{"_id":"6995b90fb37512f3090706b7","slug":"video-amatha-ma-kasana-thavasa-ma-gaja-khatha-pana-oura-bjal-ka-samasaya-ka-mathatha-2026-02-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में किसान दिवस में गूंजा खाद, पानी और बिजली की समस्या का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में किसान दिवस में गूंजा खाद, पानी और बिजली की समस्या का मुद्दा
अमेठी में जिला मुख्यालय, गौरीगंज स्थित तहसील सभागार में बुधवार को किसान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें खाद, बिजली, पानी की समस्या को लेकर किसानों में आक्रोश दिखा। उन्होंने विभागीय अफसरों से समस्या का निस्तारण कराए जाने की मांग उठाई।
किसान दिवस में पहुंचे किसान नेता हरीश सिंह चुन्नू ने कहा कि नहर सिल्ट सफाई के नाम पर पांच करोड़ रुपये खर्च कर दिए गए। बावजूद इसके भैरोपुर, बारामासी से चर्तुभुजपुर संग अन्य नहरों की सिल्ट सफाई नहीं हुई है। ऐसे में टेल तक नहरों में पानी नहीं पहुंचने से किसानों को सिंचाई के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
किसान अजय सिंह ने निराश्रित गोवंशो को संरक्षित करने, अतरौली में राजकीय नलकूप का रिबोर कराए जाने के साथ अन्य समस्याओं को उठाया। इसके साथ ही मोहइया केसरिया, भोयें, गौरा, अतरौली साधन सहकारी समिति पर खाद नहीं उपलब्ध होने से किसानों की परेशानी का मुद्दा उठाया।
किसान राकेश सिंह ने समितियों पर खाद नहीं उपलब्ध होने, गलत बिजली आदि का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। श्रीराम मौर्य ने रामदयपुर धान क्रय केंद्र पर धान खरीद नहीं करने और कमीशन खोरी आदि का आरोप लगाया। मौजूद अफसरों ने अपने-अपने विभागों की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी किसानों को दी।
प्रभारी सीडीओ वीरभानु सिंह ने मौजूद अफसरों को किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए निस्तारण का आदेश दिया। इस दौरान उप कृषि निदेशक सत्येंद्र कुमार, सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह, जिला कृषि अधिकारी राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता सिंचाई, नलकूप, विद्युत विभाग सहित अन्य विभागों के अफसर मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।