सब्सक्राइब करें

Parineeti-Raghav wedding Live: परी-राघव की शादी के लिए लगातार उदयपुर पहुंच रहे मेहमान, जानें पल-पल का अपडेट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 23 Sep 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Parineeti Raghav Marriage Live News, Venue, Guest List: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के लिए द लीला पैलेस दुल्हन की तरह सज गया है। मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। कहा जा रहा है कि परिणीति की चूड़ा सेरेमनी शुरू हो चुकी है।

Parineeti Chopra Raghav Chadha Marriage Live Updates Know Wedding Venue Guest List Leela Palace Udaipur News
परिणीति चोपड़ा, राघव चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
loader
Trending Videos

लाइव अपडेट

10:48 PM, 23-Sep-2023

गर्मजोशी से हुआ केजरीवाल और भगवंत मान का स्वागत

उदयपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान का स्वागत राघव चड्ढा के माता पिता ने किया है। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें सामने आई हैं। इन फोटोज में राघव के पैरेंट्स को मुख्य द्वार पर मेहमानों का वेलकम करते हुए देखा जा सकता है।
09:37 PM, 23-Sep-2023

मधु चोपड़ा ने साझा किया फोटो

प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा राघव चड्ढा और परिणीति की शादी में शिरकत करने के लिए उदयपुर पहुंच चुकी हैं। उन्होंने प्री वेडिंग इवेंट की तस्वीर साझा की है। इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपना फोटो पोस्ट किया है। 
08:33 PM, 23-Sep-2023

उदयपुर पहुंचे केजरीवाल और भगवंत मान

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की तैयारी जोर शोर से चल रही है। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान भी उदयपुर पहुंच चुके हैं। हाल ही में दोनों मुख्यमंत्रियों को एक साथ एयरपोर्ट पर देखा गया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

 
07:18 PM, 23-Sep-2023

सानिया मिर्जा ने दी परिणीति को बधाई

सानिया मिर्जा, परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
सानिया मिर्जा परिणीति चोपड़ा की खास दोस्तों में से एक हैं। दोनों को कई बार एक साथ देखा गया है। हाल ही में सानिया ने अपनी सबसे अच्छी दोस्त के लिए सोशल मीडिया पर खास पोस्ट किया है। उन्होंने एक तस्वीर शेयर करते हुए परी को बधाई दी। साथ ही, उन्होंने लिखा कि अब सबसे बड़ी झप्पी देने की बारी उनकी है।
06:38 PM, 23-Sep-2023

डीजे सुमित पहुंचे उदयपुर

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में शामिल होने के लिए तमाम मेहमान उदयपुर पहुंच रहे हैं। इस बीच डीजे सुमित सेठी भी वहां पहुंच चुके हैं। शादी में गानों से रंग जमाने की जिम्मेदारी इन्हीं के कंधों पर होगी।
05:13 PM, 23-Sep-2023

परिणीति के बुआ-फूफा पहुंचे उदयपुर

परिणीति चोपड़ा के बुआ फूफा अभिनेत्री की शादी में शिरकत करने उदयपुर पहुंच गए हैं। एयपोर्ट के बाद दोनों एक साथ नजर आए। इस शादी को लेकर दोनों के चेहरे पर उत्साह और खुशी खास तौर पर देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:30 PM, 23-Sep-2023
दुल्हन की तरह सजा द लीला पैलेस
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के लिए द लीला पैलेस दुल्हन की तरह सज गया है। मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। कहा जा रहा है कि परिणीति की चूड़ा सेरेमनी शुरू हो चुकी है। हर तरफ इस शाही शादी के चर्चे हैं। अपनी जिंदगी के इस अहम दिन पर परिणीति मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहनेंगी। 
03:47 PM, 23-Sep-2023
ये सितारे पहुंच चुके हैं उदयपुर
परिणीति और राघव चड्ढा की शादी में शामिल होने के लिए फिल्म जगत के तमाम सितारे पहुंचेंगे। भाग्यश्री शुक्रवार को उदयपुर पहुंच चुकी हैं। उनके अलावा अभिनेत्री आमना शरीफ के भी शादी समारोह में पहुंचने की जानकारी है। तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा भी उदयपुर कार्यक्रम स्थल पहुंच रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्जुन कपूर, करण जौहर और डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी जल्द उदयपुर पहुंचने वाले हैं। खबर है कि खेल जगत की दिग्गज हस्ती टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा भी कल उदयपुर पहुंच सकती हैं।
03:08 PM, 23-Sep-2023
आप सांसद संजय सिंह पहुंचे उदयपुर
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के शादी समारोह में शामिल होने के लिए करीबियों और रिश्तेदारों के आने का सिलसिला शुरू हो चुका है। एक तरफ जहां भाग्यश्री शुक्रवार को उदयपुर पहुंच गईं। वहीं, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह भी उदयपुर पहुंच चुके हैं। उन्होंने परिणीति और राघव को बधाई दी है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सांसद संजय सिंह ने कहा है, 'मैं राघव और परिणीति को उनके जीवन के नए अध्याय के लिए बधाई देता हूं। भगवान उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी करें। आज और कल विवाह समारोह है और सभी लोग इसमें शामिल होंगे'।
02:33 PM, 23-Sep-2023
ये चोपड़ा बहनें चुराएंगी राघव चड्ढा के जूते
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी पंजाबी रीति-रिवाज से होने वाली है। इस पारंपरिक शादी में तमाम रस्में निभाई जाएंगी। 24 सितंबर को शादी होगी। इसमें जूते चुराई की रस्म में परी की बहनें राघव चड्ढा के जूते चुराएंगी। कहा जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा के अलावा परिणीति की बाकी बहनें भी इस रस्म में हिस्सा लेंगी। प्रियंका चोपड़ा को तो सब जानते हैं, लेकिन पीसी के अलावा परिणीति की और भी बहने हैं, जिनका नाम है- मिताली, मन्नारा और मीरा चोपड़ा। हालांकि, जूते चुराई की रस्म के लिए ये सभी बहने होंगी या नहीं इसकी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed