सब्सक्राइब करें

PM Modi News Live: PM मोदी बोले- कांग्रेस राज में कब दंगा हो जाए, इसकी गारंटी नहीं, सरकार आतंकियों पर मेहरबान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 31 May 2023 07:02 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Prime Minsiter Narendra Modi in Rajasthan Today Live News in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान दौरे पर हैं। वे पुष्कर पहुंच गए हैं, यहां पीएम मोदी ने ब्रह्मा मंदिर में पूजा-अर्चना की। जिसके बाद वे अजमेर पहुंचे। कुछ ही देर में पीएम मोदी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं।

PM Modi Rajasthan Visit Live Prime Minister Narendra Modi in Ajmer Today News in Hindi
अजमेर में पीएम का कांग्रेस पर बड़ा हमला। - फोटो : अमर उजाला
loader
Trending Videos

लाइव अपडेट

05:34 PM, 31-May-2023
प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- बड़ी संख्या में बेटियां सेना में भर्ती हुई है। 9 करोड़ महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जोड़ा गया। पाइप लाइन से पानी देने, सौभाग्य योजना में मुफ्त बिजली कनेक्शन, बेटी को बीमारी के लिए आयुष्मान भारत योजना, चूल्हा नहीं फूंकना पड़े इसलिए उज्जवला योजना, जनधन बैंक खाते खोले। इसका परिणाम भी सामने है।

Pushkar: PM नरेंद्र मोदी ने ब्रह्मा मंदिर में की पूजा-अर्चना, जानिए पुष्कर में बने इस अनोखे मंदिर की कहानी

मोदी ने कहा- कांग्रेस के पास कोई मंगल कामना और विकास का विजन नहीं है। झूठी गारंटी कांग्रेस देती है। 10 दिन में कांग्रेस ने गारंटी पूरी करने वाली थी। क्या कांग्रेस ने वो वादा निभाया। जो कहा वो किया क्या। तो जनता ने कहा नहीं। मोदी ने कहा ये ऐसी गारंटियां देते है तो राज्य और देश दीवालिया हो जाएगा। दुनिया में जो देश दीवालिया हो रहे हैं, उनकी स्थिति आप देश रहे हैं। इसलिए कांग्रेस से राजस्थान के लोगों को बहुत सावधान रहना है। विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए विकसित राजस्थान का होना बहुत जरूरी है। इन दशक में लोग भारत का कायाकल्प होते देखेंगे।

आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, आधुनिक रेलवे, आधुनिक एयरपोर्ट दुनिया के किसी देश से कम नहीं होंगे। भारत के लोगों के पास शिक्षा, स्वास्थ्य के सब संसाधन होंगे। भारत दुनिया की सबसे बड़ी मेन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री, निर्यातक, टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक बनेगा। इसमें राजस्थान के लोगों को बड़ी भूमिका निभानी है। पराक्रम और परिश्रम की भूमि नवनिर्माण के लिए तैयार है। मैं विश्वास दिलाता हूं आपने 9 साल मुझे बिना रुके और बिना थके काम करते देखा। सिर्फ 140 करोड़ देशवासी मेरा परिवार, मेरा परमात्मा है। अभी भी आपके विकास के लिए जी जान से जुटा रहूंगा। आपका आशीर्वाद ही मेरी ताकत है। मोदी ने हाथ ऊपर उठवाकर सभी में उपस्थित लोगों से तीन बार भारत माता की जय के नारे लगवाए और धन्यवाद किया।
05:26 PM, 31-May-2023
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा- 5 साल पहले राजस्थान की जनता ने कांग्रेस को जिताया। लेकिन बदले में राजस्थान को क्या मिला। अस्थिरता और अराजकता। यहां 5 साल से विधायक, मंत्री, मुख्यमंत्री आपस में लड़ने मे ही बिजी हैं। राजस्थान की जनता की कांग्रेस को कोई चिंता नहीं है। अपराध चरम पर है। लोग अपने तीज त्योहार तक शांति से नहीं मना पाते। कब कहां दंगा हो जाए, इसकी कोई गारंटी नहीं और कांग्रेस सरकार आतंकियों पर मेहरबान है। कांग्रेस सरकार आतंक के तुष्टिकरण कर रही है। बेटियों के खिलाफ अपराध करने वालों को कांग्रेस सरकार ने खुली छूट दे रही है। बेटियों की सुरक्षा और हित की बिल्कुल भी परवाह नहीं है।

05:22 PM, 31-May-2023
प्रधानमंत्री ने कहा- ये भारत के लोग ही हैं जिन्होंने महामारी के बाद देश की अर्थव्यवस्था को ऊंचाईयों पर पहुंचाया है। दुनिया कह रही है ये भारत का दशक और भारत की सदी है। लेकिन कुछ लोगों को भारत की ये कामयाबी पच नहीं रही है। 3 दिन पहले भारत को नया संसद भवन मिला है। क्या आपको गर्व हुआ की नहीं हुआ, आपका माथा ऊंचा हुआ कि नहीं हुआ। अपने देश की शान बढ़ने पर आपको गर्व हुआ कि नहीं हुआ। लोगों ने कहा हुआ। पीएम ने कहा लेकिन कांग्रेस और कुछ अन्य दलों ने भारत के गौरव के  क्षण पर भी कीचड़ उछालने और 60 हजार श्रमिकों के परिश्रम का, देश के परिश्रम का अपमान किया है। 60 हजार मजदूरों के पसीने को लात मारी है।
05:21 PM, 31-May-2023
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने युवाओं के बैंक खातों में पैसा डाला है। देश का पैसा देश के लोगों के पास जाता है तो विकास दिखता भी है और महसूस भी होता है। ये हम राजस्थान में भी देख रहे हैं। बहुत बड़े रेल नेटवर्क का बिजलीकरण हो चुका है। कुछ समय पहले मुझे वंदे भारत एक्सप्रेस अजमेर-जयपुर-दिल्ली का भी सौभाग्य मिला था। इससे पुष्कर और ख्वाजा के आने वालों को भी लाभ मिला है। दिल्ली मुम्बई फ्रेट कॉरिडोर से भी लाभ मिला है। राजस्थान में टूरिज्म और रोजगार के अवसर बढ़ाने में इससे बड़ी मदद मिली है। बीजेपी 9 सालों में भारत के लोगों ने अपने सामर्थ्य का प्रदर्शन किया है, उसकी जितनी प्रशंसा की जाए, कम है।
05:19 PM, 31-May-2023
पीएम ने कहा- बीजेपी 9 सालों में केंद्र सरकार ने 22 हजार करोड़ से ज्यादा रुपए आदिवासी बच्चों की पढ़ाई के लिए भेजे, कांग्रेस सरकार होती तो 19 हजार करोड़ रुपए बीच में ही लुट जाते। पानी के पौने 4 लाख करोड़ रुपए में से सवा 3 लाख रुपए बीच में ही लुट जाते। इसका बड़ा नुकसान हमारी मां, बहन,बेटियों को उठाना पड़ता। कांग्रेस सरकार के समय गरीबों के घर चार दीवारों के खंडहर बनकर रह जाते थे। क्योंकि कांग्रेस गरीब के घरों को भी लूट जाते थी। 2 लाख 25 हजार करोड़ रुपए केंद्र सरकार ने बीजेपी 9 सालों में गरीबों को घर बनाने के लिए दिए हैं। अगर कांग्रेस सरकार होती तो 2 लाख करोड़ रुपए बीच में ही लुट जाते। बाकी 25 हजार करोड़ रुपए में घर ना बनता, खंडहर ही बनते हैं।
05:18 PM, 31-May-2023
मोदी ने कहा- बीजेपी 9 सालों में बीजेपी सरकार ने आधुनिक हाईवे और रेलवे पर करीब 24 लाख करोड़ रुपए खर्च किए हैं। अगर कांग्रेस की सरकार होती और राजीव गांधी ने जो कहा था उस प्रकार हम विचार करें । तो 20 लाख करोड़ रुपए बीच में ही लुट जाते। ना रेल बनती ना हाईवे बनता। बीजेपी सालों में केंद्र सरकार ने 29 लाख करोड़ रुपए डीबीटी से डायरेक्ट गरीबों के खाते में डाले। अगर कांग्रेस सरकार होती तो 24 लाख करोड़ रुपए बीच में ही लुट जाते। पीएम ने कहा जब लूट की बात होती है ना, तो कांग्रेस किसी में भेदभाव नहीं करती। गरीब, दलित पीड़ित, शोषित, अल्पंख्यक, दिव्यांग, महिला, सबको समान भाव से लूटती है
विज्ञापन
विज्ञापन
05:15 PM, 31-May-2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- आजकल बहुत से लोग पूछते हैं, देश में जो बड़े बड़े विकास कार्य हो रहे हैं। उसके लिए मोदी ये पैसा लाता कहां से है। चारों और विकास के काम चल रहे हैं मोदी पैसा लाता कहां से है। मैं बताता हूं पहले पैसे कहां जाते थे और अब कहां जाते हैं। हमारे देश में विकास के कामों के लिए पैसों की कमी कभी नहीं रही।

