{"_id":"69f25517480355215d0799d4","slug":"58-out-of-66-mba-students-got-selected-in-reputed-companies-lucknow-news-c-13-lko1070-1714376-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एमबीए के 66 में से 58 विद्यार्थियों का नामी कंपनियों में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एमबीए के 66 में से 58 विद्यार्थियों का नामी कंपनियों में चयन
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के एमबीए (फाइनेंस एंड अकाउंटिंग) के 2024–26 बैच ने प्लेसमेंट सत्र में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। बैच से कुल 66 विद्यार्थियों में से 58 का प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कंपनियों में चयन हुआ है।
चयनित विद्यार्थियों को वित्तीय सेवाओं, बैंकिंग, परामर्श और विश्लेषण जैसे क्षेत्रों में अवसर मिले हैं। चयन करने वाली कंपनियों में एएमएल राइटसोर्स, एपिक इन्वेस्टमेंट, एचबीजी ग्रुप, सिटी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, उज्जीवन बैंक और आईबीएम शामिल हैं। अभ्यर्थियों को एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में नियुक्ति मिली है। कुछ विद्यार्थी पारिवारिक व्यवसाय को बढ़ाने की दिशा में जुटे हैं।
7.2 लाख रुपये रहा अधिकतम पैकेज
प्लेसमेंट में औसत वार्षिक पैकेज करीब पांच लाख रुपये रहा। अधिकतम पैकेज 7.2 लाख और न्यूनतम 4 लाख रुपये रहा। अधिकतर छात्रों को 4.5 लाख से 5.5 लाख रुपये के बीच ऑफर मिले। प्रोग्राम डायरेक्टर प्रो. अवधेश कुमार और प्लेसमेंट सेल के चेयरमैन प्रो. अनूप कुमार भारतीय ने इसे संस्थान, पाठ्यक्रम और छात्रों की मेहनत का परिणाम बताया।
Trending Videos