{"_id":"6994c02330169ba5f702f875","slug":"basayakpur-mayas-link-road-will-be-shiny-amethi-news-c-96-1-ame1002-159039-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: चकाचक होगा बसायकपुर-मयास संपर्क मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: चकाचक होगा बसायकपुर-मयास संपर्क मार्ग
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 18 Feb 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जामों के बसायकपुर-मयास संपर्क मार्ग की जर्जर हालत से जूझ रहे लोगों को अब जल्द राहत मिलने वाली है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद शासन ने दो किलोमीटर लंबे इस मार्ग की मरम्मत के लिए 36.10 लाख रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। धनराशि जारी होते ही लोक निर्माण विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि निर्धारित समय में मरम्मत पूरी कर ली जाएगी।
करीब 18 वर्ष पहले बनी यह सड़क मौजूदा समय में बदहाल हो गई है। टिकरा माइनर से मयास तक का हिस्सा काफी समय से उखड़ा पड़ा है। जगह-जगह गड्ढों के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बारिश में कीचड़ और जलभराव से हालात और खराब हो जाते हैं। यह मार्ग टिकरा, रैपुरा और मयास गांवों को जोड़ता है।
प्रतिदिन करीब 30 हजार लोग इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। सड़क की खराब हालत के कारण स्थानीय निवासियों को कई प्रकार की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। रैपुरा निवासी रामऔतार सिंह ने बताया कि खराब सड़क के कारण बाइक चलाना भी मुश्किल हो गया है। मयास की आशा देवी ने बताया कि मरीजों को अस्पताल ले जाने में काफी दिक्कत होती है। स्कूल जाने वाले बच्चों को भी प्रतिदिन इस मार्ग से गुजरना पड़ता है, जिससे उनकी परेशानी बढ़ जाती है।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि बसायकपुर-मयास संपर्क मार्ग की 36.10 लाख रुपये से मरम्मत कराई जाएगी। इसमें गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
Trending Videos