यह जरूरी है कि जो पैसा सरकार भेजे वो पूरा पैसा विकास के कार्यों में लगे। लेकिन कांग्रेस ने अपने शासन में देश का खून चूसने वाली ऐसी भ्रष्ट व्यवस्था बना दी थी जो देश के विकास को खाए जा रही थी और खोखला कर रही थी। पूर्व पीएम राजीव गांधी ने माना था 100 पैसे में से 85 पैसे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाते थे। कांग्रेस हर योजना में 85 परसेंट कमीशन खाने वाली पार्टी है।
05:14 PM, 31-May-2023
पीएम ने कहा कांग्रेस की गलत नीतियों का नुकसान देश के छोटे किसानों को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। छोटे किसानों की जरूरतों पर और मदद पर कांग्रेस ने कभी ध्यान नहीं दिया। बीजेपी ने पहली बार छोटे किसानों की जरूरतों को समझा और उनकी परेशानियों को दूर करने की कोशिश की।

कृषि बजट में 6 गुणा हमने वृद्धि पिछले 9 साल में की। पहली बार किसानों को किसानों को लागत से डेढ़ गुणा समर्थन मूल्य, पहली बार राष्ट्रीय मंडी, फसल बीमा योजना से 1.25 लाख करोड़ से ज्यादा मुआवजा, बीजेपी की 2000 नई वैराइटी किसानों को बीजों को दी गई है।  किसानों को 11 करोड़ से ज्यादा सॉइल हेल्थ कार्ड, पीएम सम्मान निधि योजना पहली बार शुरू हुई है।

पहली बार दालों का उत्पादन बढ़ाने के लिए अभियान चला, सोलर पम्प दिए, शहद का उत्पादन बढ़ाने और निर्यात के लिए मिशन चलाया। पहली बार ज्वार-बाजरा जैसे श्रीअन्न को वैश्विक पहचान देने का प्रयास हुआ। मोटे अनाज उगाने वाले 2.50 करोड़ किसानों को पहचान दी है। इसका फायदा राजस्थान और इस क्षेत्र के किसानों को हुआ है।
05:08 PM, 31-May-2023
पीएम मोदी ने कहा- पानी की एक एक बूंदी की कीमत राजस्थान के लोग जानते हैं। 2014 से पहले देश के 18 करोड़ लोग थे जहां नल से पाइप से पानी का कनेक्शन नहीं आता था। बीते सालों में हमने 9 करोड़ लोगों को पानी की पाइपलाइन से जोड़ा है। अगर कांग्रेस सरकार होती तो 20 साल और लग जाते। पानी से जुड़ी चुनौतियों में कांग्रेस कभी आगे बढ़कर काम नहीं करती। कांग्रेस को सिर्फ झूठ बोलना आता है और कांग्रेस आज भी यही कर रही है।

वीरों की धरती और यहां के वीरों के साथ कांग्रेस ने हमेशा धोखा किया है। मोदी ने कहा 4 दशक तक हमारे पूर्वक सैनिकों से वन रैंक वन पेंशन से कांग्रेस विश्वास घात करती रही। इसके लिए हजारों करोड़ रुपए की जरूरत थी। बीजेपी सरकार ने ना सिर्फ वन रैंक वन पेंशन को लागू किया। बल्कि पूर्व सैनिकों को एरियर भी दिया। यह लागू होने के बाद 18 हजार करोड़ से ज्यादा की राशि एरियर के तौर पर पूर्व सैनिकों को मिलीं।

राजस्थान के भी करीब 2 लाख पूर्व सैनिकों को इसका लाभ मिला है। वन रैंक वन पेंशन लागू होने के कारण अब तक देश के पूर्व सैनिकों की जेब में 65 हजार करोड़ रुपए गए हैं। कहां कांग्रेस के 500 करोड़ रुपए और कहां बीजेपी सरकार के 65 हजार करोड़ रुपए, क्या आप कल्पना कर सकते हैं। अगर बीजेपी सरकार नहीं होती तो पूर्व फौजियों को आज भी वन रैंक वन पेंशन का इंतजार करना पड़ता।
04:53 PM, 31-May-2023
पीएम मोदी अजमेर की कायड़ विश्राम स्थली पर जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछली यूपीए सरकार के समय केंद्र सरकार रिमोट कंट्रोल से चल रही थी। जनता से वोट लेकर कांग्रेस जनता को ही कोस रही थी। 2014 में आपने अपने वोट से हालात को विकास और विश्वास में बदल दिया। आज पूरी दुनिया में भारत का यशोगान हो रहा है। पूरी दुनिया के एक्सपर्ट्स बोल रहे हैं कि भारत अति गरीब को समाप्त करने के बहुत निकट है। साथियों आखिर से बदलाव कैसे आया। मोदी ने चार बार प्रश्न पूछकर कहा- इसका जवाब है सबका साथ, सबका विकास और वंचितों को वरीयता।
 

पीएम मोदी ने कहा- गारंटी वाली आदत कांग्रेस की पुरानी है। 50 साल पहले कांग्रेस ने इस देश को गरीबी हटाने की गारंटी दी थी और ये गरीबों के साथ किया गया कांग्रेस का सबसे बड़ा विश्वास घात है। कांग्रेस की रणनीति रही है कि गरीबों को भरमाओ, गरीबों को तरसाओ, यहां राजस्थान के आप लोगों ने भी इसका बहुत नुकसान उठाया है।

कांग्रेस ने किस तरह देश की करोड़ों महिलाओं और बच्चों के जीवन से खिलवाड़ किया है। इसका उदाहरण कांग्रेस के समय चला टीकाकरण अभियान है। जब कांग्रेस की सरकार थी तो देश में टीकाकरण का दायरा कम हुआ। 

100 में से 40 गर्भवती महिलाएं और बच्चे ऐसे होते थे, जिन्हें जीवन रक्षक टीके नहीं लग पाते हैं। अगर कांग्रेस होती तो देश में टीकाकरण की कवरेज 100 प्रतिशत होने में 40 साल और लग जाते और कितनी पीढ़ियां बीत जाती। जीवनरक्षक टीके नहीं होने से देश में कितनी बड़ी संख्या में गरीब महिलाओं और बच्चों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ता। राजस्थान में भी ऐसी महिलाओं और बच्चों को बचाने का काम बीजेपी सरकार ने किया है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed