{"_id":"69c4503f27c8fe8dd40b1a4e","slug":"112-beneficiaries-received-loans-worth-rs-370-crore-lucknow-news-c-13-knp1002-1661559-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 112 लाभार्थियों को 370 करोड़ रुपये का मिला कर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 112 लाभार्थियों को 370 करोड़ रुपये का मिला कर्ज
विज्ञापन
112 लाभार्थियों को 370 करोड़ रुपये का मिला कर्ज।
विज्ञापन
लखनऊ। प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के 9 वर्ष पूरे होने पर बुधवार को गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में वृहद ऋण शिविर लगा। मुख्य अतिथि और प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना, विशिष्ट अतिथि एमएसएमई मंत्री राकेश सचान ने 112 लाभार्थियों को 370 करोड़ रुपये के ऋण पत्र वितरित किए। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के प्रशिक्षार्थियों को उन्नत टूलकिट दी गई।
वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि योगी सरकार की प्राथमिकता है कि हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचे। मंत्री राकेश सचान ने कहा कि प्रदेश में 75 जिलों में वृहद स्तर पर ऋण वितरण कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं, स्वयं सहायता समूहों, एमएसएमई इकाइयों एवं हस्तशिल्पियों को सशक्त किया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य युवाओं को नौकरी मांगने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनाना है। इस वर्ष 1.5 लाख युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें अब तक 1.36 लाख से अधिक युवाओं को जोड़ा जा चुका है।
वन डिस्ट्रिक्ट वन व्यंजन योजना के माध्यम से स्थानीय उत्पादों एवं व्यंजनों को बढ़ावा देकर रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं। दोनों मंत्रियों ने जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, लखनऊ की ओर से लगाए गए हस्तशिल्पियों एवं उद्यमियों के स्टालों को देखा। विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, ओडीओपी वित्त पोषण सहायता योजना, ओडीओपी टूलकिट योजना व विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों को सहायता प्रदान की गई।
Trending Videos