फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 18 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:00 PM IST
खास बातें

UP Breaking News Today Live - Read Uttar Pradesh latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन.

विज्ञापन
UP Breaking News Live Updates: Uttar Pradesh Latest News Today in Hindi 18 October 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

01:00 PM, 18-Oct-2026

कानपुर: किदवई नगर में यात्री जन कल्याण समिति ने किया कन्या पूजन, दिया भ्रूण हत्या रोकने का संदेश

कानपुर: किदवई नगर में यात्री जन कल्याण समिति ने किया कन्या पूजन, दिया भ्रूण हत्या रोकने का संदेश और पढ़ें
12:59 PM, 18-Oct-2026

'मुझको राणाजी माफ करना': रावण दरबार में शराब की बोतलें सजाकर किया अश्लील डांस, रामलीला में मर्यादा तार-तार

वीडियो में मंच पर रावण बने कलाकार और दरबारी बैठे दिख रहे हैं। सामने टेबल पर शराब की बोतलें रखी हैं। एक महिला कलाकार ‘राणा जी माफ करना’ गाने पर डांस कर रही है। धार्मिक आयोजन में इस तरह की फूहड़ता देखकर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। और पढ़ें
विज्ञापन
12:59 PM, 18-Oct-2026

वाराणसी: किशोर को जिंदा जलाने का आरोप, तीन पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश; जांच में ये बात आई थी सामने

वाराणसी में किशोर को जिंदा जलाने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया गया है। मामले की शुरुआती जांच में आत्मदाह की बात सामने आई थी। हालांकि, किशोर को जलाने के आरोप को लेकर अब तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। मामले में आगे की जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। और पढ़ें
12:54 PM, 18-Oct-2026

बरेली: अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर लगाया मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

बरेली: अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर लगाया मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल और पढ़ें
12:52 PM, 18-Oct-2026

यूपी: बहराइच में जंगल से लकड़ी लेने गए वृद्ध को बाघ ने बनाया निवाला, झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

बहराइच के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग की मोतीपुर रेंज में लकड़ी लेने जंगल गए 75 वर्षीय उस्मान की बाघ के हमले में मौत हो गई। शनिवार शाम घर से निकले वृद्ध का शव रविवार को झाड़ियों में मिला। वन विभाग और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। और पढ़ें
12:51 PM, 18-Oct-2026

मायावती ने की जमकर तारीफ, अब आकाश के जिम्मे होंगी जनसभाएं-सम्मेलन

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने पार्टी संगठन और आगामी कार्यक्रमों को लेकर एक विस्तृत बयान जारी किया है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
12:49 PM, 18-Oct-2026

बरेली: जल्द ही लागू होगा उड़ानों का नया शेड्यूल, हवाई अड्डा प्रशासन को डीजीसीए से हरी झंडी का इंतजार

बरेली हवाई अड्डे का नया शीतकालीन उड़ान शेड्यूल इसी सप्ताह से लागू होगा। इसे डीजीसीए को स्वीकृति के लिए भेजा गया है। हवाई अड्डा निदेशक ने बताया कि नया शेड्यूल सोमवार तक मिल जाएगा। इसे बुधवार से लागू किया जाएगा। और पढ़ें
12:45 PM, 18-Oct-2026

फतेहपुर: किसान का फंदे से लटका मिला शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, सीओ ने जांच का दिया भरोसा

Fatehpur News: मलवां थाना क्षेत्र के कोराईं गांव में रविवार को किसान का शव घर के बरामदे में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने स्थानीय दरोगा और पुलिसकर्मियों पर मानसिक प्रताड़ना व गाली-गलौज का गंभीर आरोप लगाया है। और पढ़ें
12:44 PM, 18-Oct-2026

कानपुर: जाजमऊ के बीकेडी चौराहा पर जनता ही जनार्दन शिविर का आयोजन

कानपुर: जाजमऊ के बीकेडी चौराहा पर जनता ही जनार्दन शिविर का आयोजन और पढ़ें
12:44 PM, 18-Oct-2026

कानपुर: गड्ढों में तब्दील हो गया था नहर पटरी मार्ग, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया मोटरेबल बनाने का काम

कानपुर: गड्ढों में तब्दील हो गया था नहर पटरी मार्ग, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया मोटरेबल बनाने का काम और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed