधार्रित कार्यक्रमों को स्थगित कर गरीबों और वंचितों के हितों की रक्षा के लिए सरकार एक सशक्त कमेटी का गठन करे। जो समयबद्ध सीमा के अंदर एक रिपोर्ट प्रस्तुत करे और इस रिपोर्ट के आधार पर सरकार नया विधेयक लाकर कानून पारित करे। इसके साथ केंद्र सरकार पर आरक्षण बढ़ाने की सीमा को नौंवी अनुसूची में शामिल कराने का दबाव बनाएं। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें बैठने के लिए कहा तो विपक्ष के विधायक वेल में आकर हंगामा करने लगे। वह आरक्षण की सीमा बढ़ाने की मांग करने लगे।
12:05 PM, 18-Feb-2026