{"_id":"69959f43ca166791d509427b","slug":"body-of-10th-grade-girl-student-was-found-in-garden-in-amethi-police-are-investigating-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बाग में मिली 10वीं की छात्रा की लाश, पेपर देने जाने के लिए घर से निकली थी; फिर कभी नहीं लौटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बाग में मिली 10वीं की छात्रा की लाश, पेपर देने जाने के लिए घर से निकली थी; फिर कभी नहीं लौटी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 18 Feb 2026 04:45 PM IST
विज्ञापन
सार
अमेठी में 10वीं की छात्रा की लाश बाग में मिली। वह पेपर देने जाने के लिए घर से निकली थी। लेकिन, घर नहीं लौटी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
Anuj Crime
- फोटो : istock
विज्ञापन
विस्तार
यूपी के अमेठी में बुधवार को 10वीं की छात्रा की लाश बाग में मिली। वह पेपर देने जाने के लिए घर से निकली थी। फिर कभी नहीं लौटी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Trending Videos
घटना गौरीगंज थाना क्षेत्र के ओरीपुर स्थित बाग की है। क्षेत्र के ही बाबू जी का पुरवा मजरे मऊ गांव निवासी ओम प्रकाश की पुत्री अंतिमा का शव बाग में फंदे से लटका मिला। बताया गया कि अंतिमा का 10वीं का सेंटर गौरीगंज स्थित जीजीआईसी में था। वह पेपर देने जाने के लिए सुबह घर से साइकिल से निकली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद दोपहर बाद शव मिलने की खबर घर पहुंची। सूचना मिलते ही परिवार के लोग रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। वह शव लेकर घर चले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जांच की जा रही है।