फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP Lok Sabha Chunav Live: बसपा ने मुरैना प्रत्याशी का नाम किया घोषित, पीएम मोदी ने राहुल गांधी को बताया जादूगर

Sun, 14 Apr 2024 05:41 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 14 Apr 2024 05:41 PM IST
खास बातें

Madhya Pradesh Lok Sabha Chunav Live News in Hindi: नमस्कार! मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। पीएम नरेंद्र मोदी प्रदेश के दौरे पर हैं। वे होशंगाबाद में सभा को संबोधित कर रहे हैं।

विज्ञापन
MP Lok Sabha Election 2024 Live BJP vs Congress Candidates Rally News in Hindi PM Modi in MP
सभा को संबोधित करते पीएम मोदी। - फोटो : @BJP4MP

लाइव अपडेट

05:38 PM, 14-Apr-2024
मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव के लिए बसपा भी लगातार सक्रियता बढ़ा रही है। रविवार को बसपा ने मुरैना से अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया। मुरैना से रमेशचंद्र गर्ग को प्रत्याशी बनाया गया है। बता दें कि एक दिन पहले भी बसपा ने दो उम्मीदवारो ंकी एक लिस्ट जारी की थी। 

01:55 PM, 14-Apr-2024
शहजादे का हंसी का पात्र बनते हैं
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शहजादे (राहुल गांधी) ने हाल ही में घोषणा की। उन्होंने कहा कि एक झटके में देश की गरीबी हटा दूंगा। अरे, यह शाही जादूगर अब तक कहां छिपा था। 50 साल पहले इनकी दादी ने गरीबी हटाने की घोषणा की थी। 2014 से पहले दस साल पहले ये लोग रिमोट से सरकार चलाई और अब कह रहे हैं कि एक झटके में गरीबी हटाने का गरीबी हटाने का मंत्र मिल गया है। ये मंत्र लाए कहां, क्या बोल रहे, इन पर कोई भरोसा करेगा क्या? इसीलिए ये हसी के पात्र बन जाते हैं।  


साथियों, मोदी का कोई सपना नहीं है, आपका सपना ही मोदी का संकल्प है। मैं आप सभी के लिए पैदा हुआ है। पूरा भारत ही मोदी का परिवार है। इसलिए लगातार देश में विकास कार्य किए जा रहे हैं। विकास की ये रफ्तार इसी तरह जारी रहे, इसके लिए हमाारे दर्शन सिंह को जीतकर भेजिए। मुझे पूरा भरोसा है, आप जिता देंगे। 
विज्ञापन
01:41 PM, 14-Apr-2024
कांग्रेस के घोषणा पत्र में खतरानाक वादे 
पीएम मोदी ने कहा जो लोग अपनी पार्टी को मजबूत नहीं कर पा रहे वो देश को क्या मजबूत बनाएंगे। आपका एक वोट देश को मजबूत बना सकता है। इसलिए भाजपा को वोट दीजिए। पीएम मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन वाले कुछ तय नहीं कर पा रहे हैं। देश को कैसे आएंगे बढ़ाएंगे, इन्हें नहीं पता। उनके घोषणा पत्र में एक से एक खतरनाक वादे हैं। उनके एक साथी का घोषणा पत्र कहता है कि भारत से परमाणु हथियार खत्म कर देंगे। बताइए, ऐसा होना चाहिए क्या? ये किसे मजबूत करने के लिए ऐसा बोल रहे हैं। इनकी जैसी घातक सोच है, वैसा ही घातक घोषणा पत्र है।
01:34 PM, 14-Apr-2024
कांग्रेस ने अपना महिमामंडन कराया
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने हिसाब से इतिहास को तोड़ा-मरोड़ा और खुद का ही महिमामंडन कराया। कांग्रेस की माने तो तब लोकतंत्र सही चल रहा था। अब जब गरीबों का भला होने लगा तो कांग्रेस अफवाह फैलाने लगी कि मोदी आया है, लोकतंत्र को खतरा है। कांग्रेस का शाही परिवार अब तो धमकी दे रहा है कि मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बना तो देश में आग लग जाएगी। बस देश को डराओ, घबराओ, आग फैलाओ। 10 साल से देश में आग नहीं लगी। यह जलन उनके दिल और दिमाग में ऐसे भरी पड़ी है कि वह उनको अंदर से जलाती जा रही है।
01:27 PM, 14-Apr-2024
कांग्रेस ने बाबा साहब का अपमान किया
पीएम मोदी ने सभा में लोगों से फिर एक बार मोदी सरकार का नारा लगवाया। उन्होंने कहा साथियों आज देश के इतिहास में आज बहुत बड़ा दिन है, क्यों आज संविधान निर्माता बाबा साहब की जयंती है। मोदी ने कहा जो सम्मान कांग्रेस ने बाबा साहब को कभी नहीं दिया, वो मौका हमें मिला है। कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहब को अपमानित किया है। बाबा साहब के बनाए संविधान के कारण ही यह गरीब मां का बेटा आपसे तीसरे बर पीएम बनने का वरदान मांग रहा है। 



