सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   body of 10th-grade girl student was found in garden in Amethi police are investigating

Amethi News: बाग में मिली 10वीं की छात्रा की लाश, पेपर देने जाने के लिए घर से निकली थी; फिर कभी नहीं लौटी

अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 18 Feb 2026 04:45 PM IST
विज्ञापन
सार

अमेठी में 10वीं की छात्रा की लाश बाग में मिली। वह पेपर देने जाने के लिए घर से निकली थी। लेकिन, घर नहीं लौटी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर... 

body of 10th-grade girl student was found in garden in Amethi police are investigating
Anuj Crime - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के अमेठी में बुधवार को 10वीं की छात्रा की लाश बाग में मिली। वह पेपर देने जाने के लिए घर से निकली थी। फिर कभी नहीं लौटी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है।    

Trending Videos


घटना गौरीगंज थाना क्षेत्र के ओरीपुर स्थित बाग की है। क्षेत्र के ही बाबू जी का पुरवा मजरे मऊ गांव निवासी ओम प्रकाश की पुत्री अंतिमा का शव बाग में फंदे से लटका मिला। बताया गया कि अंतिमा का 10वीं का सेंटर गौरीगंज स्थित जीजीआईसी में था। वह पेपर देने जाने के लिए सुबह घर से साइकिल से निकली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दोपहर बाद शव मिलने की खबर घर पहुंची। सूचना मिलते ही परिवार के लोग रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। वह शव लेकर घर चले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed