{"_id":"69c451a2aee1bc5520011b1e","slug":"poet-suryakumar-pandey-will-receive-the-badhab-banarasi-rangbharati-award-lucknow-news-c-13-lko1096-1660585-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कवि सूर्यकुमार पांडेय को मिलेगा बेढब बनारसी रंगभारती सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कवि सूर्यकुमार पांडेय को मिलेगा बेढब बनारसी रंगभारती सम्मान
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जाने-माने हास्य कवि, व्यंग्यकार और बाल साहित्यकार सूर्यकुमार पांडेय को इस वर्ष का बेढब बनारसी रंगभारती सम्मान दिया जाएगा। यह सम्मान हर वर्ष एक हास्य-व्यंग्यकार को उसके साहित्यिक योगदान के लिए दिया जाता है। इस दौरान हास्य कवि सम्मेलन का भी आयोजन होगा।
रंगभारती संस्था के अध्यक्ष श्याम कुमार ने बताया कि एक अप्रैल को 65वें घोंघा वसंत सम्मेलन का आयोजन चारबाग स्थित रवींद्रालय प्रेक्षागृह में किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मुख्य अतिथि होंगे।
डॉ. प्रवीण शुक्ल को लंतरानी सम्मान
वार्षिक हास्य उत्सव लंतरानी का आयोजन एक अप्रैल को लोहिया पार्क के मुक्ताकाशी मंच पर शाम 6 बजे से होगा। नौवें लंतरानी सम्मान से दिल्ली के कवि डॉ. प्रवीण शुक्ल को नवाजा जाएगा। लंतरानी के संस्थापक हास्य कवि सर्वेश अस्थाना ने बताया कि हास्य कवि सम्मेलन में हेमंत पांडेय, चेतन चर्चित, उत्कर्ष उत्तम समेत अन्य कवि रचनापाठ करेंगे। मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल, पूर्व जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह, महापौर सुषमा खर्कवाल, एमएलसी पवन सिंह चौहान व इं. अवनीश सिंह मौजूद रहेंगे। इस वर्ष दो विशेष पुरस्कार पत्नी का पिछलग्गू व पत्नी भक्त भी दिए जाएंगे।
Trending Videos