पीएम मोदी ने कहा कि हमने बाबा साहब के संविधान को सिर्फ विचारों तक सीमित नहीं रखा। हमने उनके योगदान को एक नई पहचान दी है। आप जो मोबाइल से डिजिडल पेमेंट करते हैं, उसका नाम भीम है, यह हमने बाबा साहब के नाम पर ही रखा है।  
01:20 PM, 14-Apr-2024
सभा को संबोधित कर रहे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होशंगाबाद के पिपरिया में सभा को संबोधित कर रहे हैं। वे यहां भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह के पक्ष में सभा करने आएं हैं। पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत मां नर्मदा की जयघोष से की।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:50 PM, 14-Apr-2024
सीएम मोहन यादव बोले- भाजपा सभी वर्गों को साथ में लेकर चल रही
भाजप के संकल्प पत्र को लेकर सीएम मोहन यादव ने कहा कि हमारी पार्टी शुरू से डॉ भीमराव अंबेडकर जी के मूल भाव को समझते हुए आगे बढ़ रही। भाजपा की पंच निष्ठाओं में से एक लोकतंत्र भी है। पांच बातें हम संविधान के मूल भाव को स्थापित करते हुए चले रहे हैं और यही कारण है कि जो कांग्रेस 60 साल में नहीं कर पाई वह दस वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करके दिखाया है। एक चाय वाले के परिवार से निकलकर आए मोदी जी ने देश में लोकतंत्र की प्रतिष्ठा बढ़ाने के साथ-साथ, संविधान की भावनाओं को ध्यान रखते हुए, सभी समाज को जोड़ते हुए विश्व में भारत की छवि बनाई है। भारतीय जनता पार्टी ने अंबेडकर जयंती के अवसर नए संकल्प पत्र को समाज के सामने लाने का निर्णय किया है। संकल्प पत्र समिति में सदस्य होने के नाते मुझे अत्यंत आनंद है कि आज अंबेडकर जयंती पर भाजपा के संकल्प पत्र विमोचन हुआ। भाजपा सभी वर्गों को साथ में लेकर चल रही है।  हम संकल्प पत्र को लागू भी करते हैं।
12:38 PM, 14-Apr-2024
शिवराज बोले- यह किसानों की आय बढ़ाने का संकल्प पत्र
भाजपा ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपना संकल्प पत्र जारी किया। मध्य प्रदेश के पूव सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि डॉ बाबा साहब अंबेडकर संविधान निर्माता की जन्मदिन पर जनता की आकांक्षाओं की पूर्ति का यह संकल्प पत्र है। जिसे कुछ लोगों ने बैठकर नहीं बनाया है, प्रधानमंत्री मोदी के आवाहन पर 15 लाख से ज्यादा सुझाव आए हैं। व्यक्तियों और संस्थाओं ने सुझाव दिए हैं। सही अर्थों में यह जनता का जनता के लिए और जनता के द्वारा बनाया गया संकल्प पत्र है। जिसमें 2047 का भारत कैसा होगा, इसका रोडमैप बनाया गया है। विकसित भारत हमारा लक्ष्य और इसकी पूर्ति के लिए हर संभव उपाय समाज के हर वर्ग का कल्याण इस पर निहित है। एक तरफ इंफ्रा का विकास टूरिज्म को आगे बढ़ने से लेकर अनंत रोजगार की संभावना वाला संकल्प है। यह गरीबी से पूर्णता मुक्ति का संकल्प पत्र है यह नारी सशक्तिकरण का संकल्प पत्र है। तीन करोड़ लखपति दीदी बनेंगे यह किसानों की आय बढ़ाने का संकल्प पत्र है। इसमें जनता की आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए उनकी पूर्ति के लिए ठोस रोड मैप है और मैं समझता हूं कि सारा देश इसका स्वागत करेगा।
12:35 PM, 14-Apr-2024
अंबेडकर जयंती की मुख्यमंत्री यादव ने दी बधाई
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर महामानव है, जिन्होंने अपने जीवन में पढ़ाई से लेकर सर्विस तक कई कष्ट, परेशानी और अपमान सहे। उन्होंने नाना प्रकार के कष्टों के बीच अपने जीवन में अलग अलग मुकाम हासिल किए। अपने मान-अपमान को भूलकर देशवासियों के बीच संदेश दिया। जीवन में शोषित वंचित, पीड़ित सबके लिए लड़ाई लड़ी और इस वजह से वो भारत में मानव से महामानव बने। आजादी के समय जब हमें संविधान की आवश्यकता थी, तो सभी वर्गों को साथ लेकर, भारत की प्राचीन मान्यताओं को स्थापित करते हुए, ऐसा संविधान दिया कि आज विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र गौरवान्वित हो रहा है। डॉ अंबेडकर जी के विविध पक्षों के बीच हम उन्हें स्मरण करते रहेंगे। अंबेडकर जी के कारण से भारत ने लोकतंत्र में अपनी जो साख हासिल की वो अद्वितीय है। कांग्रेस द्वारा अंबेडकर जी को चुनाव हराकर संसद में जाने से रोकने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री डॉ यादव कहा कि 'जिनके द्वारा निर्मित संविधान की बात कही गई, उनको रोकने का प्रयास उन्हीं लोगों के द्वारा किया गया जो आज उनके नाम पर वोट मांगने जाते हैं। लोकतंत्र की इस बेला में समाज उसका मूल्यांकन करेगा। हम सामाजिक एकता, लोकतंत्र की मजबूती के लिए बाबा साहब के अद्वितीय योगदान को स्मरण करते रहेंगे। मुख्यमंत्री ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर प्रदेशवासियों और देशवासियों को बधाई दी।

12:27 PM, 14-Apr-2024
सीएम समेत भाजपा नेताओं ने भी किया माल्यार्पण 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बोर्ड ऑफिस चौराहे पर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री विश्वास सारंग, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी, विधायक रामेश्वर शर्मा, महापौर  मालती राय, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व भोपाल लोकसभा प्रत्याशी आलोक शर्मा, पार्टी के प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी, पूर्व विधायक धु्रवनारायण सिंह, किशन सूर्यवंशी,अनिल अग्रवाल लिली सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed