Prateek Yadav Death News Live: प्रतीक के अंतिम दर्शन कर गमगीन दिखे अखिलेश यादव, किए अंतिम दर्शन
{"_id":"6a03f70987162a6d9d021b59","slug":"prateek-yadav-death-news-live-mulayam-singh-yadav-younger-son-dies-at-age-38-akhilesh-singh-yadav-aparna-yadav-2026-05-13","type":"live","status":"publish","title_hn":"Prateek Yadav Death News Live: प्रतीक के अंतिम दर्शन कर गमगीन दिखे अखिलेश यादव, किए अंतिम दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 13 May 2026 02:28 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
Akhilesh Singh Yadav Step Brother Prateek Yadav Death News: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सौतेले भाई, प्रतीक यादव (38) का लखनऊ में निधन हो गया है। वे समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के सबसे छोटे बेटे थे। उन्हें सुबह छह बजे सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया था। डॉक्टर ने जांच पड़ताल करके उन्हें मृत घोषित कर दिया।
प्रतीक के आवास पर गमगीन अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
04:53 AM, 13-May-2026
पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए लोगों का पहुंचना जारी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किए अंतिम दर्शन।
- फोटो : amar ujala
04:49 AM, 13-May-2026
प्रतीक के आवास पर अखिलेश यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भी किए अंतिम दर्शन
प्रतीक यादव का शव उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। इस मौके पर अखिलेश यादव मौजूद रहे और गमगीन नजर आए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भी पार्थिव शव के अंतिम दर्शन किए।04:34 AM, 13-May-2026
पल्मोनरी एम्बोलिज़्म से पीड़ित थे, फेफड़ों में जम जाता था रक्त का थक्का
प्रतीक की पीएम रिपोर्ट।
- फोटो : amar ujala
मेडिसिन विभाग की डॉ. रुचिता शर्मा का कहना है कि हमें प्रतीक यादव के निधन की खबर मिली है और इस क्षति से हमें गहरा दुख हुआ है। वे हमारे लंबे समय से मरीज थे। मैं काफी समय से उनका इलाज कर रही थी। उन्हें हाई ब्लड प्रेशर और हाइपरटेंशन जैसी समस्याएं थीं। कुछ ही दिन पहले, उन्हें 'पल्मोनरी एम्बोलिज़्म' होने के बाद यहां भर्ती कराया गया था। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें खून का थक्का नसों से होते हुए फेफड़ों की धमनियों में पहुंचकर वहीं अटक जाता है। फेफड़ों में रुकावट के कारण, उनके दिल के काम करने की क्षमता पर बुरा असर पड़ा था। कुछ दिन पहले ही वे सांस लेने में तकलीफ और सांस से जुड़ी अन्य समस्याओं की शिकायत लेकर यहां आए थे और उसी समय उन्हें पल्मोनरी एम्बोलिज़्म का पता चला था। पल्मोनरी एम्बोलिज़्म की स्थिति अपने आप में ही बेहद गंभीर और काफ़ी जोखिम भरी होती है। वे पहले से ही खून पतला करने वाली दवाएं ले रहे थे; उन्हें अपनी स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में पूरी जानकारी थी और वे अपनी ब्लड प्रेशर की दवाएं नियमित रूप से लेते थे।
#WATCH | Lucknow, UP: Dr Ruchita Sharma, Associate Director, Department of Medicine says, "We received news regarding the passing away of Prateek Yadav, and we are deeply saddened by this loss. He was a long-standing patient of ours; I had been treating him for quite some time… pic.twitter.com/Q1LfOghIcp
— ANI (@ANI) May 13, 2026
04:14 AM, 13-May-2026
प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, हृदय और श्वसन तंत्र फेल होने से हुई मौत
प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट।
- फोटो : amar ujala
प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। पीएम रिपोर्ट के अनुसार, प्रतीक की मौत कार्डियोरेस्पिरेटरी कोलैप्स (हृदय और श्वसन तंत्र का अचानक फेल होना) व अत्यधिक पल्मोनरी थ्रोम्बोएम्बोलिज्म (फेफड़ों की रक्त वाहिकाओं में खून के थक्के जमने) के कारण हुई।
04:05 AM, 13-May-2026
अंतिम दर्शन के लिए पहुंची सुषमा खर्कवाल
- फोटो : amar ujala
03:33 AM, 13-May-2026
कांग्रेस-भाजपा नेता सहित मंत्री अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे
अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे पीएल पुनिया, साक्षी महाराज व दयाशंकर सिंह।
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विज्ञापन
03:20 AM, 13-May-2026
एक बज कर 58 मिनट पर परिजनों को सौंपा गया प्रतीक का शव, अपर्णा घर पहुंचीं
आवास लाया गया प्रतीक का शव।
- फोटो : amar ujala
प्रतीक यादव का शव एक बजकर 58 मिनट पर परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद परिजन इसे लेकर प्रतीक के विक्रमादित्य स्थित आवास पर पहुंचे। शव के आवास पहुंचने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। अपर्णा यादव भी आवास पहुंच चुकी हैं।
03:02 AM, 13-May-2026
आवास पर लोगों का जमावड़ा लगा
प्रतीक यादव के आवास पर अब्बास अंसारी भी पहुंचे। आवास पर लोगों का जमावड़ा लग गया है।02:52 AM, 13-May-2026
डिंपल यादव, धर्मेंद्र यादव सहित यादव परिवार के सदस्य पहुुंचे
सपा सांसद डिंपल यादव और धर्मेंद्र यादव पहुंचे।
- फोटो : amar ujala
02:46 AM, 13-May-2026
सीएम योगी सांत्वना देने पहुंचेंगे अपर्णा यादव के घर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 3:00 बजे अपर्णा यादव के आवास पर पहुचेंगे। आसपास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अपर्णा के घर लोगों और समर्थकों का जमावड़ा हो गया है।