फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi Varanasi Visit Live: नमो घाट पर वायु सेना का शौर्य देख गदगद हुए पीएम मोदी, लाखों लोग हुए रोमांचित

Sun, 25 Oct 2026 02:23 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sun, 25 Oct 2026 02:23 PM IST
खास बातें

PM Modi Varanasi Visit Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी दौरे पर पहुंचे। पीएम मोदी ने मिर्जामुराद के खोचवां में स्थित अरविंद मिल का उद्घाटन किया। इसके बाद नमो घाट पर एयर शो देखने पहुंचे। यहां पीएम मोदी ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई दिग्गजों के साथ काशी के आसमान में विमानों की कलाबाजी देखी। पढ़ें पल-पल के अपडेट्स-

विज्ञापन
PM Modi in Varanasi Today Live Updates PM witness an air show and inaugurate Arvind Mill
काशी में एयर शो - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

02:23 PM, 25-Oct-2026

वायु सेना के चीफ ने पीएम को किया सम्मानित

नमो घाट पर पीएम मोदी ने करीब एक घंटे तक वायु सेना का शौर्य देखा। इसके बाद वायु सेना के चीफ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सीएम योगी आदित्यनाथ व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रहीं। 

01:56 PM, 25-Oct-2026

आसमान में टिकी रहीं पीएम की नजरें

नमो घाट पर एयर शो के दौरान वायुसेना का शौर्य देखने के लिए पीएम मोदी की नजरें आसमान में टिकी रहींं। इस दौरान गंगा की लहरों और काशी के आसमान में वामानों ने अपने करतब दिखाए तो गंगा घाटों पर मौजूद लोगों का उत्साह बढ़ता ही गया। कड़ी धूप के बीच भी लोग अड़े रहे। 

विज्ञापन
01:50 PM, 25-Oct-2026

सुखोई, राफेल और तेजस ने आसमान में दिखाई कलाबाजी

नमो घाट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एयर शो देख रहे हैं। सुखोई, राफेल और तेजस जैसे विमानों ने कलाबाजी दिखाई तो लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। नमो घाट और आसपास के घाटों के साथ ही गंगा पार डोमरी घाट पर लाखों की संख्या में दर्शकों ने जमकर हूटिंग की। 

01:47 PM, 25-Oct-2026

आसमान में विमानों की गर्जना से गूंज उठी काशी

गंगा के ऊपर लड़ाकू विमानों और हेलीकॉप्टरों के प्रदर्शन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। घाट के आसपास बड़ी संख्या में लोग एयर शो देखने के लिए जुटे रहे। आसमान में विमानों की गर्जना और उनके हैरतअंगेज करतबों के बीच देशभक्ति का माहौल नजर आया। कार्यक्रम में भारतीय वायुसेना की क्षमता और साहस का प्रदर्शन किया गया।

01:45 PM, 25-Oct-2026

नमो घाट पर वायुसेना का शौर्य देख गदगद हुए पीएम मोदी, इशारे से किया जय हिंद

वाराणसी के नमो घाट पर एयर शो में 100 से ज्यादा विमानों और हेलीकॉप्टरों ने हवाई करतब दिखाकर लोगों को रोमांचित कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भारतीय सेना और वायुसेना के शौर्य को करीब से देखा। इस दौरान उन्होंने इशारे से ही जय हिंद का अभिवादन किया। प्रधानमंत्री को ऐसा करते देखकर आसपास मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर उत्साह जताया।

01:02 PM, 25-Oct-2026

समर्थकों को देख पीएम मोदी ने रुकवाई कार, बाहर निकलकर किया अभिवादन

एयर शो में शामिल होने के लिए रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सड़क मार्ग से नमो घाट पहुंचे। इस दौरान पुलिस लाइन से नमो घाट तक जगह-जगह लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। भदऊचुंगी के पास सड़क के दोनों ओर हजारों की संख्या में लोग प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए खड़े थे। समर्थकों का उत्साह देख पीएम मोदी ने अपनी कार रुकवाई और बाहर निकलकर हाथ हिलाते हुए लोगों का अभिवादन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
12:43 PM, 25-Oct-2026

पुलिस लाइन से नमो घाट तक दिखा प्रधानमंत्री के स्वागत का उत्साह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला पुलिस लाइन से सांस्कृतिक संकुल चौकाघाट होते हुए राजघाट पुल स्थित नमो घाट के लिए रवाना हुआ। काफिले के गुजरने वाले मार्गों पर प्रधानमंत्री के स्वागत को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला। शहर की चमचमाती सड़कें और जगह-जगह लगाए गए स्वागत मंच काशी की भव्यता और मेहमाननवाजी की झलक पेश कर रहे थे। सभी मार्गों पर प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया।
12:35 PM, 25-Oct-2026

पीएम की एक झलक पाने को लोग बेताब

पीएम मोदी के नमो घाट पर आगमन को लेकर जहां पुलिस व प्रशासन की टीमें अलर्ट हैं। वहीं भाजपा के नेता व कार्यकर्ता स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं। साथ ही काशीवासी पीएम की एक झलक पाने को बेताब हैं। बैरिकेडिंग के अंदर से ही लोग निगाह गड़ाए हुए हैं। 

12:34 PM, 25-Oct-2026

पीएम के आगमन से पहले खाली कराया गया रूट  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नमो घाट के लिए रवाना हुए हैं। उनके आगमन को लेकर नमो घाट की तरफ जाने वाले रास्ते को खाली करा दिया गया है। वहीं स्वागत के लिए डमरू वादन की टीम पहुंच चुकी है। सभी स्वागत स्पॉट पर भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद हैं।  

12:10 PM, 25-Oct-2026

पीएम मोदी ने करीब 150 करोड़ रुपये की लागत से बनी मिल का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी ने मिर्जामुराद के खोचवां में अरविंद लिमिटेड की नई इकाई का उद्घाटन किया। करीब 150 करोड़ रुपये की लागत से सात एकड़ क्षेत्र में स्थापित इकाई में कपड़े तैयार किए जाएंगे। अंडरगारमेंट्स, टी-शर्ट, शॉर्ट्स और लोअर जैसे उत्पादों के उत्पादन के साथ निर्यात की भी योजना है। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed