फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vicky Kaushal Katrina Kaif Wedding Live: विक्की कौशल की दुल्हन बनीं कटरीना कैफ, इस किले में पूरी हुईं शादी की रस्में

Thu, 09 Dec 2021 07:11 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 09 Dec 2021 07:11 PM IST
खास बातें

Vicky Kaushal Katrina Kaif Wedding Today Live Update: कटरीना कैफ इन दिनों विक्की कौशल संग शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। आज कटरीना और विक्की सात फेरे लेने वाले हैं। इस शादी में शामिल होने के लिए बॉलीवुड के बड़े सेलेब्रिटी पहुंचे हैं।

विज्ञापन
Katrina kaif vicky kaushal wedding today live news updates in hindi marriage sangeet mehndi photos bridal look wedding guest
Vicky Kaushal Katrina Kaif Wedding - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

07:09 PM, 09-Dec-2021

लाल जोड़े में कटरीना ने लिए सात फेरे

कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी आखिरकार हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक अपने इस दिन पर कटरीना ने लाल रंग का जोड़ा पहना तो वहीं विक्की ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी में सात फेरे लिए।
 
06:49 PM, 09-Dec-2021

हिंदू रीति- रिवाज से हुई शादी

कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने हिंदू रीति- रिवाज से शादी की। बॉलीवुड की तमाम हस्तियां इस शाही शादी की गवाह बनने के लिए राजस्थान के सिक्स सेंस रेजॉर्ट पहुंची हैं।
विज्ञापन
06:29 PM, 09-Dec-2021

शादी में शामिल हुए कई बॉलीवुड स्टार

विक्की और कटरीना की शादी में कई बॉलीवुड स्टार शामिल हुए। वहीं, अभिनेता अक्षय कुमार और सारा अली खान देर शाम वेडिंग वेन्यू पहुंचेंगे।
06:19 PM, 09-Dec-2021

काले कपड़े से कवर हुआ किला

विक्की और कटरीना आखिरकार शादी के बंधन में बंध चुके हैं। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दूल्हा और दुल्हन के फोटो, वीडियो कैप्चर ना हो इसके लिए महल और खिड़कियों को काले कपड़े से कवर किया गया है।
06:09 PM, 09-Dec-2021

एक- दूसरे के हुए विक्की- कटरीना

जानकारी के मुताबिक विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी हो चुकी है। सिक्स सेंसेज फोर्ट में शादी और फेरों की रस्में पूरी करने के बाद अब विक्की- कटरीना हमेशा के लिए एक- दूसरे के हो चुके हैं। 
05:56 PM, 09-Dec-2021

परिणय सूत्र में बंधे कटरीना और विक्की

सूत्रों के मुताबिक कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी के फेरे और सभी विधियां पहले पूरी हो चुकी हैं। यह कपल अब परिणय सूत्र में बंध चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:34 PM, 09-Dec-2021

शादी में शामिल होने पहुंचे अर्जुन कपूर

शादी में शामिल होने के लिए बॉलीवुड अभिनेता एक्टर अर्जुन कपूर वेडिंग वेन्यू यानी होटल सिक्स सेंसेस फोर्ट पहुंच चुके हैं। अर्जुन होटल के बाहर अपनी कार में बैठे स्पॉट हुए हैं।
05:30 PM, 09-Dec-2021

शुरू हुई फेरे की तैयारियां

विक्की कौशल बारात लेकर कटरीना के यहां पहुंच गए हैं। इसके साथ ही पंड़ितों ने फेरों की तैयारियां शुरू कर दी है। यह पहली बार होगा जब कटरीना की फैमिली हिंदू रीति रिवाज वाली कोई शादी देखेगी।
05:17 PM, 09-Dec-2021

बारातियों ने पहनी पगड़ी

विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी में सभी बारातियों ने मैचिंग पगड़ी पहनी है। सिक्स सेंसेज फोर्ट में विक्की-कटरीना की शादी की रस्में जारी हैं। अब देखना होगा कि शादी के बाद क्या कटरीना खुद अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करेंगी।

05:00 PM, 09-Dec-2021

कटरीना उठा रही हैं शादी का 75% खर्च

खबरें हैं कि इस रॉयल वेडिंग का 75% खर्च कटरीना खुद उठा रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस एक फिल्म के 9 से 10 तक लेती हैं और साथ ही हर साल करीब 23 करोड़ तक कमाती हैं वहीं विक्की की नेट वर्थ कटरीना से कम है।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed