{"_id":"68c6be0cfa8a9260150699e7","slug":"13-persons-got-durga-swaroopa-award-lucknow-news-c-13-1-lko1020-1384197-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पद्मश्री विद्या विंदु समेत13 विभूतियों को मिला दुर्गा स्वरूपा सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पद्मश्री विद्या विंदु समेत13 विभूतियों को मिला दुर्गा स्वरूपा सम्मान
विज्ञापन

पद्मश्री विद्या विंदु सिंह को सम्मानित करते उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। स्वयं
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के प्रेक्षागृह में आयोजित समारोह में रविवार को अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 13 विभूतियों को दुर्गा स्वरूपा सम्मान से नवाजा गया। मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, विशिष्ट अतिथि नम्रता पाठक और बिंदु वोरा ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और सभी विभूतियों को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया।
ब्रजेश पाठक ने सभी सम्मानित विभूतियों के योगदान की प्रशंसा करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। दुर्गा स्वरूपा फाउंडेशन की सचिव रागिनी श्रीवास्तव ने बताया कि सम्मानित होने वालों में साहित्य क्षेत्र से विद्या बिंदु सिंह, प्रो. सुरेंद्र विक्रम, नवलकांत सिन्हा समेत अंबरीन जैदी (लेखिका), सैयद अली (हॉकी खिलाड़ी), उमेश प्रसाद (तैराक), सुनील चंद्र जोशी (टेबल टेनिस खिलाड़ी), रचना गोविल (एथलीट), सुनीता झिंगरान (गायिका), फरहाना फातिमा (अभिनेत्री व नृत्यांगना), संजोली पांडेय (लोकगायिका), पद्मश्री नसीम बानो (चिकनकारी कलाकार), समाजसेवी अमित अग्रवाल शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, दुर्गा स्वरूपा बिजनेस एक्सीलेंस अवाॅर्ड से नौ युवा उद्यमियों को सम्मानित किया गया। पांच गरीब व जरूरतमंद व्यक्तियों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई। शिक्षकों को दुर्गा स्वरूपा गुरु सम्मान और दसवीं कक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को दुर्गा स्वरूपा छात्र शौर्य सम्मान दिया गया। इस दौरान भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, रोनी शाह, प्रशांत सिंह, विजय लक्ष्मी श्रीवास्तव, शताक्षी, विवेक बदलानी, राजेश कुमार तिवारी, अक्षय अग्रवाल, दीप्ति अग्रवाल, प्रतिमा सोनकर, पदम दीक्षित और तुषार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Trending Videos