फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

UP MLC Election Results LIVE: शिक्षक निर्वाचन में 5 बजे के बाद मिलने शुरू हो जाएंगे रुझान, अखिलेश ने उठाए सवाल

Tue, 27 Oct 2026 04:36 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 27 Oct 2026 04:36 PM IST
खास बातें

उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना चल रही है। लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, झांसी, बरेली और गोरखपुर में काउंटिंग हो रही है। परिणाम देर शाम तक आने की उम्मीद है। मतगणना से जुड़ा सात शहरों से पल-पल का अपडेट यहां पढ़ें।

विज्ञापन
UP MLC Election Results 2026 Live Counting for 11 Seats Begins hindi news
UP MLC Election Results - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

04:35 PM, 27-Oct-2026

अखिलेश यादव बोले- सपा प्रत्याशी आगे तो क्यों रोकी गई काउंटिंग?

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगरा खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से निष्पक्ष मतगणना सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जारी एक बयान में कहा कि सपा प्रत्याशी मतगणना में आगे चल रहे थे, लेकिन प्रशासन द्वारा मतगणना रोके जाने की सूचना है। अखिलेश यादव ने एक्स कर लिखा है कि 'आगरा खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव में सपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। अब प्रशासन द्वारा काउंटिंग रोके जाने की सूचना है। चुनाव आयोग संज्ञान ले, निष्पक्ष मतगणना सुनिश्चित हो।'
04:01 PM, 27-Oct-2026

शिक्षक एमएलसी की मतगणना जल्द, रात 10 बजे तक आ सकता है परिणाम

रमाबाई आंबेडकर रैली स्थल पर शिक्षक एमएलसी पद के लिए मतगणना की तैयारी लगभग पूरी हो गई है। मंगलवार दोपहर 3:45 बजे तक मतपत्रों की बंडलिंग का काम लगभग पूरा हो चुका था। जल्द ही मतों की गिनती शुरू होने की उम्मीद है। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, शिक्षक सीट का परिणाम रात करीब 10 बजे तक आ सकता है। शिक्षक सीट पर करीब 26 हजार मतों की गिनती होनी है, जबकि स्नातक सीट पर एक लाख से अधिक मतपत्र हैं। स्नातक सीट के मतपत्रों की बंडलिंग का काम देर शाम तक पूरा होने की संभावना है। इसके बाद ही वहां मतगणना शुरू हो सकेगी। इससे स्नातक सीट के परिणाम के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
03:52 PM, 27-Oct-2026

वाराणसी: शाम छह बजे तक पहला रुझान आने की संभावना

वाराणसी में एमएलसी चुनाव की मतगणना के दौरान शाम छह बजे तक पहला रुझान आने की संभावना है। फिलहाल मतपत्रों की 50-50 की गड्डियां बनाई जा रही हैं। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतपत्रों की गड्डियां बनाने का काम पूरा हो गया है, जबकि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतपत्रों की गड्डियां बनाने की प्रक्रिया जारी है।
03:41 PM, 27-Oct-2026

अखिलेश यादव ने उठाए ये सवाल

एमएलसी चुनावों की जारी मतगणना के दौरान, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को मतपेटियों में ‘बिना मुड़े हुए वोटों’ को लेकर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि सत्ताधारी दल के इशारे पर चुनाव प्रक्रिया में धांधली की गई है। यह मामला एसपी उम्मीदवार कांति सिंह से जुड़ा है, जो लखनऊ विधान परिषद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रही हैं। मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने दावा किया कि कांति सिंह के निर्वाचन क्षेत्र में पोलिंग बूथ नंबर 97 पर "बिना मुड़े हुए" वोट मिले हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वोट चुराने की इस साजिश के पीछे भाजपा का हाथ है। एमएलसी चुनावों को प्रभावित करने के लिए भाजपा पर गलत तरीके अपनाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि वे रंगे हाथों पकड़े गए हैं।
03:31 PM, 27-Oct-2026

वोटों की गिनती दोपहर दो बजे से शुरू हुई

बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव के वोटों की गिनती दोपहर दो बजे से शुरू हो गई। इससे पहले मतगणना प्रक्रिया में मतपत्रों के बंडल बनाने का काम हुआ। आठ मतगणना टेबल और एक रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) टेबल पर मतों की गिनती हो रही है।
02:19 PM, 27-Oct-2026

सपा के दावे पर कमिश्नर की सफाई, आरओ-एआरओ टेबल पर मौजूदगी का दावा

आगरा खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी शशांक यादव उर्फ सीटू को मतगणना केंद्र में प्रवेश न दिए जाने की शिकायत के बाद मामला गरमा गया है। समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से इस मामले में संज्ञान लेने और निष्पक्ष मतगणना सुनिश्चित करने की अपील की थी।

इस शिकायत के जवाब में, डिविजनल कमिश्नर, आगरा ने स्पष्ट किया है कि समाजवादी पार्टी के स्नातक प्रत्याशी शशांक यादव उर्फ सीटू मतगणना प्रारंभ के समय से ही मतगणना स्थल पर मौजूद हैं। उन्होंने इस ट्वीट को भ्रामक और तथ्यहीन बताते हुए कहा कि प्रत्याशी आरओ/एआरओ टेबल पर स्वयं उपस्थित हैं। इस संबंध में साक्ष्य के तौर पर फोटो भी संलग्न किए गए हैं। यह जानकारी सहायक रिटर्निंग अफसर/जिलाधिकारी मथुरा, चंद्र प्रकाश सिंह द्वारा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:09 PM, 27-Oct-2026

मेरठ: मतगणना केंद्र पर 800 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात

एमएलसी चुनाव की मतगणना के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति खुद सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं और अधिकारियों से लगातार जानकारी ले रहे हैं।

एसएसपी के अनुसार, मतगणना स्थल पर 800 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। इनमें एसपी, डीएसपी, इंस्पेक्टर और सिपाहियों के साथ पीएसी और आरआरएफ के जवान भी शामिल हैं। परिसर के अंदर और बाहर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखी गई है।

 
02:01 PM, 27-Oct-2026

भाजपा नेताओं को प्रवेश देने का लगाया आरोप

विक्रांत वशिष्ठ ने आरोप लगाया कि मतगणना केंद्र पर भाजपा के लोगों को बिना रोकटोक प्रवेश दिया जा रहा है, जबकि अन्य प्रत्याशियों को रोका जा रहा है। इसी मुद्दे को लेकर उनकी पुलिस अधिकारी से बहस हुई। वहीं पुलिस के अनुसार विक्रांत वशिष्ठ मोबाइल लेकर अंदर जाने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस के रोकने पर वह भड़क गए।
01:47 PM, 27-Oct-2026

विक्रांत वशिष्ठ और एक दरोगा के बीच तीखी बहस

इस बात को लेकर विक्रांत वशिष्ठ और एक दरोगा के बीच तीखी बहस हो गई। दोनों के बीच काफी देर तक नोकझोंक होती रही। मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने स्थिति संभालने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया। इस दौरान मतगणना केंद्र पर गहमागहमी बनी रही।
01:37 PM, 27-Oct-2026

प्रवेश को लेकर प्रत्याशी और दरोगा में हुई तीखी बहस

मोदीपुरम स्थित मतगणना केंद्र पर मंगलवार को सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। बिना अनुमति किसी को भी अंदर जाने नहीं दिया जा रहा था। इसी दौरान स्नातक प्रत्याशी विक्रांत वशिष्ठ ने खुद को प्रत्याशी बताते हुए अंदर जाने की मांग की। पुलिसकर्मियों की ओर से रोके जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed