West Asia Conflict LIVE: यूएई में मिसाइल के मलबे से घायल नेपाली नागिरक खतरे से बाहर, सात में से छह काम पर लौटे
Israel Iran US Conflict Live Updates: Israel Iran US Conflict Live Updates: पश्चिम एशिया में एक महीने से ज्यादा समय से चल रहे संघर्ष में हालात अब विस्फोटक और बेकाबू हो चुके हैं। इस्राइल और अमेरिका का ईरान के साथ जारी भीषण टकराव अब अपने 35वें दिन में प्रवेश कर चुका है और हालात ज्यादा खतरनाक रूप ले चुका है। मिसाइलों की बारिश और लगातार धमाकों ने तबाही का मंजर खड़ा कर दिया है। यह युद्ध अब सीमाओं को तोड़कर वैश्विक खतरा बन गया है, जहां हर पल विनाश और अनिश्चितता का साया गहराता जा रहा है। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष से जुड़े तमाम पल-पल अपडेट्स...
लाइव अपडेट
पश्चिम एशिया संकट: यूएई में मिसाइल के मलबे से घायल नेपाली नागिरक खतरे से बाहर, सात में से छह काम पर लौटे
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी में मिसाइल हमले के मलबे की चपेट में आकर घायल हुए सातों नेपाली नागरिक अब पूरी तरह खतरे से बाहर हैं। नेपाल के विदेश मंत्रालय ने शनिवार को इस बात की आधिकारिक पुष्टि की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लोक बहादुर छेत्री के अनुसार, घायल हुए सात नागरिकों में से छह को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। वे अपने काम पर भी लौट आए हैं। वहीं, एक अन्य नेपाली नागरिक का अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है, लेकिन उसकी हालत में तेजी से सुधार हो रहा है।दूतावास रख रहा है पूरा ख्याल
दुबई स्थित नेपाली दूतावास ने भी पुष्टि की है कि सभी घायल नागरिक सुरक्षित हैं। दूतावास के अधिकारी लगातार इन लोगों के संपर्क में हैं। शुक्रवार को जिन चार लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिली थी, दूतावास के अधिकारियों ने उनसे व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना है।
छुट्टियों में भी काम कर रहे अधिकारी
पश्चिम एशिया में बिगड़ते हालात को देखते हुए नेपाल का विदेश मंत्रालय अलर्ट मोड पर है। नेपाल सरकार अपने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। प्रवक्ता ने बताया कि खाड़ी देशों में मौजूद नेपाली नागरिकों की स्थिति पर नजर रखने और जानकारी जुटाने के लिए मंत्रालय के अधिकारी छुट्टियों के दिनों में भी लगातार काम कर रहे हैं।
ईरान में गिराए गए अमेरिकी फाइटर जेट का एक पायलट बचाया गया
ईरान में गिराए गए अमेरिकी लड़ाकू विमान के बाद बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, अमेरिका ने अपने एक क्रू मेंबर को सफलतापूर्वक बचा लिया है। बताया गया कि यह पायलट जिंदा है, अमेरिकी सेना की निगरानी में है और उसे इलाज दिया जा रहा है।हालांकि दूसरे क्रू मेंबर की स्थिति अभी साफ नहीं है और उसकी तलाश जारी है। यह घटना उस समय हुई जब अमेरिकी F-15E लड़ाकू विमान ईरान के ऊपर गिराया गया था। इसके बाद से लगातार सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस घटनाक्रम ने अमेरिका और ईरान के बीच तनाव को और बढ़ा दिया है।अमेरिकी पायलटों की तलाश पर ईरान का तंज, युद्ध को लेकर कड़ी टिप्पणी
ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच बयानबाजी भी तेज हो गई है। ईरान के वरिष्ठ नेता ने अमेरिकी पायलटों की तलाश को लेकर तंज कसते हुए कहा कि जिस युद्ध को रेजीम चेंज के नाम पर शुरू किया गया था, वह अब हमारे पायलट कहां हैं तक सिमट गया है। बता दें, अमेरिका ने अपने दो में से एक पायलट को बचा लिया है।अमेरिकी हमले से ईरान में तीन की मौत
ईरान की राजधानी तेहरान के उत्तरी हिस्से में एक रिहायशी इलाके पर हुए हमले में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई है। ईरानी मीडिया के मुताबिक, यह हमला ऐसे समय हुआ है जब क्षेत्र में लगातार सैन्य तनाव बना हुआ है। बताया जा रहा है कि हमले में आम नागरिक प्रभावित हुए हैं, जिससे हालात और गंभीर हो गए हैं। पिछले कुछ दिनों में तेहरान के अलग-अलग हिस्सों में रिहायशी इलाकों को निशाना बनाए जाने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इन हमलों में पहले भी बड़ी संख्या में लोगों की मौत और घायल होने की खबरें आई थीं।
ईरान की यूनिवर्सिटी पर अमेरिका का हवाई हमला
ईरान की राजधानी तेहरान में स्थित शाहिद बेहेश्ती यूनिवर्सिटी पर अमेरिकी लड़ाकू विमानों द्वारा हवाई हमले का दावा सामने आया है। ईरान के सरकारी प्रसारक आईआरआईबी के अनुसार, यह हमला देश की प्रमुख शैक्षणिक संस्थाओं में से एक को निशाना बनाकर किया गया। रिपोर्ट में कहा गया कि हमले के बाद इलाके में धुआं और नुकसान के दृश्य सामने आए हैं, हालांकि अभी तक किसी बड़े जनहानि की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई हैट्रंप के स्टोन एज बयान पर ईरान का पलटवार
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्टोन एज में भेजने वाले बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे बड़े युद्ध अपराध की मंशा बताया। पेज़ेशकियन ने कहा कि इस तरह की धमकी अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ है और दुनिया को इस पर चुप नहीं रहना चाहिए। उन्होंने फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब से भी इस मुद्दे पर चर्चा का जिक्र किया और कहा कि इतिहास गवाह है, चुप रहने वालों को भारी कीमत चुकानी पड़ती है।ईरान में दो अमेरिकी पायलटों की तलाश तेज
ईरान में गिराए गए अमेरिकी लड़ाकू विमान के बाद हालात और तनावपूर्ण हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिमी ईरान का एक इलाका अब दोनों देशों की नजर में है, जहां से दो अमेरिकी पायलटों की तलाश जारी है। यह खोज अभियान इस पूरे संघर्ष को और संवेदनशील बना रहा है। जानकारी के अनुसार, अमेरिकी और ईरानी दोनों पक्ष अपने-अपने स्तर पर इन पायलटों की तलाश में जुटे हैं। अमेरिकी सेना रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है, जबकि ईरानी मीडिया ने स्थानीय लोगों से भी पायलटों की जानकारी देने की अपील की है।तलाशी और बचाव अभियान में जुटे अमेरिकी हेलीकॉप्टर को बनाया निशाना, ईरान का बड़ा दावा
ईरान के सरकारी मीडिया से जुड़ी मेहर न्यूज एजेंसी ने दावा किया है कि एक अमेरिकी हेलीकॉप्टर, जो गिराए गए लड़ाकू विमान के पायलट की तलाश में जुटा था, उस पर प्रोजेक्टाइल से हमला किया गया। यह हेलीकॉप्टर कथित तौर पर सर्च और रेस्क्यू मिशन का हिस्सा था। रिपोर्ट में कहा गया है कि हेलीकॉप्टर को नुकसान पहुंचा, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अमेरिका की ओर से नहीं की गई है। इससे पहले भी अमेरिकी लड़ाकू विमान गिराए जाने के बाद तलाशी और बचाव अभियान चलने की बात सामने आई थी।ईरान युद्ध समाप्त कर जीत घोषित करे: पूर्व विदेश मंत्री जरीफ
पूर्व ईरानी विदेश मंत्री जवाद ज़रीफ़ ने ईरान से युद्ध समाप्त करने का आग्रह किया है। उन्होंने देश से जीत घोषित कर एक समझौता करने को कहा। जरीफ ने अमेरिका स्थित 'फॉरेन अफेयर्स' पत्रिका में एक लेख लिखा। इसमें उन्होंने ईरान के लिए एक खाका पेश किया। यह खाका अमेरिका और इजराइल के साथ युद्ध समाप्त करने का है। समझौते की शर्तें तेहरान के लिए अनुकूल होंगी।
यूएई में ईरान की तरफ से मिसाइल और ड्रोन हमलों की खबर
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का रक्षा मंत्रालय मिसाइल और ड्रोन हमलों की नई लहर का जवाब दे रहा है। मंत्रालय ने पुष्टि की है कि ये हमले ईरान की तरफ से किए गए जा रहे हैं।
تتعامل حالياً الدفاعات الجوية الإماراتية مع اعتداءات صاروخية وطائرات مسيرة قادمة من ايران وتؤكد وزارة الدفاع أن الاصوات المسموعة في مناطق متفرقة من الدولة هي نتيجة تعامل منظومات الدفاعات الجوية الإماراتية للصواريخ الباليستية، والجوالة والطائرات المسيرة.
— وزارة الدفاع |MOD UAE (@modgovae) April 3, 2026
UAE Air Defences system… pic.twitter.com/Q3qDOxUydO