PM Modi Visit Live: पीएम ने जनता को समर्पित किया दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, सहारनपुर में CM ने कही ये बात
PM Modi in Saharanpur Live Updates : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहारनपुर पहुंचकर दिल्ली-देहरादून द्रुतमार्ग का उद्घाटन करेंगे। गणेशपुर में उतरकर डाट काली मंदिर में पूजा करेंगे और देहरादून में जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले उन्होंने रोड शो किया। अब पीएम वन्यजीव गलियारे का निरीक्षण कर व डाट काली मंदिर में दर्शन कर देहरादून पहुंचे हैं। सीएम योगी ने जनसभा स्थल पहुंचकर संबोधन शुरू किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
फिल्मों में काम करने के इच्छुक युवाओं के जेवर में बन रही फिल्म सिटी: मुख्यमंत्री
विपक्ष पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग समाज को बांटने और अराजकता फैलाने में विश्वास रखते हैं, वे विकास के बारे में नहीं सोच सकते। जिन्होंने माफिया को संरक्षण दिया, उनसे विकास की उम्मीद करना व्यर्थ है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के सुशासन के मॉडल को आर्थिक कॉरिडोर के रूप में देखा जा सकता है। इस एक्सप्रेसवे के माध्यम से गंगा एक्सप्रेसवे से होते हुए लखनऊ तक भी आसानी से पहुंचा जा सकेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि पहले बारिश के दौरान पहाड़ों से मलबा आने के कारण रास्ता कई बार बंद हो जाता था और यात्रियों को हरिद्वार होते हुए देहरादून जाना पड़ता था, लेकिन अब यह समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी।
सुशासन, रोजगार, सुरक्षा और निवेश का केंद्र बनकर उभरा देश और प्रदेश: सीएम
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश और प्रदेश सुशासन, रोजगार, सुरक्षा और निवेश का केंद्र बनकर उभरा है। डबल इंजन की सरकार उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली में विकास को गति दे रही है।
क्षेत्रीय उत्पाद और कला को दुनिया के बाजार तक पहुंचाने का बेहतर माध्यम मिला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के बाद गणेशपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सामाजिक न्याय को धरातल पर उतारने वाले बाबा साहेब की जयंती है। बाबा साहेब ने संविधान के माध्यम से सभी जाति, वर्ग और संप्रदाय के लोगों को समान अधिकार देकर स्वतंत्र भारत की मजबूत नींव रखी थी।
पीएम मोदी का विजन विकसित भारत की आधारशिला: सीएम योगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि मां शाकंभरी और जय मां डाट काली मंदिर की पावन धरती पर पश्चिम उत्तर प्रदेश की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत है। उन्होंने कहा कि दिल्ली–देहरादून ग्रीन एक्सप्रेसवे का लोकार्पण इस ऐतिहासिक भूमि पर आधुनिक विकास का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि भीम राव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर क्षेत्रवासियों को यह महत्वपूर्ण उपहार मिला है। इससे विकसित भारत की नींव मजबूत होगी और युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अत्याधुनिक अवसंरचना के अभाव में पहले दिल्ली से देहरादून जाने में चार से छह घंटे तक लग जाते थे और जाम के कारण लोग यात्रा करने से भी हिचकिचाते थे। लेकिन छह लेन वाले इस आधुनिक एक्सप्रेसवे के बनने से अब यह दूरी मात्र दो से ढाई घंटे में पूरी हो सकेगी, जिससे लोगों का समय और ऊर्जा दोनों की बचत होगी।
देहरादून से लाइव प्रसारण शुरू हुआ
#LIVE: प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी द्वारा दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के लोकार्पण कार्यक्रम में सहारनपुर से वर्चुअल माध्यम से सहभाग करते मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी।
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) April 14, 2026
https://t.co/PqQkcZelmz
विकसित भारत की आधारशिला है प्रधानमंत्री का विजन: योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री ने कहा कि मां शाकंभरी और जय मां डाट काली मंदिर की पावन धरती पर पश्चिम उत्तर प्रदेश की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत है। उन्होंने कहा कि दिल्ली–देहरादून ग्रीन एक्सप्रेसवे का लोकार्पण इस ऐतिहासिक भूमि पर आधुनिक विकास का प्रतीक है।
जनसभा स्थल के मंच से सीएम योगी ने शुूरू किया संबोधन
सीएम योगी जनसभा मंच पर पहुंचे, डिप्टी सीएम का संबोधन शुरू
इस दौरान मंच पर मौजूद नेता पीएम मोदी द्वारा किए जा रहे दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के उद्घाटन कार्यक्रम में जनपद सहारनपुर से वर्चुअल माध्यम से सहभाग कर रहे हैं।
#LIVE: प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी द्वारा दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के लोकार्पण कार्यक्रम में सहारनपुर से वर्चुअल माध्यम से सहभाग करते मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी।
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) April 14, 2026
https://t.co/PqQkcZelmz
डाट काली मंदिर में दर्शन कर देहरादून के लिए रवाना हुए पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून के पास स्थित जय मां डाट काली मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने पूजा अर्चना की। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ थी उनके साथ मौजूद रहे। यहां परियोजना संबंधी निरीक्षण करने के बाद मंदिर परिसर में मौजूद छात्राओं द्वारा दी जा रही प्रस्तुति को कुछ देर के लिए सराहा। इसके बाद वह देहरादून के लिए रवाना हो गए।प्रधानमंत्री जल्द ही दिल्ली–देहरादून आर्थिक गलियारे का उद्घाटन करेंगे। इस परियोजना के शुरू होने से दिल्लरी और देहरादून के बीच यात्रा का समय लगभग 6 घंटे से घटकर करीब 2.5 घंटे रह जाएगा।