फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut News Live: मेरठ जिले में 32 केंद्रों पर सीबीएसई की परीक्षा देंगे 26,566 अभ्यर्थी, पढ़ें-ताजा खबरें

Mon, 13 Feb 2023 11:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 13 Feb 2023 11:34 PM IST
खास बातें

कंकरखेड़ा। कंकरखेड़ा में मंदिर के पीछे की दीवार पर रविवार रात तीन युवकों ने पेशाब कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया जबकि बिजनौर में एक अनुसूचित जाति के छात्र द्वारा प्रधानाचार्य की बोतल से पानी पीने पर मारपीट की गई। पढ़ें ताजा खबरें।

विज्ञापन
Meerut News Live:  read Meerut and west up latest news in one click
अपर पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण जनपद बिजनौर - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

11:27 PM, 13-Feb-2023
मेरठ जिले में 32 केंद्रों पर सीबीएसई की परीक्षा देंगे 26,566 अभ्यर्थी

सीबीएसी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं कल से शुरू होने जा रही हैं। जनपद के कुल 26,566 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। जिले के 32 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। सीबीएसई ने जारी की डेटशीट के अनुसार बुधवार को कक्षा 10वीं की पेंटिंग विषय की परीक्षा सुबह 10.30 से दोपहर 12.30 बजे की पहली पाली में होगी, जबकि कक्षा 12वीं की उद्यमशीलता विषय की परीक्षा सुबह 10.30 बजे शुरू होकर दोपहर 1.30 बजे संपन्न होगी।

सीबीएसई सिटी समन्वयक सुधांशु शेखर ने बताया कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 26,566 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। जिसमें 10वीं के 14,042 और कक्षा 12वीं के 12,524 छात्र-छात्राएं परीक्षा में भाग लेंगे। बुधवार को होने वाली परीक्षा के लिए केंद्र घोषित किए जा चुके हैं। कक्षा 10वीं की पेंटिंग की परीक्षा बीआईटी ग्लोबल स्कूल, दयावती मोदी एकेडमी, दिल्ली पब्लिक स्कूल, केके पब्लिक स्कूल सरधना, एमपीजीएस शास्त्रीनगर, एमपीएस मेन विंग में होगी।

वहीं, कक्षा 12वीं की उद्यमशीलता की परीक्षा दयावती मोदी एकेडमी, बीडीएस इंटरनेशनल स्कूल, सिटी वोकेशनल पब्लिक स्कूल, गार्गी गर्ल्स स्कूल, गोडविन पब्लिक स्कल, गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल, द आर्यंस समेत सात केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा को सुचारू रूप से आयोजित करने के सारे इंतजाम किए जा चुके हैं। जिन स्कूलों में केंद्र बनाए गए हैं, वहां सभी सुविधाओं का भी जायजा ले लिया गया है। स्कूल संचालकों को दिशा निर्देश दे दिए गए हैं।
03:56 PM, 13-Feb-2023

बहसूमा में सपेरा बस्ती में अचानक लगी आग, कई झोपड़ियां जलकर राख

बहसूमा क्षेत्र के गांव महमूदपुर सिखेड़ा की सपेरा बस्ती में सोमवार दोपहर को अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से सपेरा बस्ती के आधा दर्जन से अधिक फूंस से बनी झोपड़ी जलकर राख हो गईं। बराबर के खेत में छिड़काव कर रहे पानी के टैंक व ग्रामीणों ने पानी, मिट्टी आदि डालकर जैसे-जैसे तैसे आग पर काबू पाया।

गनीमत रही कि तेज हवा के पश्चिम से पूरब की ओर चल रही थी जिस वजह से पूरी बस्ती में आग लगने से बच गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने भी नगर पंचायत बहसूमा से पानी का टैंकर बुलवाकर आग को काबू कराया। हालांकि बाद में फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने पहुंच धुआं उठ रही बस्ती में पानी डालकर आग व धुएं को बंद किया।
विज्ञापन
01:34 PM, 13-Feb-2023

सकौती के युवक की दुहाई में मौत

दौराला गांव सकौती निवासी अश्वनी उर्फ भूरा (21) की शनिवार देर रात दुहाई में शादी समारोह के दौरान डीसीएम से गिरकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। रविवार दोपहर शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा। सकौती निवासी अश्वनी उर्फ भूरा पुत्र विनोद गांव में खेती करता था।

शुक्रवार को वह गांव निवासी विक्की पुत्र शोकेंद्र की बरात में शामिल होने मुरादनगर थाना क्षेत्र के दुहाई में गया था। देर रात शादी समारोह में डीजे पर नाच गाना चल रहा था। अश्वनी डीजे के ऊपर चढ़ गया। इसी बीच डीसीएम आगे बढ़ने लगी। पैर फिसलने से नीचे गिरा अश्वनी पहिये के नीचे आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गांव में शव पहुंचते  ही भीड़ एकत्र हो गई। गमगीन माहौल में चचेरे भाई ने मुखाग्नि दी। 
01:08 PM, 13-Feb-2023

आपत्तिजनक हरकत पर एक युवक को पीटा, पुलिस को सौंपा

कंकरखेड़ा क्षेत्र में धार्मिक स्थल के पास आपत्तिजनक हरकत करते तीन युवकों को वहां से जा रहे युवक ने देखा। युवक ने शोर मचा दिया और पीछा कर एक युवक को दबोच लिया। जबकि दो युवक मौके से भाग गए। युवक पकड़े गए आरोपी को थाने ले गया और उस पर सख्त कार्रवाई की मांग की। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के सरधना फ्लाईओवर के पास धार्मिक स्थल बना हुआ है।

डिफेंस एंक्लेव निवासी अभिनव त्यागी ने पुलिस को बताया कि वह किसी काम से बाजार गया था। लौटते वक्त उसने धार्मिक स्थल के नजदीक तीन युवकों को आपत्तिजनक हरकत करते देखा। शोर मचाने पर तीनों युवक मौके से भागने लगे। उसने पीछा कर एक आरोपी को दबोच लिया। दो युवक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले। इस दौरान आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। भीड़ ने आरोपी युवक की जमकर पिटाई की और उसे थाने लेकर पहुंचे। लोगों की भीड़ ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर का कहना है कि युवक से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  
01:07 PM, 13-Feb-2023

नींद की झपकी से खत्म हो गईं दो जिंदगियां

उत्तराखंड मसूरी से अपने साथी दिलशाद निवासी जाकिर कॉलोनी के साथ घर लौट रहे ट्रांसपोर्टर सतेंद्र यादव उर्फ सचिन और उनके साथी की खतौली में सड़क हादसे में मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। भाई रविंद्र यादव के अनुसार, नींद की झपकी लगने से यह हादसा हुआ है। उनका कहना था कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था। इससे लग रहा है कि उनकी कार आगे चले रहे वाहन में घुसी है। रविवार शाम को दोनों के शव घर पहुंचे। पत्नी और बच्चों का रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने सतेंद्र के शव का अंतिम संस्कार व दिलशाद के शव को सुपुर्द-ए-खाक किया। 

शास्त्रीनगर सेक्टर-6 निवासी ट्रांसपोर्टर सतेंद्र यादव उर्फ सचिन पुत्र सरदार सिंह यादव शनिवार रात में वाहन मैकेनिक दिलशाद खान और उसके भांजे तालिब खान निवासी जाकिर कॉलोनी के साथ कार से उत्तराखंड मसूरी से लौट रहे थे। 

पहले भी तीन बार हो चुका था एक्सीडेंट
रविंद्र ने बताया कि शादी से पहले सतेंद्र का तीन बार एक्सीडेंट हो चुका था। एक बार उनका एक्सीडेंट बुलंदशहर में हुआ था। दूसरी बार मलियाना फ्लाईओवर पर और तीसरी बार गढ़ रोड पर। हर बार वह मौत से लड़कर ठीक हो गए थे।

पांच भाई-बहन में सबसे छोटा था सतेंद्र 
सतेंद्र यादव पांच भाई-बहन में सबसे छोटा था। भाई रविंद्र ने बताया कि वह लोग मूलरूप से बुलंदशहर के गांव सिरोधन के रहने वाले हैं। पिता सरदार सिंह करीब 40 साल पहले मेरठ आ गए थे। 
01:04 PM, 13-Feb-2023

सहारनपुर में फर्जी लोकसेवक बनकर सूचना मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर में फर्जी लोकसेवक बनकर सूचना मांगने वाले आरोपी को कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी 2014 से फरार चल रहा था, जिस पर 25 हजार रुपये का ईनाम भी घोषित हुआ था।

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि वर्ष 2014 में सहायक महानिरीक्षक निबंधक निरंजन कुमार ने कोतवाली सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें बताया था कि राजेंद्र सिंह नामक व्यक्ति ने उनके विभाग से संबंधित गोपनीय सूचना मांगी। आरोपी ने खुद को लोकसेवक बताया था। जांच में पता चला कि राजेंद्र सिंह असली लोकसेवक है, जिन्होंने कोई सूचना नहीं मांगी है, जो व्यक्ति उनके नाम से सूचना मांग रहा है, वह फर्जी है। छानबीन में पता चला कि अमानउल्ला खां निवासी साबितगंज जनपद इटावा और उसके भाई हनीफ उर्फ आलमगीर ने सूचना मांगी थी। इसके बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। दोनों भाई तभी से फरार हो गए थे और इनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई भी हुई थी। इसके बाद दोनों पर 25-25 हजार रुपये का ईनाम घोषित हुआ था। अब पुलिस ने एक सूचना के आधार पर इटावा से अमानउल्ला को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका भाई फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:52 AM, 13-Feb-2023

मुजफ्फरनगर में दो दिन से लापता राजमिस्त्री की गला काटकर हत्या

मुजफ्फरनगर जनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र के कसबा सिसौली से  दो दिन पहले संदिग्ध हालात में लापता हुए राजमिस्त्री इरफान(40) का शव किनौनी गांव के जंगल में पड़ा मिला। गर्दन पर धारदार हथियार से कटे होने के निशान मिले हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शक के आधार पर पुलिस एक युवक से पूछताछ कर रही है।

शामली जिले के कांधला थाना क्षेत्र के गांव हुरमजपुर निवासी इरफान पुत्र अब्दुल गफूर  सिसौली की पट्टी लेपरान में रहकर  राजमिस्त्री का कार्य करता था । वह दो  दिन पहले  घर से काम पर जाने के लिए कहकर निकला  था , लेकिन वापस नहीं लौटा ।  उसकी पत्नी ने थाना भौराकलां पर गुमशुदगी दर्ज कराई थी । रविवार को इरफान का शव शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव किनौनी गांव के जंगल से बरामद हुआ। थाना प्रभारी अक्षय कुमार शर्मा ने बताया शव के  गले पर कटे का निशान है । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । राजमिस्त्री की शव मिलने की सूचना पर क्षेत्र में गम का माहौल बन गया।सीओ देवव्रत वाजपेयी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
11:51 AM, 13-Feb-2023

नशे में ट्रक चालक कई किमी. धकेलता ले गया कार, हंगामा

मेरठ के परतापुर में सीओ ब्रह्मपुरी कार्यालय के सामने नशे में ट्रक चालक एक कार को एक किलोमीटर तक धकेलते हुए ले गया। सूचना पर परतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारी भी हैरान रह गए। परतापुर पुलिस को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

शॉप्रिक्स मॉल के पास स्थित सीओ ब्रह्मपुरी कार्यालय के सामने से एक ट्रक चालक कार को धकेलता हुआ एक किलोमीटर दूर संजय वन के आगे तक ले गया। गनीमत रही कि कार में कोई सवार नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देखकर सभी हैरान रह गए। परतापुर इंस्पेक्टर रामफल ने बताया कि आरोपी अलीपुर मोरना हस्तिनापुर निवासी अमित है। इसके खिलाफ तहरीर नहीं मिली है। यदि कार चालक तहरीर नहीं देता है तो पुलिस अपनी तरफ से मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई करेगी। सीओ ब्रह्मपुरी शुचिता सिंह का कहना है कि इस मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपी अमित को हिरासत में ले लिया है। एसपी सिटी पीयूष सिंह का कहना है कि परतापुर पुलिस को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इस तरह से ट्रक चलाना बड़ा अपराध है। सख्त कार्रवाई की जाएगी।
11:51 AM, 13-Feb-2023

मेरठ में तीन युवकों ने किया माहौल खराब करने का प्रयास

मेरठ के कंकरखेड़ा में मंदिर के पीछे की दीवार पर रविवार रात तीन युवकों ने पेशाब कर दिया। वही सड़क से गुजर रहे एक युवक ने तीनों की हरकतों को देखा। जिसके बाद युवक ने शोर मचा दिया। युवक ने पीछा कर एक को धर दबोचा। वहीं दो युवक मौके से भाग गए। युवक आरोपी को पकड़कर थाने ले गया। युवक ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के सरधना फ्लाईओवर के नीचे मां दुर्गा के नाम से मंदिर बना हुआ है। डिफेंस एंक्लेव निवासी अभिनव त्यागी ने पुलिस को बताया भी वह किसी काम से बाजार गए थे। वापस लौटते वक्त उन्होंने मंदिर की पिछली दीवार पर तीन युवकों को पेशाब करते हुए देखा। जिसके बाद युवक ने शोर मचा दिया। युवक का शोर सुनकर तीनों युवक मौके से भागने लगे।
 
युवक ने पीछा कर एक आरोपी को धर दबोचा। वहीं दो युवक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गए। शोर-शराबे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े। भीड़ ने आरोपी युवक की जमकर पिटाई की। लोग आरोपी को लेकर थाने पहुंचे। लोगों की भीड़ ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है। पकड़े गए युवक ने पुलिस को बताया कि वह सरधना जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी बीच उसे पेशाब आया। मगर उसने मंदिर का ध्यान नहीं किया। पकड़े गए युवक की पहचान सरधना निवासी युवक के रूप में हुई है। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर का कहना है कि युवक से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
11:38 AM, 13-Feb-2023

Meerut News Live: मेरठ जिले में 32 केंद्रों पर सीबीएसई की परीक्षा देंगे 26,566 अभ्यर्थी, पढ़ें-ताजा खबरें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में अफजलगढ़ थानाक्षेत्र के एक विद्यालय में प्रधानाचार्य की बोतल से पानी पीना एक अनुसूचित जाति के छात्र को भारी पड़ गया। छात्र की पिटाई करते हुए उसे स्कूल में चल रही फेयरवेल पार्टी से भगा दिया गया। मामले में पुलिस ने प्रधानाचार्य समेत दो के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

गांव प्रेमनगर पुक्खेवाला के रहने वाले डालचंद का बेटा राजकुमार (16) सीरवासुचन्द्र स्थित चमनोदेवी इंटर कालेज में 11वीं का छात्र है। रविवार को कॉलेज में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह हुआ। जिसमें कक्षा 11 के छात्रो को भी विद्यालय में बुलाया गया। निर्धारित समय पर पीड़ित छात्र राजकुमार भी विद्यालय परिसर पहुंच गया। छात्र ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि विदाई समारोह में प्यास लगने पर उसने सामने बेंच पर रखी बोतल उठाकर पानी पी लिया। जिस पर प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार और उनके भाई ने बोतल अपनी बताते हुए उसके साथ मारपीट की। पिटाई करने के बाद जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उसे स्कूल से भगा दिया गया।
आरोप है कि अन्य अध्यापक तथा विद्यालय कर्मचारी मूकदर्शक बने रहे। पीड़ित छात्र राजकुमार, राहुल व संदीप सहित दर्जनों छात्रो को लेकर थाने पहुंचा तथा अपनी शिकायत दर्ज कराई। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने पीड़ित की तहरीर पर प्रधानाचार्य योगेन्द्र कुमार व उसके भाई के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किए जाने की पुष्टि की है। वहीं सीओ सर्वम सिंह ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही है।

कॉलेज में फेयरवेल पार्टी के दौरान बेंच पर रखी पानी की बोतल से पानी पीने के कारण छात्रा के साथ मारपीट करते हुए भगा दिया गया। छात्र की इस सूचना पर केस दर्ज करते हुए सीओ अफजलगढ़ को जांच सौंपी गई। राम अर्ज, एसपी देहात
 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed