सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Guna LS Election Results Live: गुना में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत, कांग्रेस प्रत्याशी हारे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 04 Jun 2024 04:36 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Guna MP Lok Sabha Chunav Results 2024 Live Vote Counting Today News Updates in Hindi: मध्य प्रदेश की गुना लोकसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इस बार भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में थे। उनके सामने कांग्रेस ने राव यादवेंद्र सिंह को उतारा था, लेकिन सिंधिया ने फिर से इस सीट पर अपना कब्जा जमा लिया है। 

Guna Lok Sabha Election Results Live Jyotiraditya Scindia won against Congress Yadvendra Singh News in Hindi
गुना लोकसभा सीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

12:17 PM, 04-Jun-2024
गुना शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया 512158 मतों से जीतें।
09:49 AM, 04-Jun-2024
ज्योतिरादित्य सिंधिया 2 लाख 62 हजार वोटों से आगे 
गुना में भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया 4 लाख 40 हजार वोट हासिल कर चुके हैं। वहीं, कांग्रेस के राव यादवेंद्र सिंह यादव को 178036 वोट मिले हैं।

 
08:52 AM, 04-Jun-2024
गुना शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से ईवीएम मशीनों से मतगणना शुरू हो गई है। शुरुआती दौर में भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया 6000 मतों से आगे।
08:22 AM, 04-Jun-2024
गुना में सिंधिया आगे
गुना में भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया आगे चल रहे हैं।
08:09 AM, 04-Jun-2024
MP Election Result 2024: गुना में थोड़ी देर में रूझान
गुना में थोड़ी में रूझान आना शुरू हो जाएंगे। इस बार काफी दिलचस्प मुकाबला है। 2020 में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया को बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है तो वहीं विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान  बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल होने वाले यादवेंद्र सिंह यादव को कांग्रेस से उम्मीदवार बनाया है।
04:25 AM, 04-Jun-2024

Guna LS Election Results Live: गुना में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत, कांग्रेस प्रत्याशी हारे

गुना लोकसभा सीट पर भाजपा ने सांसद केपी यादव का टिकट काटकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रत्याशी बनाया है। उनके सामने कांग्रेस ने यादवेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया है। सिंधिया ने 2019 में गुना से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। यहां भाजपा के केपी यादव ने उन्हें मात दी थी। इसके बाद 2020 में सिंधिया अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। इस बार सिंधिया अपनी खोई प्रतिष्ठा को हासिल करने के लिए चुनाव लड़ रहे है। गुना हाई-प्रोफाइल सीट को सिंधिया राजपरिवार का गढ़ माना जाता है। पिछली बार भाजपा प्रत्याशी केपी यादव को गुना-शिवपुरी सीट पर 6 लाख 14 हजार 49 वोट मिले थे। उन्होंने सवा लाख से अधिक वोटों से जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed