{"_id":"699565404143fef40b0942f5","slug":"video-8th-flag-march-on-foot-on-22nd-february-in-tohana-fatehabad-2026-02-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में 22 फरवरी को 8वीं पैदल ध्वजा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में 22 फरवरी को 8वीं पैदल ध्वजा यात्रा
जय मां बनभौरी सेवा मण्डल की ओर से 22 फरवरी को टोहाना से लगभग 45 किलोमीटर दूर स्थित शक्तिपीठ बनभौरी धाम के लिए 8वीं पैदल ध्वजा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। मंडल के प्रधान कृष्ण गुप्ता व सचिव सुशील गोयल ने बताया कि पंचमी के दिन सुबह साढ़े चार बजे यात्रा आर्य समाज मंदिर टोहाना व दुर्गा मंदिर से होते हुए 5 कैंची चौक स्थित श्री बालाजी हनुमान मंदिर टोहाना से रवाना होगी।
यात्रा टोहाना से चलकर समैन, भीमेवाला, दनोदा व दुर्जनपुर मार्ग से होते हुए शाम को बनभौरी धाम पहुंचेगी। धाम में श्रद्धालु सुख-शांति व समृद्धि की कामना कर माता के दरबार में ध्वजा अर्पित करेंगे और विशाल भंडारे का आयोजन होगा। संस्था की ओर से मार्ग में जलपान व भंडारे की व्यवस्था रहेगी। श्रद्धालुओं के लिए बनभौरी से टोहाना लौटने हेतु निशुल्क बस सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। यात्रा को नगर परिषद चेयरमैन नरेश बंसल हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।