फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

UP MLC Election Results LIVE: वाराणसी और आगरा में सपा की जीत; इस सीट पर बढ़त बरकरार; इन चार सीटों पर खिला कमल

Wed, 28 Oct 2026 02:12 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 28 Oct 2026 02:12 PM IST
खास बातें

 MLC Chunav Parinaam Live Updates: उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना चल रही है। लखनऊ शिक्षक खंड में भाजपा के उमेश द्विवेदी लगातार तीसरी बार जीते गए हैं। यहां पर नंबर दो सपा के सुशील कुमार रहे। वाराणसी में सपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है, मेरठ में दोनों सीटों पर कमल खिला है। बरेली भी भाजपा का परचम रहा। आगरा में भी सपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। झांसी और गोरखपुर समेत कई जगह मतगणना हो रही है। मतगणना से जुड़ा सात शहरों से पल-पल का अपडेट यहां पढ़ें।

विज्ञापन
UP MLC Election Results 2026 Live Updates: Varanasi, Agra Seats Vote Counting Winners List
UP MLC Election Results - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

02:12 PM, 28-Oct-2026

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन: भाजपा के ध्रुव त्रिपाठी 901 वोट से आगे

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन के दूसरी वरीयता के मतगणना में भारतीय जनता पार्टी के ध्रुव त्रिपाठी 901 वोट से निर्दल प्रत्याशी राजीव यादव से आगे चल रहे हैं। 12 प्रत्याशी दाैड़ से बाहर। अब मुकाबला मुख्य रूप से चार प्रमुख प्रत्याशियों के बीच रह गया है। 

ध्रुव त्रिपाठी (बीजेपी) - 13030
राजीव यादव (निर्दल) -12129
01:47 PM, 28-Oct-2026

जीते उम्मीदवारों की सूची

  • मेरठ स्नातक क्षेत्र: दिनेश कुमार गोयल- भारतीय जनता पार्टी
  • लखनऊ शिक्षक क्षेत्र: उमेश द्विवेदी- भारतीय जनता पार्टी
  • वाराणसी शिक्षक क्षेत्र: लाल बिहारी यादव- समाजवादी पार्टी
  • आगरा शिक्षक क्षेत्र: डॉ. आकाश अग्रवाल- समाजवादी पार्टी
  • मेरठ शिक्षक क्षेत्र: श्रीचंद शर्मा- भारतीय जनता पार्टी
  • बरेली-मुरादाबाद शिक्षक क्षेत्र: डॉ. हरि सिंह ढिल्लों- भारतीय जनता पार्टी
विज्ञापन
01:04 PM, 28-Oct-2026

सपा प्रत्याशी की 20328 की लीड हुई

इलाहाबाद झांसी खण्ड स्नातक सीट पर सपा प्रत्याशी की 20,328 की लीड हो गई है। 
01:01 PM, 28-Oct-2026

इलाहाबाद झांसी सीट पर मतगणना जारी

इलाहाबाद झांसी खण्ड स्नातक  निर्वाचन 2026
आठवां चक्र

कुल मतपत्रों की गणना-98046
अशोक कुमार राठौर (भाजपा)-30362
डॉ.मानसिंह यादव, (सपा) -50690
शिवशंकर पटेल-3671
11:59 AM, 28-Oct-2026

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव: तीन टेबल पर मतगणना कराने के लिए प्रक्रिया शुरू

गोरखपुर में मतगणना स्थल पर दूसरी वरीयता के मतों की एक टेबल पर गिनती हो रही थी। अब इसे तीन टेबल पर करने के लिए प्रक्रिया शुरू की गई है। ताकि मतगणना जल्द समाप्त हो जाए। इसके साथ ही मतगणना टेबल के पास से काफी संख्या में मौजूद प्रत्याशियों के कार्यकर्ताओं को हटा दिया गया है। अब सिर्फ एक-एक कार्यकर्ता रहेंगे।
11:50 AM, 28-Oct-2026

सपा की बढ़त बरकरार, सातवें चक्र में मान सिंह 18,639 मतों से आगे

इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य के चुनाव की सातवें चक्र की मतगणना पूरी हो गई है। अब तक की गणना में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. मानसिंह यादव 44,897 मत पाकर भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर से 18,639 मतों से आगे चल रहे हैं।

भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर को अब तक 26,258 मत मिले हैं, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी शिवशंकर पटेल के खाते में 3,226 मत आए हैं। सात चक्रों में अब तक कुल 84,052 मतपत्रों की गणना की जा चुकी है। मतगणना के आंकड़ों के अनुसार सपा प्रत्याशी ने अपनी बढ़त बरकरार रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:41 AM, 28-Oct-2026

इलाहाबाद झांसी सीट पर सपा आगे

इलाहाबाद झांसी खण्ड स्नातक  निर्वाचन 2026
सातवां चक्र
कुल मतपत्रों की गणना-84052
अशोक कुमार राठौर(भाजपा) -26258
डॉ.मानसिंह यादव (सपा)-44897
शिवशंकर पटेल, (निर्दलीय) -3226
11:09 AM, 28-Oct-2026

आगरा शिक्षक एमएलसी चुनाव: सपा के डॉ. आकाश अग्रवाल को मिला जीत का प्रमाण पत्र, अधिकृत आंकड़े अभी नहीं किए जारी 

आगरा खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव में रिटर्निंग ऑफिसर नगेंद्र प्रताप ने डॉ. आकाश अग्रवाल को सुबह 9:30 बजे जीत का प्रमाणपत्र प्रदान किया। हालांकि, उपलब्ध जानकारी के मुताबिक प्रशासन ने अभी तक मतों के अधिकृत आंकड़े जारी नहीं किए हैं और प्रमाणपत्र मिलने के बाद प्रत्याशी को मीडिया से बातचीत का अवसर नहीं मिला।
11:01 AM, 28-Oct-2026

चार सीटों पर लहराया भाजपा का परचम, वाराणसी में सपा जीती; अभी मतगणना जारी

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के शिक्षक एवं स्नातक खंड निर्वाचन क्षेत्र की 11 सीटों पर हुए चुनावों में लखनऊ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के उमेश द्विवेदी ने जीत हासिल की। वाराणसी शिक्षक निर्वाचन सीट पर सपा के लाल बिहारी यादव जीत गए हैं। शेष सीटों पर अभी मतगणना का सिलसिला चल रहा है। 

मेरठ-सहारनपुर खंड शिक्षक और स्नातक सीटों पर लगातार दूसरी बार भाजपा उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। भाजपा उम्मीदवार श्रीचंद शर्मा 18099 वोट हासिल कर विजयी रहे। स्नातक सीट पर भाजपा के दिनेश गोयल 24928 वोट हासिल कर विजयी रहे। आगरा खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव में डॉ. आकाश अग्रवाल ने जीत दर्ज की है।
10:38 AM, 28-Oct-2026

"चुनाव आयोग कहां है? प्रशासन कहां है?... ये किस तरह के इंतज़ाम हैं?..."

उत्तर प्रदेश के आगरा में MLC वोटों की गिनती के दौरान BJP उम्मीदवार हरि किशोर तिवारी और उनके समर्थकों द्वारा मारपीट के आरोपों पर समाजवादी छात्र सभा आगरा के अध्यक्ष अमित प्रताप यादव कहते हैं, "...रात के करीब 2:30 बज रहे थे। मैं टेबल नंबर 14 पर आकाश अग्रवाल का पोलिंग एजेंट था। जब गिनती का दूसरा राउंड शुरू होने वाला था, तब हमारे उम्मीदवार 2,000 से ज़्यादा वोटों से आगे चल रहे थे, हम साफ़ तौर पर बढ़त बनाए हुए थे। अचानक, BJP उम्मीदवार खड़े हुए और हमारे उम्मीदवार की तरफ झपटे। मेरा स्टेशन, यानी टेबल नंबर 14, ठीक उसी जगह के पास था जहां रिटर्निंग ऑफिसर (RO) और उम्मीदवार बैठते हैं। जैसे ही मैंने उन्हें झपटते देखा, मैं तुरंत बीच-बचाव करने पहुंच गया। वहां 15 से 25 ऐसे लोग मौजूद थे जिनके पास आधिकारिक एजेंट होने का कोई प्रमाण नहीं था, उन्हें पुलिस लेकर आई थी। जब भाजपा उम्मीदवार ने हमला किया, तो हम सब बीच-बचाव करने के लिए दौड़े। वहां भारी अफरा-तफरी मच गई और हाथापाई शुरू हो गई। चुनाव आयोग कहां है? प्रशासन कहां है?... ये किस तरह के इंतज़ाम हैं?..."

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed