पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक जारी: ट्रस्ट सदस्यों ने SIT जांच पर भरोसा जताया; बोले- इससे देश में गलत संदेश जा रहा

Mon, 06 Jul 2026 04:43 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Mon, 06 Jul 2026 04:43 PM IST
खास बातें

Ayodhya Ram Mandir Trust Meeting Live Updates : राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय होने के संकेत मिले हैं। बैठक में महासचिव और एक अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी के इस्तीफों पर चर्चा और फैसला हो सकता है। ट्रस्ट की बैठक में सभी पदाधिकारी और सदस्य बैठक में पहुंचे और बैठक शुरू हो गई है। पढ़िए पल-पल का अपडेट...

विज्ञापन
Ram Mandir Trust Meeting Live: Champat Rai, Anil Mishra Attend Key Meeting as Resignation Decision Looms
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक जारी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

लाइव अपडेट

04:41 PM, 06-Jul-2026

ट्रस्ट अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास व्हीलचेयर पर बैठक में शामिल होने पहुंचे

मणिदास छावनी से ट्रस्ट की बैठक में जाते रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास।



 
04:16 PM, 06-Jul-2026

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक चल रही

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक जारी है। इसमें राम मंदिर ट्रस्ट के कई सदस्य और पदाधिकारी शामिल हैं।  
 
विज्ञापन
04:11 PM, 06-Jul-2026

ट्रस्ट के सदस्यों ने SIT जांच पर भरोसा जताया

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में ट्रस्ट के सदस्यों ने SIT जांच पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि देश में गलत संदेश जा रहा है। रामभक्तों की भावना आहत हुई है।
03:22 PM, 06-Jul-2026

ट्रस्ट के अध्यक्ष सहित पदाधिकारी राम मंदिर के लिए रवाना, बैठक में होने वाले निर्णयों पर सबकी निगाहें

बैठक में शामिल होने के लिए ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास मणिरामदास छावनी से राम मंदिर के लिए रवाना हो गए। वहीं, ट्रस्ट सदस्य विश्व प्रसन्न तीर्थ समेत अन्य पदाधिकारी भी बैठक में शामिल होने के लिए मंदिर परिसर पहुंचने लगे हैं।

बैठक को लेकर संत समाज, श्रद्धालुओं और अयोध्यावासियों की निगाहें ट्रस्ट द्वारा लिए जाने वाले निर्णयों पर टिकी हैं। माना जा रहा है कि बैठक में राम मंदिर से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्ट सदस्य अनिल मिश्रा के इस्तीफे, एसआईटी की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट, मंदिर की व्यवस्थाओं की समीक्षा तथा सीईओ की नियुक्ति जैसे अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श होने की संभावना है। बैठक के निर्णयों को लेकर देशभर के रामभक्तों और अयोध्यावासियों में उत्सुकता बनी हुई है।
 
03:15 PM, 06-Jul-2026

चंपत राय बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में शामिल होने के लिए चंपत राय मंदिर पहुंचे। 

03:10 PM, 06-Jul-2026

ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि जी महाराज राम मंदिर पहुंचे

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि जी महाराज राम मंदिर पहुंचे। वे मंदिर में चढ़ावे के कथित गबन और चंपत राय (महासचिव) व अनिल मिश्रा (ट्रस्टी) के इस्तीफे के मामले पर ट्रस्ट की बैठक में शामिल होने आए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
02:37 PM, 06-Jul-2026

गोविंद गिरी बोले- चार दिन से अयोध्या में हूं, बैठक के बाद सारी बात करूंगा

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद गिरी - फोटो : ANI
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद गिरी ने मीडिया कर्मियों से कहा, मैं चार दिन यहां पर हूं। आज की बैठक के बाद मैं आपसे मिलूंगा। आप सब के साथ मिलकर मैं सारी बात करूंगा। 
 
02:33 PM, 06-Jul-2026

कांग्रेस नेता इमरान मसूद बोले- बहुत बड़ी चोरी हुई है

इमरान मसूद - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने कहा, "चोरी हुई है, चोरी भी बहुत बड़ी हुई है। 16 करोड़ श्रद्धालु आते हैं, कोई भी दर्शन करता है तो मुझे नहीं लगता कि 100 रुपए से भी कम देकर जाता होगा, सोने की बात तो छोड़ दीजिए। कितनी भारी चोरी हुई है। ये चोरी केवल पैसों की नहीं है। ये आस्था पर तोट है। लोग सवाल भी खड़े कर रहे हैं।
 
02:06 PM, 06-Jul-2026

अनुकल्प मिश्रा भी था चंपत राय का भरोसेमंद

अब तक राम शंकर यादव को ही चंपत राय का करीबी माना जाता था लेकिन जांच के दौरान यह पता चला है कि अनुकल्प मिश्रा भी उनके करीबियों में शामिल था। इसी वजह से उसे गणना कार्य के अलावा मंदिर के विभिन्न आयोजनों में व्यवस्थापक की जिम्मेदारी दी जाती थी। सोशल मीडिया पर इस तरह के कई साक्ष्य भी मौजूद हैं। 

वर्ष प्रतिपदा समारोह में उसे व्यवस्थापक की जिम्मेदारी दी गई थी। जबकि दीपावली पर होने वाले उत्सव में भी उसे बाकायदा परिचय पत्र जारी किया गया था। इन पर महासचिव चंपत राय के हस्ताक्षर होते थे। उसकी सोशल मीडिया अकाउंट पर इस तरह की कई तस्वीरें मौजूद हैं, जो चंपत राय के अलावा भाजपा नेताओं से भी उसके संबंध की गहराई उजागर करती हैं।
01:34 PM, 06-Jul-2026

ट्रस्ट बैठक से पहले संत हुए भावुक, बोले- रामजी दोषियों को दंड देंगे

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक से पहले संत-धर्माचार्यों और अयोध्यावासियों की निगाहें बैठक के निर्णयों पर टिकी रहीं। सभी अपने-अपने जगह पर टीवी पर नजर टिकाए रहे। राम मंदिर दान पेटिका में चोरी के मामले पर चर्चा के दौरान कई संत भावुक हो गए। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यदि किसी ने रामलला के चढ़ावे में गड़बड़ी की है तो उसे कानून के साथ-साथ रामजी भी दंड देंगे। 



ट्रस्ट के कुछ सदस्यों की ओर से दिए गए स्पष्टीकरण पर भी चर्चा में अयोध्या के संतों को शामिल करने की मांग की। लोगों ने सुझाव दिया कि मंदिर की व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी हो, चढ़ावे का नियमित बुलेटिन जारी किया जाए और निगरानी व्यवस्था ऐसी हो जिससे श्रद्धालुओं का ट्रस्ट पर विश्वास और अधिक मजबूत हो। इसके साथ ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरी के जारी किए गए बयान पर भी विरोध दर्ज कराया।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed